Saturday, June 20, 2026
Breaking News

प्रियंका सौरभ को मिला ‘सामाजिक सरोकार पत्रकारिता नारद सम्मान 2025’

हरियाणा। देवर्षि नारद जयंती के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय पत्रकार सम्मान समारोह में हरियाणा की चर्चित लेखिका, कवयित्री एवं स्वतंत्र पत्रकार प्रियंका सौरभ को ‘सामाजिक सरोकार पत्रकारिता नारद सम्मान – 2025’ से नवाजा गया। यह सम्मान हरियाणा सरकार के कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल द्वारा मानव रचना यूनिवर्सिटी, फरीदाबाद के सभागार में प्रदान किया गया। प्रियंका सौरभ, जो हिसार के गाँव आर्य नगर की बेटी और भिवानी के गाँव बड़वा की बहू हैं, ने अपने लेखन के माध्यम से सामाजिक न्याय, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, पर्यावरण और लोकतांत्रिक मूल्यों का समर्थन किया है। उनका लेखन जनसरोकारों की आवाज़ बन चुका है। इस आयोजन का सफल संचालन विश्व संवाद केंद्र, हरियाणा द्वारा किया गया, जो पिछले 10 वर्षों से देवर्षि नारद जयंती के अवसर पर पत्रकारों को सम्मानित करता आ रहा है। इस वर्ष का आयोजन 25 मई 2025 को किया गया। विश्व संवाद केंद्र, हरियाणा के सचिव राजेश कुमार ने जानकारी देते हुए कहा कि देवर्षि नारद भारतीय पत्रकारिता के आदर्श माने जाते हैं।

Read More »

सत्यकाम सेवा सामाजिक फाउंडेशन के तत्वाधान प्रदेश अध्यक्ष ने वितरित की पाठ्य सामग्री

कानपुर। सत्यकाम सेवा सामाजिक फाउंडेशन के तत्वाधान में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के प्रदेश अध्यक्ष कुंवर मनोज सिंह भदौरिया ने निर्धन एवं असहाय बच्चों को पाठ्य सामग्री वितरित की। कार्यक्रम वर्ष के अंतिम दिन विद्यालय बंद होने पर आयोजित किया गया, जिसमें फाउंडेशन के संचालक अंकित विश्वकर्मा, सूरज ठाकुर और अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे। प्रदेश अध्यक्ष ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि वे देश का भविष्य हैं और कठिन परिश्रम से ही वे अपना तथा देश का नाम रोशन कर सकते हैं। इस अवसर पर फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने प्रदेश अध्यक्ष का माल्यार्पण कर स्वागत किया और स्मृति चिन्ह भेंट किया। प्रदेश संगठन मंत्री पंकज राजावत ने बच्चों को शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि शिक्षा से ही वे अपने जीवन में कीर्तिमान स्थापित कर सकते हैं और समाज की दिशा बदल सकते हैं।

Read More »

मातृशक्ति ने निकाली तिरंगा यात्रा

फिरोजाबाद। भारतीय सेना के पराक्रम और माताओं बहनों के सिंदूर का बदला लेने के सम्मान में ऑपरेशन सिंदूर तिरंगा यात्रा महिला समन्वय चंद्रनगर महानगर द्वारा सरस्वती शिशु मंदिर गौशाला से निकाली गई। तिरंगा यात्रा में मातृशक्ति हाथों में तिरंगा लेकर और भारत माता के जयकारे लगाते हुए चल रही थी। तिरंगा यात्रा की शुरुआत सरस्वती शिशु मंदिर गौशाला से हुई, जो सिनेमा चौराहा, गंज चौराहा, शास्त्री मार्केट, सदर बाजार, घंटाघर होते हुए राधा कृष्ण मंदिर पर जाकर समाप्त हुई। यात्रा में सैकड़ों माताएं और बहनें शामिल हुईं, जिन्होंने हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता के जयकारे लगाए। पूरा मार्ग भारत माता के जयकारों से गूंजता रहा।इस दौरान विभूति वर्मा, डॉ. रेनू गुप्ता, मधुरिमा वशिष्ठ, अनुपम शर्मा, मुन्नी देवी, सावित्री यादव, राधा शंखवार, ऋचा जिंदल, पूनम सिंह, दुर्गेश यादव, पूजा शर्मा, रामलढेती लकी सहित कई अन्य महिलाएं मौजूद रहीं।

Read More »

