Wednesday, March 12, 2025
Breaking News

2024 में आरेडिका ने हासिल की महत्वपूर्ण उपलब्धियॉं 

पवन कुमार गुप्ताः रायबरेली। आधुनिक रेल डिब्बा कारखाना निर्मित प्रथम 3-फेज मेनलाइन इलेक्ट्रिक मल्टीपल यूनिट (मेमू) को 29 मार्च 2024 को आरेडिका रायबरेली से उत्तर पूर्वी रेलवे के लिए भेजा गया। यह आरेडिका के इतिहास में एक प्रमुख दिन है। इससे एक शहर से दूसरे शहर के बीच यात्रा करने वाले या‍त्रियों को काफी सुविधा होगी तथा उच्च यातायात वाले मार्गों पर भीड़ को कम करने में मदद मिलेगी।
8 कार वाले 3-फेज मेमू (25 केवी), 3 फेज एसिंक्रोनस इंडक्शन मोटर्स के साथ संबंधित आईजीबीटी आधारित माइक्रो-प्रोसेसर नियंत्रित पावर कनवर्टर-इन्वर्टर, सहायक कनवर्टर, फिल्टर इत्यादि से सुसज्जित है जो मेसर्स बीएचईएल द्वारा डिजाइन और विकसित किए गए हैं। गौरतलब है कि अत्याधुनिक एमवीबी (मल्टीफ़ंक्शन व्हीकल बस) आधारित ट्रेन कंट्रोल मैनेजमेंट सिस्टम (टीसीएमएस) जो उन्नत नियंत्रण सुविधाएँ प्रदान करता है, को मेसर्स बीएचईएल द्वारा इन-हाउस विकसित किया गया है, इससे श्मेक इन इंडियाश् के दृष्टिकोण को और बल मिला तथा श्आत्मनिर्भर भारत के सपने को पूरा करने के लिए एमसीएफ अग्रशील है।

Read More »

एसजेएस पब्लिक स्कूल की विज्ञान प्रदर्शनी में बच्चों ने बनाए मॉडल

ऊंचाहार, रायबरेली। एसजेएस पब्लिक स्कूल ऊंचाहार के विशाल प्रांगण में अर्धवार्षिक रिपोर्ट कार्ड के वितरण समारोह में नन्हें- मुन्ने वैज्ञानिकों ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन के द्वारा लोगों को आश्चर्य चकित कर दिया। अभिभावकों को अपने पाल्यों के इस प्रदर्शन से आशान्वित व गौरवान्वित होने का सुखद पल मिला।
इस अवसर पर प्रबंधक अनुज सिंह व प्रबंधिका श्रीमती प्रियंका सिंह ने बच्चों का उत्साह वर्धन किया। कार्यक्रम के शुरुआत में प्रधानाचार्या ने सम्मिलित रूप से विघ्न विनाशक विनायक जी, सरस्वती माता की, स्व0करन बहादुर सिंह की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया।

Read More »

सेवानिवृत्त हुए कार्मिकों को स्मृति चिन्ह भेंट कर किया सम्मानित

लखनऊ। मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने उ0प्र0 सचिवालय सेवा के 20 कार्मिकों को सेवानिवृत्त होने के अवसर पर स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने सेवानिवृत्त सचिवालय कार्मिकों को लम्बी आयु, सुखद एवं स्वस्थ जीवन की मंगलकामनायें दीं और सेवानैवृत्तिक लाभों (सेवानिवृत्त कार्मिकों को पेंशन, उपादान, राशिकारण, अवकाश नकदीकरण व जीपीएफ) से सम्बन्धित आदेशों का वितरण किया।
अपने संबोधन में मुख्य सचिव ने कहा कि शासकीय सेवा से बेदाग सेवानिवृत्त होना अपने आप में एक उपलब्धि है। यह साबित करता है कि आप द्वारा निष्ठा और ईमानदारी के साथ अपने शासकीय कार्यों का निष्पादन किया गया।
उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्त कार्मिकों के शासकीय सेवा का लम्बा अनुभव है। अपने अनुभवों का इस्तेमाल देश, प्रदेश व समाज के हित लिए करें। सेवानिवृत्ति के उपरांत स्वयं को व्यस्त रखने से मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ रहेंगे।

Read More »

2025 में आख़िर कैसा रहेगा राजनीतिक मतभेदों का पारा?

