चन्दौली। जिलाधिकारी संजीव सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने सड़क दुर्घटनाओं पर रोक लगाने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए। कहा कि जिले में ब्लैक स्पॉट भी सुनिश्चित कर रखें तथा वहाँ उचित प्रबन्ध करें। ताकि कोई अप्रिय घटना होने से रोका जा सके। साथ ही सड़कों पर संकेतिक चिन्ह भी लगाए, ताकि लोगों को पता चल सके कि आगे क्या है । पी0डब्लू0डी0 के अभियंता को निर्देशित किया कि सड़कों पर कही भी गड्ढ़े न रहें क्यों कि सड़कों पर गड्ढों की वजह से दुर्घटना होने की संभावनाएं रहती हैं। बैठक के दौरान सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी, लोक निर्माण विभाग, पुलिस विभाग, पंचायतराज विभाग के व अन्य संबंधित विभागों के अधिकारीगण, विभिन्न स्कूलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
Read More »
Jansaamna
प्रयागराज।
कानपुर नगर।
“पंडित जी क्या हालचाल है? पाय लागू महाराज! तर्पण करवाना है। कल तिथि है माता जी की और कुछ दिन बाद पिताजी की भी…. बता दूंगा मैं आपको। आप आकर सारे कर्मकांड करवा दीजिए।”
हर कला में माहिर, ज़ुबाँ से मुखर, जिसके एक-एक काम से बारीकियां झलक रही थी, रुप गुण की धनी बहू उमा को देखकर त्रिपाठी जी को आश्चर्य हुआ उमा से पूछा बेटी इतनी होनहार हो फिर सिर्फ़ दसवीं तक ही पढ़ाई करके छोड़ क्यूँ दिया? उमा बोली बाबूजी क्या बताऊँ, पितृसत्तात्मक समाज में लड़की की मर्ज़ी कहाँ मायने रखती है। बंदीशों और दायरों की दहलीज़ बड़ी ऊँची थी कैसे लाँघती। हम तो आगे खूब पढ़ना चाहते थे पर पिताजी और ताउजी ने कहा लड़कियों को ज़्यादा क्या पढ़ाना संभालना तो आख़िर चूल्हा चौका ही है। त्रिपाठी जी ने कहा आगे पढ़ना चाहोगी बेटी? हमारे घर की दहलीज़ तुम्हारे पैर लाँघ सके इतनी नीची है, कदम बढ़ाकर देखो दहलीज़ हम पार करवा देंगे।
बेटियों की दशा पर रो लिए बहुत अब
रोहित कुमार,घाटमपुर।
कानपुर।