सिविल न्यायालय जालौन में कैंटीन और स्टैंड के ठेके हेतु नीलामी की तिथि घोषित

उरई, जालौन। सिविल न्यायालय जूनियर डिविजन जालौन के प्रांगण में स्थित कैंटीन और स्टैंड के ठेके के लिए आगामी वित्तीय वर्ष 2025-2026 (1 अप्रैल 2025 से 31 मार्च 2026 तक) के लिए ठेका आवंटन हेतु नीलामी की तिथि घोषित कर दी गई है। यह नीलामी 30 मई 2025 को पूर्वान्ह 8:00 बजे से 11:00 बजे तक न्यायालय प्रांगण में आयोजित की जाएगी।
सिविल जज, जूनियर डिविजन जालौन ने जानकारी देते हुए बताया कि इच्छुक व्यक्ति उक्त तिथि पर उपस्थित होकर बोली लगाकर ठेका लेने का लाभ उठा सकते हैं। बोली लगाने से पूर्व प्रत्येक प्रतिभागी को 5000 रुपये की धरोहर राशि अमीन द्वितीय सिविल कोर्ट, उरई के पास उसी दिन जमा करनी होगी। अंतिम बोली लगाने वाले व्यक्ति की धरोहर राशि जमा रहेगी, जबकि अन्य प्रतिभागियों को उनकी राशि नीलामी प्रक्रिया समाप्त होने के बाद लौटा दी जाएगी।

Read More »

नगर पालिका अध्यक्ष ने किया भारत तिरंगा शौर्य यात्रा का शुभारंभ

हाथरस। आतंक के विरुद्ध नए भारत की दृढ़ इच्छाशक्ति के प्रतीक ऑपरेशन सिंदूर की ऐतिहासिक सफलता के उपलक्ष्य में नगर पालिका परिषद द्वारा नगर पालिका अध्यक्षा श्वेता चौधरी के नेतृत्व में ‘भारत तिरंगा शौर्य यात्रा’ का आयोजन किया गया। इस तिरंगा यात्रा की शुरुआत वसुंधरा एंक्लेव स्थित कैंप कार्यालय से हुई, जो माँ बौहरे देवी मंदिर पर सम्पन्न हुई। तिरंगा यात्रा में सभासदगण, कार्यकर्ता, नगर पालिका के अधिकारी एवं कर्मचारीगण भारी संख्या में शामिल हुए। नगर पालिका अध्यक्षा श्वेता चौधरी ने कहा कि मोदी सब बहनों का भाई है, अच्छी करी पाकिस्तान की ठुकाई है। उन्होंने भारतीय सेना के अदम्य साहस, शौर्य और पराक्रम को नमन करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का दृढ़ नेतृत्व के लिए आभार व्यक्त किया।

Read More »

किसानों को भुगतान न मिलने पर अनशन की चेतावनी

» भाजपा किसान मोर्चा के पूर्व मण्डल अध्यक्ष पुष्पेन्द्र सिंह राजपूत ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
पवन कुमार यादव: उरई, जालौन। जिले के किसानों और गौवंश पालकों को उनके मेहनत का वाजिब भुगतान न मिलने पर नाराजगी जताते हुए भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा डकोर के पूर्व मण्डल अध्यक्ष एवं समाजसेवी पुष्पेन्द्र सिंह राजपूत (करमेर) ने जिलाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से उन्होंने प्रशासन को चेतावनी दी है कि यदि किसानों की समस्याओं का समाधान शीघ्र नहीं किया गया तो वे आगामी दिनों में अनशन पर बैठेंगे। पुष्पेन्द्र सिंह ने कहा कि लंबे समय से किसानों और गौवंश पालकों को उनके दावों का भुगतान नहीं किया गया है, जिससे उन्हें आर्थिक संकट और मानसिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशासनिक अधिकारी लगातार किसानों को नजरअंदाज कर रहे हैं और केवल आश्वासन देकर मामले को टाल रहे हैं। ज्ञापन सौंपते समय उन्होंने कहा कि प्रशासन और अधिकारी मद में चूर हैं और किसानों के अपमान को गंभीरता से नहीं ले रहे।

Read More »