2025 में भारत का राजनीतिक पटल गरमा गरम रहेगा। दिल्ली और बिहार विधानसभा चुनावों के साथ-साथ बीएमसी के चुनाव भी होंगे। कांग्रेस संगठनात्मक बदलावों पर ध्यान केंद्रित करेगी, जबकि भाजपा और संघ अपने 100 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में बड़े आयोजन करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी 75 वर्ष के हो जाएंगे और भाजपा को नया राष्ट्रीय अध्यक्ष भी मिलेगा। 2024 भारतीय राजनीति के लिए एक महत्त्वपूर्ण साल था, जिसमें भारतीय जनता पार्टी ने अपनी सत्ता बरकरार रखी, लेकिन विपक्षी दलों ने भी अपनी चुनौती पेश की। राज्य चुनावों, किसान आंदोलनों, राष्ट्रीय सुरक्षा और सामाजिक मुद्दों ने राजनीति को नया मोड़ दिया। यह साल यह दिखाता है कि भारतीय राजनीति अब केवल दो प्रमुख दलों तक सीमित नहीं रही, बल्कि क्षेत्रीय और समाजवादी दल भी राष्ट्रीय राजनीति में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। 2024 ने यह साबित किया कि भारतीय राजनीति में 2025 में और अधिक बदलाव और संघर्ष देखने को मिल सकता है।
-डॉ सत्यवान सौरभ
वर्ष 2025 चुनावों से परे देखने का एक अवसर प्रदान करता है। 2024 में, भारत, में राजनीति ने आश्चर्यजनक मोड़ लिया। ये घटनाक्रम कुछ जगहों पर अभूतपूर्व थे, दूसरों में तेज़ या अप्रत्याशित थे। इसने दिखा दिया कि भारतीय राजनीति में अब क्षेत्रीय दलों की ताकत लगातार बढ़ रही है और भविष्य में ये दल राष्ट्रीय राजनीति में अहम भूमिका निभा सकते हैं। 2025 में चुनावों से परे देखने का मौका मिलेगा। यह शायद ऐसा साल होगा जिसमें शासन केंद्र में होगा। 2024 के लोकसभा चुनाव का एक संदेश यह था कि लोग संयम के साथ निरंतरता को प्राथमिकता देते हैं। लेकिन ऐसा लगता है कि भाजपा और कांग्रेस दोनों ने जानबूझकर जनादेश को ग़लत तरीके से पढ़ने का विकल्प चुना है। उनकी राजनीतिक स्थिति सख्त हो गई है और उन्होंने अपनी कटु प्रतिद्वंद्विता को रोज़मर्रा की राजनीति, संसद और उससे परे तक ले गए हैं।

Read More »

विद्युत विभाग ने चलाया चेकिंग अभियान

हाथरस। कस्बा सासनी में विद्युत विभाग द्वारा एसडीओ आशीष रतन के नेतृत्व में विद्युत चेग अभियान चलाया गया। जिसमें विद्युत टीम ने विद्युत बकायेदारों से वसूली की एवं ओटीएस काटे तथा कई विद्युत उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे। सोमवार को विद्युत टीम ने कस्बा में मुहल्ला छिपैटी, जैनपुरी आदि जगहों पर अभियान चलाकर करीब आधा दर्जन से अधिक विद्युत उपभोक्ताओं के ओटीएस काटकर उन्हें बिल जमा करने में राहत प्रदान की तो दर्जनभर से अधिक लोगों के कनैक्शन काटकर केबिलें अपने कब्जे में ली। तथा दो लाख से अधिक वसूली की। वहीं एसडीओ ने बताया कि एकमुश्त बिल जमा करने के लिए लोगों को विद्युत विलों में छूट दी जा रही है।

Read More »

कड़ाके की ठंड पर भी श्रद्धालुओं ने मां गंगा में लगाई आस्था की डुबकी

ऊंचाहार, रायबरेली। सोमवती अमावस्या पर बड़ी संख्या में लोगों ने गोकना घाट पर गंगा में डुबकी लगाई। स्नानार्थियों ने पूजा अर्चना कर पुरोहितों को दान दक्षिणा देकर कल्याण की कामना की। इस अवसर पर क्षेत्र के गोला घाट, बादशाह पुर व तीर का पुरवा घाट पर भी हजारों लोगों ने पतित पावनी गंगा में स्नान किया। भोर से ही गंगा घाट हर हर गङ्गे व घंटा घड़ियाल की ध्वनि से गुंजायमान रहे। गंगा स्नान के लिए क्षेत्र के अलावा डीह, परसदे पुर, अमेठी, नसीराबाद, जायस, छतोह, सलोन, रोहनिया, जगतपुर आदि इलाकों से बड़ी संख्या में स्नानार्थी विभिन्न वाहनों से पहुंचे। कड़ाके की ठंड के बावजूद स्नानार्थियों के उत्साह में कमी नहीं आई।

Read More »

