फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। भैंस के साथ कैंटर में लदे बैलों को देख पुलिस ने चालक से पूछताछ की। पूछताठ में चालक ने कहा कि बैलों को औंछा ले जाया रहा है। पुलिस ने कहा कि बैलों को केंटर से नहीं पैदल लेकर जाओ। कस्बा पाढ़म के पास एक केंटर में बैलों एवं भैंसों को लादा जा रहा था। वहां से गुजर रही पुलिस ने बैलों को केंटर में लदा देखा तो गाडी रोक ली। गाडी रोकने के बाद चालक से पूछताछ की तो केंटर में मौजूद लोग इधर उधर होने लगे। लोगों के हडबडाने पर पुलिस को संदेह हुआ तो चालक से सख्ती के साथ पूछताछ की। चालक ने बताया कि भैंस को रुई एवं बैलों को औंछा तक लेकर जा रहे हैं। वहीं बैलों के मालिक के आने एवं लोगों के द्वारा तस्दीक करने पर बैलों को गाडी से उतरवारक पैदल ले कर जाने की बात कही।
Read More »
Jansaamna
सम्पूर्ण समाधान दिवस पर डीएम ने निर्देश दिये फरियादियों की समस्याओं को रूचि लेकर युद्धस्तर पर करें निस्तारण
कानपुर, जन सामना संवाददाता। गत सोमवार को उत्तर प्रदेश सरकार के स्वास्थ्य मंत्री एवं परिवहन मंत्री स्वतन्त्र देव सिंह ने रोडवेज बस स्टैंड झकरकटी कानपुर में आयोजित एक सरकारी कार्यक्रम में भाग ले रहे थे। जिसमें दोनों विभागों के तालमेल से कर्मचारियों के नेत्रों की मुफ्त जांच हुई और आवश्यकतानुसार उनको मुफ्त चश्मे मंत्री के हाथों वितरित किये गये। स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने इस अवसर पर घोषणा की कि झकरकटी बस अड्डे पर 40 हजार से अधिक यात्री हर रोज आते जाते हैं।
कानपुर, स्वप्निल तिवारी। देश की सीमा पर सैनिकों के शहीद होने को लेकर कांग्रेस नगर कमेटी के अध्यक्ष हर प्रकाश अग्निहोत्री के नेतृत्व में बड़ा चैराहा भारत माता प्रतिमा पर कैण्डिल जलाकर शहीदों को श्रृद्धांजली अर्पित की गयी। इस दौरान हर प्रकाश अग्निहोत्री ने कहा कि सैनिकों का शहीद होना बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। सिर के बदले दस सिर लाने का दम्भ भरने वाली केंद्र सरकार खामोश है जो निन्दनीय है। उन्होने कहा अखिरकार कब तक हमारे जवान सरहदों पर शहीद होते रहेंगे और सरकार सिर्फ घड़ियाली आंसू बहाती रहेगी। कहा अब समय आ गया है कि पाकिस्तान की इस घिनौनी सैनिक कार्यवाही का पाकिस्तान की छाती पर चढकर करारा जवाब दिया जाये। कहा आज स्व0 इन्द्र गांधी की याद आती है
पार्षद ने भी बाल्टियां बढवाकर ग्रीन भारत क्लीन भारत चलाया अभियान
नही हो रहा नियम लागू, ज्यादातर स्कूल नेताओं के
हाथरस, नीरज चक्रपाणि। हाथरस टूंडला से गाजियाबाद कोयला लेकर जा रही मालगाड़ी के एक वैगन में आग लग गई। जब इस वेगन में रेल कर्मचारियों ने धुआँ उठते देखा तो उसे हाथरस जंक्शन रेलवे स्टेशन पर उसे रोक लिया गया। गाड़ी को हाथरस जंक्शन स्टेशन पर रोककर दमकल की मदद से आग पर काबू पाया गया। दिल्ली हावड़ा रेलवे लाइन पर कोयला लेकर टूंडला से गाजियाबाद जा रही इस मालगाड़ी को लूप लाइन पर खड़ा किया गया स्टेशन पर तैनात अधिकारियो ने कोयला के वेगन में आग की सूचना अपने अधिकारियो और फायर ब्रिगेड को दी फायर ब्रिगेड कर्मियों ने मौके पर पहुंच कर वेगन में पानी डालकर आग पर काबू पाया। मालगाड़ी लेकर जा रहे गार्ड ने बताया कि हम टूंडला से गाजियाबाद के लिए मालगाड़ी में कोयला भर कर ले जा रहे थे। हाथरस जंक्शन पर लोगों ने डिप्टी एसएस को बताया की वेगन में आग लगी है उसमे से धुंआ निकल रहा है। हमने गाड़ी को रुकबाया और फायर को सूचना दी जिस पर समय रहते काबू पा लिया गया। आग किस कारण लगी यह अभी नहीं पता चल पाया है। वही मालगाड़ी में आग लगने की सूचना पर डीएम अमित कुमार और एसपी हाथरस सुशील घुले स्टेशन पर पहुँच गए और वस्तुस्तिथि की जानकारी ली और रेलवे के उच्च अधिकारियों से बात करके आग लगी बोगी को मालगाड़ी से अलग करवा दिया।