नोडल अधिकारी ने गोशाला का किया निरीक्षण

फिरोजाबाद। नोडल अधिकारी विशेष सचिव नगर विकास विभाग अरूण प्रकाश ने शनिवार को जलेसर रोड स्थित कान्हा गौशाला और सांती गौशाला का निरीक्षण किया। कान्हा गौशाला का निरीक्षण करते हुए उन्हे अवगत कराया कि इसका संचालन नगर निगम फिरोजाबाद द्वारा किया जा रहा है। यहां पर कुल 286 गौवंश संरक्षित पाए गए। जिसमें 6 नर व 280 मादा हैं। कान्हा गौशाला की कुल क्षमता 300 गौवंशों की है। निरीक्षण के दौरान भूसा,हरा चारा व दाना उपलब्ध पाए गए। गौ आश्रय स्थल पर गौवंशों को गर्मी व लू से बचाव हेतु पर्दे कूलर व पंखा लगे हुए पाए गए। सीसीटीवी कैमरों से गौवंशों की निगरानी भी की जा रही है। नोडल अधिकारी द्वारा गौ आश्रय स्थल पर गौवंशों को चना व गुड भी खिलाया गया। इसके बाद नोडल अधिकारी सांती गौशाला भी गए जहां उन्हे बताया गया कि यह गौशाला 350 गायों की क्षमता से युक्त है। परंतु वर्तमान में 128 गायें है। जिसमें 109 मादा व 19 नर है।

Read More »

थाना दिवस में एसएसपी और डीएम ने फरियादियों की सुनी समस्याएं

शिकोहाबाद। जिलाधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक की उपस्थिति में थाना नसीरपुर में जन समस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने आए हुए फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को निस्तारण के आदेश दिए। उन्होंने उप जिलाधिकारी शिकोहाबाद गजेंद्र सिंह को निर्देशित किया कि राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त रूप से टीम बनाकर मौके पर भेज कर प्रकरणों को गुणवत्ता के साथ निस्तारण कराये। उन्होंने कहा कि थाने पर आने वाली प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से लें और उनका त्वरित समाधान करायें। उन्होंने यह भी निर्देश दिए की जनता की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए स्थानीय स्तर पर ही निस्तारित करें।

Read More »

5.5 किलोमीटर सड़कों के निर्माण को मिली स्वीकृति, सदर विधायक ने सीएम योगी का जताया आभार

रायबरेली। सदर विधानसभा क्षेत्र के लिए एक बड़ी सौगात के रूप में रायबरेली की सदर विधायक अदिति सिंह ने लगभग 5.5 किलोमीटर लंबी सड़कों के निर्माण की स्वीकृति की घोषणा की है। यह परियोजना राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम (NCAP) के अंतर्गत संचालित की जा रही है, जिसमें शहर की करीब 19 सड़कों का निर्माण कार्य शामिल है। मीडिया को संबोधित करते हुए अदिति सिंह ने इस महत्वपूर्ण मंजूरी के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार जताया। उन्होंने कहा कि यह विकास कार्य क्षेत्रवासियों के लिए सुगम आवागमन और बेहतर कनेक्टिविटी सुनिश्चित करेगा।
उन्होंने यह भी बताया कि रायबरेली की जिलाधिकारी हर्षिता माथुर के नेतृत्व में प्रशासनिक अधिकारियों की टीम इस परियोजना को मूर्त रूप देने के लिए प्रतिबद्ध है और निरंतर कार्य कर रही है।

Read More »

रेलवे बोर्ड के अपर सदस्य का आरेडिका एवं फोर्ज्ड व्हील प्लांट रायबरेली का दौरा

रायबरेली। रेलवे बोर्ड के अपर सदस्य (उत्पादन इकाई) संजय कुमार पंकज ने आज आधुनिक रेल डिब्बा कारखाना (आरेडिका) एवं फोर्ज्ड व्हील प्लांट रायबरेली का दौरा किया। इस अवसर पर उन्होंने आरेडिका के महाप्रबंधक प्रशान्त कुमार मिश्रा सहित अन्य उच्च अधिकारियों के साथ बैठक की और बीते वर्ष के रिकॉर्ड उत्पादन हेतु बधाई दी। श्री पंकज ने फोर्ज्ड व्हील प्लांट में पहियों के उत्पादन को वर्तमान में 60,000 व्हील प्रति वर्ष करने और आने वाले वर्षों में इसे 80,000 व्हील और उससे अधिक तक ले जाने के निर्देश दिए। उन्होंने उत्पादन क्षमता में सतत वृद्धि और अवसंरचना विकास पर बल दिया।
दौरे के दौरान उन्होंने शेलशॉप, बोगीशॉप, व्हीलशॉप एवं फर्निशिंग शॉप का गहन निरीक्षण किया। उन्होंने कोच वेल्डिंग की गुणवत्ता, साइडवॉल निर्माण, लेजर कटिंग मशीन, कोच रूफ वेल्डिंग आदि की बारीकियों को समझा। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मशीनों की कार्य दक्षता का अवलोकन किया और कर्मचारियों से संवाद करते हुए उनकी कार्यप्रणाली के बारे में जानकारी प्राप्त की।

Read More »