ग्रामीण क्षेत्र में चल रहे डग्गामार सवारी वाहन एवं स्कूल वाहनो के विरूद्ध अभियान चलाकर की जाये कार्यवाही
सभी स्कूल के वाहन चालको का चरित्र एवं ड्राइविंग लाइसेंस का कराये सत्यापन-जिलाधिकारी
रायबरेली,पवन कुमार गुप्ता।जिलाधिकारी माला श्रीवास्तव एवं पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति व जिला विद्यालय परिवहनयान सुरक्षा समिति की बैठक कलेक्ट्रेट के बचत भवन सभागार में आहूत की गयी। जिलाधिकारी माला श्रीवास्तव ने सभी प्राइवेट स्कूलों के प्रबन्धकों को निर्देश दिया कि बच्चों को ट्रान्सपोर्ट करते समय स्कूल के एक स्टाप जो रिसपोन्सिबल हो उसे बसों में ड्यूटी पर लगाया जाये जो बच्चों को ले जाने एवं ले आने के समय हेल्प करें। जिलाधिकारी ने सख्त निर्देश देते हुए कहा कि यदि कही इस प्रकार की कोई भी दुर्घटना घटती है तो सम्बन्धित स्कूलों के प्रबंधकों के खिलाफ कठोर कार्यवाही की जाएगी। सभी स्कूल शासन के निर्देशों का पालन करें। इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही क्षम्य नही होगी।
Read More »
Jansaamna
चंदौली। जिलाधिकारी संजीव सिंह द्वारा आज विकास खंड चहनिया के ग्राम पंचायत सेमरा एवं पलिया का औचक निरीक्षण कर विभिन्न निर्माण कार्यों की गुणवत्ता की जांच की गई।जिलाधिकारी के निरीक्षण में पाया गया सेमरा पंचायत भवन में मोटी बालू की जगह महीन बालू का उपयोग किया गया था। प्लास्टर के कॉल में सही ढंग से तराई नही किया जा रहा एवं प्लास्टर की फनीसिंग भी मानक के अनुरूप नहीं पाया गया।निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने सेमरा व पलिया में मनरेगा योजना के अंतर्गत निर्मित इंटरलॉकिंग रास्ता का मौके पर ईट निकलवा कर गुणवत्ता देखी। इंटरलॉकिंग मार्ग जगह-जगह बैठ गई थी जिस पर कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिए। साथ ही इंटरलॉकिंग मार्ग में पीसीसी के जगह केवल ईट की गिट्टी व महीन बालू के मिक्स का प्रयोग किया गया था। निर्माण कार्य की गुणवत्ता मानक के अनुरूप नहीं रहने पर जिलाधिकारी ने कहां कि पाई गई अनियमितता में नियमानुसार कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।
खागा, फतेहपुर। थाना सुल्तानपुर घोष में एक पीस कमेटी की बैठक का आयोजन हुआ। जिसमें आगामी ईद का पर्व एवं अक्षय तृतीया व परशुराम जयंती के साथ ही मंदिरों व मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाना व उपजिलाधिकारी के परमिशन के साथ तय डेसिबल पर लाउडस्पीकर बांधना तथा अतिक्रमण के संबंध में चर्चा हुई।
रायबरेली,पवन कुमार गुप्ता।रमजान के महीने में एक माह से ऊंचाहार नगर पंचायत अध्यक्ष शाहीन सुलतान सोई नहीं है। पूरी रात जागकर वह अपने नगर के लोगों की खुशहाली और तरक्की की दुआ अल्लाह से कर रहीं है।शायद ही कोई जनप्रतिनिधी हो जो अपने क्षेत्र के लोगों की भलाई और उन्नति के लिए कठिन तपस्या करता होगा। किंतु ऊंचाहार नगर पंचायत अध्यक्ष इसकी मिसाल है। पूरे दिन रोजा रखती है ,पांचों वक्त की नमाज पढ़ती है और शाम को रोजा खोलने के बाद रात में अपने शहर के लोगों की भलाई के लिए कुरान पाक के साथ बैठ जाती है। फिर प्रातःकाल शहरी के समय ही उनकी यह तपस्या रुकती है। यह कोई एक रात का सिलसिला नहीं है, अपितु रमजान महीने की हर रात में यह उनका नियमित कर्म बन चुका है।मुस्लिम धार्मिक मान्यता है कि रमजान के महीने में सच्चे दिल से की गई दुआ अल्लाह कुबूल करता है। यदि वह दुआ दूसरे जरूरत मंदो के लिए की गई हो तो दुआ जल्दी कुबूल होती है और दुआ करने वाले को शबाब भी मिलता है। इसी मान्यता से नगर प्रमुख को अपने नगर के लोगों के लिए दुआ की प्रेरणा मिली है।
