सिकंदराराऊ।क्षेत्र के ग्राम मूडा नौजरपुर में उर्स व कब्बाली का आयोजन किया गया । जिसकी अध्यक्षता लियाकत अली ने की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में आदित्य प्रकाश वर्मा आईपीएस 43 वीं वाहिनी पीएसी एटा एवं विशिष्ट अतिथि भाईचारा सेवा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश यादव संघर्षी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हरपाल सिंह यादव, राष्ट्रीय संयोजक संजय सिंह, राजेश कुमार प्रबन्धक लालाराम महाविद्यालय माधुरी, मनोज कुमार एडवोकेट व हरेंद्र सिंह चौकी प्रभारी बाजीदपुर की उपस्तिथि रही । कार्यक्रम के आयोजक हसरुददीन शाह थे । कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि आदित्य प्रकाश वर्मा ने फीता काटकर किया। अतिथियों को आयोजकों द्वारा साफा,पुष्प गुच्छ एवं माल्यार्पण कर स्वागत व सम्मानित किया। मुख्य अतिथि आदित्य प्रकाश वर्मा IPS ने सम्बोधित करते हुए कहा कि कब्बाली संगीत की एक लोकप्रिय विधा है,कब्बाली की शुरुआत ईश्वर अथवा पीर( गुरु) की आराधना करने के लिए की जाती है,कब्बाली झूम झूम कर और तालियां बजा बजा कर गाई जाती है।इस अवसर पर मानपाल सिंह लोधी ग्राम प्रधान मूड़ा नोजरपुर, संजय खान, लियाकत अली,मुन्ने खां,देवा बघेल,रिषीदेव पूर्व प्रधान,अल्लानूर ,समसुद्दीन , इरफान खान सहित आदि लोग उपस्थित रहे ।
Read More »
Jansaamna

रायबरेली,पवन कुमार गुप्ता। कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए आज दिनांक 27 मई 2022 को पुलिस अधीक्षक रायबरेली श्लोक कुमार द्वारा रिर्जव पुलिस लाइन रायबरेली का अर्दली रूम किया गया, जिसके अन्तर्गत जनपद में संचालित गार्दों की निरीक्षण पुस्तिका, पुलिस लाइन में संचालित मेसों का रजिस्टर, पुलिस लाइन के कर्मचारियों का गणना रजिस्टर व संबंधित अन्य अभिलेखों को चेक किया गया। तत्पश्चात संबंधित गार्द कमाण्डर, प्रतिसार निरीक्षक एवं अन्य सेलों मे नियुक्त कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये हैं।
सलोन/रायबरेली,पवन कुमार गुप्ता। नि:शुल्क प्याऊ बस स्टेशन सलोन पर दिनांक 20 मई 2022 से अविरल संचालित रहा है जिसका आज समापन हो गया। समापन अवसर पर बोलते हुए उप जिला अधिकारी आसाराम वर्मा ने कहा, स्काउट गाइड के बच्चे नि:स्वार्थ भाव से आने जाने वाले मुसाफिरों को पानी पिला रहे हैं यह देश और समाज के लिए सेवा की एक मिसाल हैl जो अनुकरणीय हैं हमें इन बच्चों से सीख लेकर दूसरों की सेवा करनी चाहिएl सलोन कोतवाली के इंस्पेक्टर संजय त्यागी ने बच्चों की हौसला अफजाई करते हुए उनकी सेवाओं को सराहा और कहा यह बच्चे देश के कर्णधार हैं आगे चलकर यह अपनी सेवा भाव से देश का नाम रोशन करेंगे। इस अवसर पर बस स्टॉप परिसर में दो वटवृक्ष का भी रोपड़ उप जिला अधिकारी आसाराम वर्मा एवं इंस्पेक्टर संजय त्यागी जी द्वारा किया गयाl भारत स्काउट गाइड के जिला सचिव शत्रुघ्न सिंह ने सभी आगंतुकों का स्वागत करते हुए स्काउट गाइड की सेवाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दीl
महराजगंज/रायबरेली,पवन कुमार गुप्ता।महिला प्रधान द्वारा उपजिलाधिकारी को संबोधित शिकायती पत्र तहसीलदार को देते हुए पूर्व प्रधान व लेखपाल पर मिलीभगत कर ग्राम सभा की सुरक्षित भूमि पर कब्जा कराने व महिला ग्राम प्रधान को जाति सूचक गालियां देने का आरोप लगाया है। बीडीओ व एसडीएम को शिकायती पत्र देते हुए महिला ग्राम प्रधान ने लेखपाल के विरूद्ध कार्यवाही की मांग की है। इस दौरान क्षेत्र के दर्जन भर ग्राम प्रधान भी मौजूद रहे।बताते चलें कि क्षेत्र के पूरे अचली मे तैनात लेखपाल गम्भीर सिंह द्वारा बुधवार को पूरे अचली की महिला प्रधान कलावती व प्रधान पति के विरूद्ध ग्राम सभा की सुरक्षित जमीन पर अवैध निर्माण करने के सम्बन्ध में कोतवाली पुलिस में मुकदमा पंजीकृत कराया। तो वहीं शुक्रवार को़ उपजिलाधिकारी सालिकराम को शिकायती पत्र देते हुए महिला ग्राम प्रधान ने गम्भीर आरोप लगाते हुए लेखपाल के विरूद्ध कार्यवाही की मांग की है।