सरकार लाभ परक व कल्याणकारी योजनाओं के पात्र लाभार्थियों को कर रही है लाभान्वित: दिनेश प्रताप सिंह
रायबरेली,पवन कुमार गुप्ता। जनपद रायबरेली के फिरोज गांधी महाविद्यालय में हिमाचल प्रदेश के शिमला से देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का लखनऊ लोकभवन से संबोधन व पीएम किसान सम्मान निधि योजनान्तर्गत आयोजित सजीव प्रसारण कार्यक्रम एवं लाभार्थियों के साथ संवाद का जिला स्तरीय कार्यक्रम को मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश के उद्यान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार तथा कृषि निर्यात राज्यमंत्री दिनेश प्रताप सिंह व जिलाधिकारी माला श्रीवास्तव, नगर पालिका अध्यक्ष पूर्णिमा श्रीवास्तव आदि जनों द्वारा दीप प्रज्वलित कर शुभारम्भ किया गया। मुख्य अतिथि राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) ने इस मौके पर ऑडिटोरियम में सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न लाभपरक व कल्याणकारी योजनाओं के पात्र लाभार्थियों व उत्कृष्ट खेती करने वाले किसानों एवं संस्थाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। मुख्यमंत्री का लखनऊ के लोकभवन स्थित ऑडिटोरियम में वर्चुअल आयोजित कार्यक्रम किया गया। जिसमें सरकार की विभिन्न लाभ परक योजनाओं से सम्बन्धित जनपद से 60 लाभार्थियों को नामित नोडल अधिकारियों द्वारा मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में प्रतिभाग किया गया।इसी क्रम में जनपद के समस्त विकास खण्डों में आयोजित कार्यक्रम का सजीव प्रसारण सूचना विभाग से आई एलईडी वैन के माध्यम से भी दिखाया गया।
Read More »
Jansaamna
महराजगंज/रायबरेली,पवन कुमार गुप्ता। ब्लाक प्रांगण में आयोजित पीएम मोदी द्वारा 15 जन कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों से संवाद कार्यक्रम का मखौल तब उड़ता दिखा, जब कार्यक्रम क़ो सफल बनाने का जिम्मा उठाने वाले नोडल अधिकारी बनकर आये लोक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियन्ता डी0 के0 कुरील बीडीओ कार्यालय में एसी का लुफ्त उठाते हुए सोते नजर आये। बताते चलें कि पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत ब्लाक प्रांगण में पीएम मोदी की वर्चुअल संवाद कार्यक्रम के लिए पण्डाल लगाकर लाभार्थियों से संवाद कराने के लिए जहां ग्राम विकास अधिकारी , ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य, उचित दर विक्रेता दुकानदार लाभार्थियों को ढूंढकर कार्यक्रम में लाने में पसीना बहाते रहे। कड़ी धूप में पण्डाल के नीचे एकत्र लाभार्थी जहां पीएम मोदी के लाइव आने का इन्तजार कर रहे थे। वहीं पूरे कार्यक्रम के नोडल अधिकारी लोक निर्माण विभाग के एक्सईन डी0के0 कुरील खण्ड विकास अधिकारी शकील अहमद के कार्यालय में लगी एसी में सोते नजर आये। इस दौरान कार्यक्रम क़ी जानकारी लेने पर वह आनन फानन में उठकर कार्यक्रम स्थल की ओर भागतें नजर आए।
रायबरेली,पवन कुमार गुप्ता।पांच महीने से वेतन न मिलने से नाराज इटौरा बुजुर्ग स्थित टोल प्लाजा के कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार कर हंगामा करना शुरू कर दिया। गेट बंद होने की वजह से राजमार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें लग गई। सूचना पर पहुंचे डायल 112 पुलिस ने गेट को खुलवा कर आवागमन बहाल कराया है ।लखनऊ प्रयागराज मार्ग स्थित इटौरा बुजुर्ग टोल प्लाजा के कर्मचारियों ने पांच महीने का वेतन ना मिलने की वजह से कार्य का बहिष्कार करते हुए केबिन से बाहर निकल आए और हंगामा करना शुरू कर दिया। जिसकी वजह से राजमार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। टोल प्लाजा के वरिष्ठ कर्मचारियों के समझाने बुझाने के बावजूद भी मामला शांत नहीं हुआ। वाहनों की लंबी कतार को देखते हुए टोल प्लाजा के द्वितीय प्रबंधक द्वारा डायल 112 पुलिस को बुलाया गया। जिसके बाद पुलिस ने टोल प्लाजा के किनारे वाले दोनों मार्ग को खुलवा कर आवागमन शुरू कराया।
वही दूसरा मामला यशोदा नगर हाईवे पर स्थित चाय दुकानदार से कुछ अग्यात युवको ने भोर पहर मारपीट कर पैतीस सौ रूपये छीन लिये, मारपीट होता देख राहगीरों ने युवकों को दौडाया, जिसमे से एक युवक को भीड ने धर दबोचने के साथ ही कंट्रोल रूम पर सुचना दी, जहाँ मौके पर पहुंची 112पुलिस के पहुंचने से पहले ही लूटेरें को पीडित दुकानदार सहित आसपास के लोग नौबस्ता थाने लेकर पहुंच गये।
चंदौली। केंद्र सरकार के सफलतापूर्वक 8 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में गरीब कल्याण सम्मेलन कार्यक्रम के अंतर्गत देश व प्रदेश स्तर पर प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री जी का विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों के साथ संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी संजीव सिंह के कुशल मार्गदर्शन में भव्य रूप से आयोजित इस कार्यक्रम का सजीव प्रसारण जनपद के कृषि विज्ञान केंद्र सहित समस्त विकास खंडों में किया गया।गरीब कल्याण सम्मेलन कार्यक्रम का कृषि विज्ञान केंद्र एवं समस्त विकास खंडों में जनपद की विभिन्न योजनाओं यथा प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण व शहरी , मुख्यमंत्री आवास योजना ,प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि ,उज्ज्वला योजना ,वन नेशन वन राशन कार्ड योजना, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना, पोषण अभियान ,प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, आयुष्मान भारत योजना, स्वच्छ भारत मिशन , जल जीवन मिशन ,पीएम स्वनिधि योजना, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन आदि लाभार्थियों से प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री द्वारा विभिन्न जनपदों के लाभार्थियों से किये गए संवाद तथा उद्बोधन का सजीव प्रसारण देखा गया।