शीतलहर ने किया जीना मुश्किल

हाथरस। बढ़ती ठंड और शीत लहर ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। वहीं सरकार ने भी छोटे बच्चों के स्कूलों की छुट्टी का ऐलान कर दिया है। विद्यालय जाने वाले नौनिहाल अब नववर्ष का आनंद घर पर ले सकेंगे। बता दें कि ठंड और शीत लहर के कारण लोगों का जहां जीना मुहाल हो गया है। वहीं मजदूर वर्ग भी चलती शीत लहर और ठंड के कारण प्रभावित है। दुपहिया वाहन चालक भी ठंड को लेकर काफी परेशानी का सामना कर रहे है। लोगों का रजाईयों में से निकलने का मन नहीं करता है। मगर काम के लिए जबरन बाहर निकलकर ठंड और शीत लहर का सामना करना पड रहा है। महिलाओं को सुबह जल्दी उठकर घरेलू काम करने के लिए ठंडे पानी को गर्म कर ही स्तेमाल करना पड रहा है। वहीं नहाने के लिए लोग गीजर एवं इनरसन रॉड एवं अन्य विद्युत उपकरणों का सहारा लेना पड रहा है। घरों में लोग हीटर या रूम हीटर का सहारा लेकर गर्मी ले रहे हैं तो खुले में लोग अलाव जलाकर ठंड से छुटकारा पाने का उपाय कर रहे हैं। वहीं किसान इस ठंड में दिन रात अपनी फसलों में पानी लगा कर हमारे लिए अन्न पैदा करने का उपाय रहे हैं।

Read More »

कंदरावा के ग्राम प्रधान पवन सिंह पुनः मंडल अध्यक्ष पद पर हुए मनोनीत, ओम प्रकाश साहू बने जिला प्रतिनिधि

ऊंचाहार, रायबरेली। भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रांतीय मंत्री अभिलाष कौशल ने कहा कि भाजपा से ऊंचाहार मंडल अध्यक्ष पद पर कंदरावा के ग्राम प्रधान पवन सिंह की दोबारा मंडल अध्यक्ष पद पर मनोनयन इस बात को प्रदर्शित करती है कि भाजपा अपने कर्मठ कार्यकर्ताओ का सम्मान करती है। वहीं भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता ओम प्रकाश साहू को जिला प्रतिनिधि बनाया गया।
उन्होंने पवन सिंह और ओम प्रकाश साहू का स्वागत करते हुए कहा कि मंडल अध्यक्ष ने ऊंचाहार के हर आम कार्यकर्ता को पार्टी से जोड़कर और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का काम किया है।

Read More »

आम जन की सेवा करना हमारा प्रथम कर्तव्य हैः अदिति सिंह

रायबरेली। जनता के प्रति उदार एवं उनके दुख दर्द में सहायक बनी सदर विधायक अदिति सिंह ने सैकड़ों लोगों को उनके असाध्य रोगों से उबारकर जीवनदान देने का काम किया जो आज जनपद में चर्चा का विषय बना हुआ है। कैंसर, हृदय रोग, किडनी आदि बड़ी बीमारियों से जूझ रहे लोगों को करोड़ों रुपये की सहायता प्रदान करने वाली सदर विधायक के लिए चारों ओर से नये साल की ख़ुशनुमा खुशियाँ समेटे हुए उनके लिए प्रेम और सौहार्द की गाथाएँ गायी जा रही है। प्रदेश सरकार की महत्वपूर्ण योजना में मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से लोगों की बीमारियों के लिए दी गई सहायता में जनपद रायबरेली समेत आस पास के जनपद के लोगों को सदर विधायक ने राहत प्रदान की है। वर्ष 2024 में लगभग 287 लोगों को लगभग 5 करोड़ 68 लाख रुपये स्वास्थ्य सहायता के लिए मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से प्रदान की गई।

Read More »

गाजियाबाद से शिकोहाबाद जा रही कैंटर में लगी आग

फिरोजाबाद। गाजियाबाद से शिकोहाबाद पतंजलि का सामान लेकर जा रही एक कैंटर में अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई। आग की लपटें उठती देख चालक ने कूदकर जान बचाई और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया, लेकिन जब तक अधिकांश सामान जलकर राख हो चुका था। आग से लाखों रुपये के नुकसान का आंकलन किया जा रहा है।
घटना रविवार की है, एक कैंटर गाड़ी गाजियाबाद से पतंजलि का सामान भरकर शिकोहाबाद क्षेत्र में संचालित पतंजलि स्टोर पर देने जा रही थी। अभी जैसे ही कैंटर थाना रामगढ़ क्षेत्र के शाती रोड पर पहुंची। वैसे ही अचानक कैंटर के आगे के हिस्से में आग लग गई। आग की लपटें उठती देख चालक ने कूदकर जान बचाई। उसने आग बुझाने का भी प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली।

Read More »