कानपुर/घाटमपुर, शीराजी। थाना क्षेत्र के दो अलग अलग गांवों में सर्प के डसने व जहर पीने से 2 लोग काल के गाल में समा गए। प्राप्त विवरण के अनुसार ग्राम तेज पुर निवासी राजू सिंह ने पुलिस को बताया कि रविवार अपराहन लगभग 6:00 बजे मेरी मां छेदाना 48 वर्ष जानवरों का चारा काटने खेतों में गई थी जहां जहरीले सांप ने काट लिया। जिससे उनकी मौत हो गई है। दूसरी घटना ग्राम लौकहा में हुई यहां मानसिक परेशानी से जूझ रहे युवक ने मौत को गले लगा लिया। लौकहा गांव निवासी ओमप्रकाश ने पुलिस को बताया कि ग्राम राहा निवासी दुर्गा प्रसाद का पुत्र पप्पू उम्र 40 वर्ष करीब 6- 7 सालों से अपनी ससुराल लौकहा में रह रहा था। बीती रात जहर खाने से उसकी मौत हो गई है। पुलिस ने दोनों शवों को परीक्षण के लिए कानपुर भेजा है।
Read More »
Jansaamna
कानपुर/घाटमपुर, शीराजी। सरकार द्वारा प्रमुखता से चलाए जा रहे ग्रीन प्रदेश क्लीन प्रदेश अभियान को कामयाब बनाने के लिए आज अपराहन विकास खंड कार्यालय प्रांगण में ब्लॉक प्रमुख इंद्रजीत सिंह कुशवाहा ने विकास खंड अधिकारी गंगाराम यादव के साथ पौधारोपण किए। इस मौके पर सहायक रामगोपाल, एडीओ पंचायत प्रभारी अभिषेक सिंह, ग्राम विकास अधिकारी विमल सचान, अरुण कुशवाहा, उदय प्रताप, विजय पटेल, आदर्श पराशर, रविंद्र कुमार कुशवाहा, आलोक सिंह राणा, विवेक कटियार तथा ग्राम प्रधान शिव कुमार पाल राम गोपाल पासवान बलवंत सिंह आदि मौजूद रहे ब्लाक प्रमुख इंद्रजीत सिंह ने कहा कि वृक्ष केवल ऑक्सीजन ही नहीं देते हैं। बल्कि पृथ्वी को सुंदर और स्वच्छ बनाने में इनका विशेष योगदान है। हम इनकी सेवा कर के अच्छे समाज सेवक होने का दायित्व निभा सकते हैं।
शिवली कानपुर देहात, जितेन्द्र कुमार। मैथा तहसील क्षेत्र की ग्राम सभा सरैया स्थित प्राथमिक विद्यालय में ग्राम प्रधान द्वारा स्कूली बच्चों को ड्रेस वितरित की गई। ड्रेस पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे।
शिवली कानपुर देहात, जितेन्द्र कुमार। हृदयपुर गोकुला गांव में जहरीले कीड़े के काटने से एक पांच वर्षीय बालक की उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतक के परिजनों की सूचना पर पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है।