रायबरेली,पवन कुमार गुप्ता। जिलाधिकारी माला श्रीवास्तव ने उपजिलाधिकारी ऊँचाहार राजेश कुमार को विगत माह 26 सितम्बर 2021 को समय 11ः30 बजे अवध डिपो निगम बस लखनऊ क्षेत्र का वाहन संख्या यूपी 78 एफएन 7512 से पुष्पा देवी पत्नी समरजीत निवासी वाजिदपुर नबाबगंज जिला प्रतापगढ़ की कुण्डा शहर के पास अरखा पेट्रोल पम्प के पास जनपद रायबरेली में दुर्घटना से मृत्यु/घायल हो जाने की घटना हो गई थी। घटना की मजिस्ट्रीरियल जांच उपजिला मजिस्ट्रेट ऊँचाहार राजेश कुमार द्वारा की जा रही है। मजिस्ट्रीरियल जांच के संबंध में संबंधित जो भी व्यक्ति अपना लिखित/मौखिक अभिकथन अंकित कराना चाहता है तथा अभिलेखीय साक्ष्य प्रस्तुत करना चाहता है तो वह उप जिला मजिस्ट्रेट ऊँचाहार के कार्यालय/न्यायालय में 05 मई 2022 तक प्रातः 10ः00 बजे से सायं 05ः00 बजे के मध्य अपना अभिकथन अंकित अथवा उपलब्ध साक्ष्य प्रस्तुत कर सकता है।
रायबरेली,पवन कुमार गुप्ता। जिलाधिकारी माला श्रीवास्तव ने जनसुनवाई के दौरान कलेक्ट्रेट कक्ष में फरियादियों की समस्याओं को सुना तथा निर्देश दिये कि सम्बन्धित अधिकारी तत्काल निराकरण करें। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जनसुनवाई, तहसील समाधान दिवस, थाना दिवस आदि पर प्राप्त शिकायतों को गंभीरता से लें तथा निराकरण समयबद्ध के साथ ही गुणवत्तापरक एवं मानक के अनुरूप शिकायत का निवारण करायें। उन्होंने कहा कि जन सामान्य की शिकायतों को लंबित न रखा जाए, शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाए। इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जायेगी।
हाथरस| कार्यक्रम में शामिल होने आए भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद ने योगी आदित्यनाथ के बुल्डोजर पर जमकर प्रहार किया तो, आजाद पार्टी के कार्यकर्तओं को निकाय चुनाव की तैयारियों में जुटने के लिए आदेशित किया ।साथ ही 2024 चुनाव में बसपा की जगह बहुजनों के लिए आजाद पार्टी को विकल्प बातया। साथ ही रावण ने भाजपा द्वारा जेल में बन्द आजम खान पर गलत तरीके से परेशान करने का भी आरोप लगाया।हाथरस नगर में डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर निकाले जाने वाले मेले में शामिल होने आए भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद ‘रावण’ ने हाथरस के नगला अलगर्जी स्थिति कुसुम वाटिका में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर निकाय चुनाव के लिए तैयारियों पर चर्चा करते हुए रावण ने सभी कार्यकर्ताओं को निकाय चुनाव के लिए सभी को गांव-गांव जाकर पार्टी से जोड़ने के निर्देश दिये। वही प्रेस से मुखातिब होते हुए आजाद पार्टी चीफ ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर हमला करते हुए कहा कि, सरकार बुलडोजर का इस्तेमाल कर सभी को डराने का काम कर रही है।