देश भर में डाक विभाग के माध्यम से श्रद्धालु मँगा रहे काशी विश्वनाथ प्रसाद, मात्र 251 रूपये के ई-मनीऑर्डर द्वारा
वाराणसी। काशी विश्वनाथ मंदिर के नव्य-दिव्य स्वरूप में आने के बाद देश भर के श्रद्धालुओं में इसके प्रसाद की भी माँग बढ़ी है। डाक विभाग और काशी विश्वनाथ मंदिर ट्रस्ट के बीच हुये एक एग्रीमेण्ट के तहत श्री काशी विश्वनाथ मंदिर का प्रसाद देश भर में स्पीड पोस्ट सेवा द्वारा उपलब्ध कराया जा रहा है। जून 2020 में नए स्वरुप में आरम्भ इस सेवा के तहत अब तक लगभग साढ़े चार हजार लोगों को डाक विभाग के माध्यम से प्रसाद उपलब्ध कराया जा चुका है और इससे करीब 10 लाख 13 हजार रूपये का राजस्व डाक विभाग को प्राप्त हुआ। उक्त जानकारी वाराणसी परिक्षेत्र के पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव ने दी।
Read More »
Jansaamna
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र की अध्यक्षता में चेयरमैन रेलवे बोर्ड श्री विनय कुमार त्रिपाठी व सम्बन्धित जिलों के डीएम के साथ वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के जरिए समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य सचिव ने कहा कि तय समयसीमा के भीतर प्रोजेक्ट पूरे हों, इसके लिए रेलवे और डीएम के बीच समन्वय स्थापित करें। हर जिले के लिए रेलवे द्वारा एक नोडल अधिकारी को नामित किया जाये, जो प्रोजेक्ट से जुड़ी समस्याओं का समय पर समाधान कर सके। उन्होंने कहा कि सर्वाधिक आबादी वाले उत्तर प्रदेश में अपार संभावनाएं हैं और हम लोग प्रदेशवासियों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
Kanpur Dehat: जिला खादी ग्रामोद्योग अधिकारी सुधीर कुमार ने बताया कि उ0प्र0 खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा संचालित ’’प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम’’ के अर्न्तगत शहरी व ग्रमीण क्षेत्र में 20000 तक की आबादी में कुटीर उद्योग स्थापित करने के लिये उत्पादित/सेवा/टृडिंग इकाई के अर्न्तगत उपरोक्त योजना के पोर्टल पर दिनांक-10.07.2022 तक सायं 5ः00 तक अपना आवेदन कर सकते हैं। मुख्यालय द्वारा प्राप्त आदेश के क्रम में उत्पादित/सेवा इकाई के अन्तर्गत क्रमशः 25.00 लाख से बढाकर 50.00 लाख एवं 10.00 लाख से बढाकर 20.00 लाख तक सामान्य वर्ग को 25 प्रतिशत एवं अन्य सभी वर्गों एवं महिलाओं के लिये 35 प्रतिशत का अनुदान देय है एवं शहरी क्षेत्र के लाभार्थियों को 15-25 प्रतिशत तक का मार्जिन मनी देने का प्राविधान है।
Kanpur Dehat: मुख्य विकास अधिकारी सौम्या पांडेय ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत हर घर तिरंगा लगाए जाने के संबंध में समीक्षा बैठक समस्त ग्राम प्रधान, समस्त सचिव, समस्त पंचायत सहायको के साथ की, बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि पूरे भारत का 75 वर्ष इस वर्ष पूर्ण हो रहे हैं, इसलिए आजादी के अमृत महोत्सव की श्रृंखला में प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री जी द्वारा हर घर तिरंगा लगाए जाने का कार्यक्रम 11 अगस्त से 17 अगस्त के मध्य चलाया जाएगा,
कानपुर। अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति कानपुर द्वारा अफीम कोठी मे सहयोगी संगठन जनवादी नौजवान सभा के साथ संयुक्त रूप से तीस्ता शीतलवाड को 25जून को मुम्बई मे गुजरात एटीएस पुलिस द्वारा हिरासत मे लिए जाने के विरोध मे झंडा बैनर के साथ नारे लगाते हुए ज़ोरदार विरोध.प्रदर्शन किया गया। हमारी यह मांग है कि तीस्ता शीतलवाड को तुरंत रिहा किया जाये।इस विरोध.प्रदर्शन मे मुख्य रूप से सीमा कटियार, सुधा सिंह, नीलम तिवारी मुन्नी सिंह, सावित्री सिंह, रजिया नकवी,वंदना शर्मा, विनोद पाण्डेय, महबूब आलम, उमाकांत, अशोक तिवारी आदि उपस्थित रहे!
रायबरेली,पवन कुमार गुप्ता। जिलाधिकारी माला श्रीवास्तव ने बचत भवन के सभागार में समन्वित शिकायत निवारण प्रणाली (आईजीआरएस) की समीक्षा बैठक करते हुए जनपद के समस्त अधिकारियों को निर्देश दिये है कि समन्वित शिकायत निवारण प्रणाली (आईजीआरएस) के अन्तर्गत ऑनलाइन एवं मुख्यमंत्री हेल्पलाइन आदि प्राप्त होने वाले सन्दर्भो के निस्तारण के सम्बन्ध में निर्देश दिये है कि वे अपने-अपने विभागों से सम्बन्धित प्रकरणों व डिफाल्टर सन्दर्भो में जिन विभागों की संख्या अधिक होने की स्थिति पर स्वयं रूची लेते हुए इस प्रकार के सन्दर्भो को शून्य करने तथा डिफाल्टर की श्रेणी में आने से पहले ही शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारण कराये। जिलाधिकारी ने बैठक में समीक्षा के दौरान सिंचाई विभाग की आईजीआरएस पोर्टल बड़ी संख्या में शिकायत डिफाल्टर होने पर उन्होंने सिंचाई अधिकारी का वेतन रोकते हुए निर्देश दिये कि जब तक शिकायतों का गुणवत्तापूर्वक निस्तारण नही किया जाता है तक अग्रिम आदेशों तक वेतन रोकने के निर्देश दिये है।
रायबरेली,पवन कुमार गुप्ता। शहर कोतवाली पुलिस ने एक बाइक चोर को गिरफ्तार किया है । उसके कब्जे से चोरी की एक बाइक भी बरामद हुई हैं। पुलिस ने शहर के कानपुर रोड निवासी अतीश अहमद को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया है। शहर क्षेत्र से कुछ दिन पहले चोरी हुई एक एचएफ डीलक्स मोटर साइकिल बरामद की है। जिसकी चोरी का मुकदमा कोतवाली दर्ज है ।
रायबरेली,पवन कुमार गुप्ता।राह चलते महिलाओं का पर्स व चेन छीनकर भागने वाले को पुलिस ने गिरफ्तार किया है । भदोखर थाना पुलिस ने जगतपुर थाना क्षेत्र के गांव महादेवन मजरे भीख निवासी पवन कुमार को गिरफ्तार किया हैं। उसके कब्जे से साढ़े छः हजार रुपए नगद , एक तमंचा और कुछ आभूषण बरामद हुए है । पकड़ा गया बदमाश अपने एक साथी के साथ घटनाओं को अंजाम देता था । उसने कुछ दिन पूर्व भदोखर , हरचंदपुर और गुरुबक्सगंज थाना क्षेत्र में महिलाओ के साथ लूट किया था । पकड़ा गया व्यक्ति शातिर अपराधी हैं। इसके विरुद्ध जिले के विभिन्न थानों में कुल आठ मुकदमे पंजीकृत है ।