योगी जी का बुलडोजर महंगाई हटाने का काम क्यों नहीं कर रहा-चन्द्रगुप्त
हाथरस। जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा खाद्य सामिग्री के मूल्यों में बेतहाशा बढ़ोतरी के विरोध में जिला कांग्रेस अध्यक्ष चंद्रगुप्त विक्रमादित्य के नेतृत्व में कांग्रेसी अपने हाथों में नींबू व अन्य सब्जियां, सरसों का तेल, रिफाइंड, दालें और डीजल पेट्रोल की शीशियां लेकर बैंक इंडियन ओवरसीज पहुंचे। जहां उन्होंने जमा अकाउंट पर अनुरोध किया कि यह सामान हमारा जमा कर लिया जावे। क्योंकि यह इतना महंगा हो गया है कि हमारा सामान लॉकर में रख लें अथवा जमा करके हमें बढ़ा कर दे दें। आम आदमी की पकड़ से यह चीजें दूर हो गई हैं।
Read More »
Jansaamna
हाथरस। हाथरस जंक्शन पुलिस एवं एस .ओ .जी . टीम की संयुक्त कार्यवाही में 33 वर्षों से पैरोल से फरार चल रहे 25000 के इनामी एक आरोपी को गिरफ्तार किया है । आरोपी रघुनंदन उर्फ रघुनी पुत्र यादराम सिंह निवासी ग्राम रतनगढ़ी थाना हाथरस जंक्शन , हाथरस दुष्कर्म के मुकदमें में सजायफ्ता है । जो पेरोल पर कोर्ट से आया था , जिसने पेरोल समाप्त होने के बाद जेल नही गया , और अपनी चल – अचल सम्पत्ति बेचकर दिल्ली में चला गया और नाम बदलकर कर दिल्ली में रहकर कपड़े का व्यापार करने लगा।1986 में थाना हाथरस जंक्शन का मामला पुलिस के अनुसार करीब 36 वर्ष पूर्व सन 1986 में थाना हाथरस जंक्शन पर थानाक्षेत्र के ग्राम रतनगढी निवासी एक व्यक्ति द्वारा तहरीर दी कि उसके ही गांव का निवासी एक व्यक्ति अभियुक्त रघुनंदन उर्फ रघुनी पुत्र यादराम सिंह निवासी ग्राम रतनगढ़ी , थाना हाथरस जंक्शन द्वारा उसकी पोती को बहला – फुसलाकर ले जाकर दुष्कर्म की घटना कारित की गयी है , जिसके सम्बन्ध में परिजनो की प्राप्त तहरीर पर थाना हाथऱस जंक्शन पर अभियुक्त रघुनंदन उर्फ रघुनी पुत्र यादराम सिंह निवासी ग्राम रतनगढ़ी , थाना हाथरस जंक्शन पंजीकृत किया गया था ।
सादाबाद। नगर की जवाहर बाजार चौक स्थित मैं चैत्र मास नव दुर्गा की रामनवमी के शुभ अवसर पर रशियों का विराट दंगल का आयोजन किया गया जिस के मुख्य अतिथि प्रदेश के कारागार होमगार्ड मंत्री धर्मवीर प्रजापति के पुत्र चंद्र मोहन प्रजापति फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा ब्रज क्षेत्र की यह नगरी में ऐसे सांस्कृतिक कार्यक्रम होने से आम आदमी में धार्मिक आस्था की जागृति होती है तथा इससे मानसिक ऊर्जा के स्रोत मिलता है। मध्य रात्रि से प्रातः काल तक रचनाओं का विराट दंगल के आयोजन से श्रोता गणों ने लुफ्त उठाते हुए आनंदित हुए। उक्त कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सुनील गौतम अध्यक्ष रामलीला समिति ब्लाक प्रमुख, रामेश्वर उपाध्याय, प्रभात पचौरी, तपन जोहर जिला संयोजक श्रम प्रकोष्ठ ,अंकुर गॉड। किशोर पचौरी रामू शर्मा आदि हजारों की संख्या में उक्त कार्यक्रम में लोग मौजूद रहे
उन्होंने कहा कि ‘आज़ादी का अमृत महोत्सव’ एक विभाग या सरकार का कार्यक्रम नहीं है, यह जन जन का कार्यक्रम है। जन सहभागिता और जन जनजागरण को बढ़ाने के लिए गृह, चिकित्सा, शिक्षा, पर्यटन, ग्राम विकास, नगर विकास, समाज कल्याण, पर्यावरण, युवा कल्याण खेल, महिला विकास, एमएसएमई, भाषा आदि विभाग स्वयं अपने स्तर से क्या अनूठा कार्यक्रम कर सकते हैं इसका प्लान तैयार करें। सभी विभाग 15 अगस्त, 2022 तक की कार्ययोजना का कैलेंडर तैयार करें। उस कैलेंडर के अनुरूप चरणबद्ध तरीके से लोक कल्याण के कार्यों के साथ आज़ादी के महापुरुषों के प्रेरणा स्थलों व महत्वपूर्ण दिवसों को जोड़ें।
पवन कुमार गुप्ताः रोहनियां, रायबरेली। क्षेत्र के मोखरा गांव के रहने वाले रोहित की पत्नी जिप्पन का है। बीते दिन जिन्हें रविवार की प्रातः में प्रसव पीड़ा होने के बाद एम्बुलेंस की मदद से सीएचसी लाया जा रहा था। रास्ते में नगर के निकट ही उसे अत्याधिक प्रसव पीड़ा होने लगी।
दीप नारायण यादवः चंदौली। पं0 कमलापति त्रिपाठी जिला चिकित्सालय परिसर में उ0प्र0 राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन अंतर्गत तरंग आजीविका महिला संकुल समिति ग्राम- फुटिया की महिलाओं द्वारा संचालित तरंग प्रेरणा कैंटीन का शुभारंभ जिलाधिकारी संजीव सिंह द्वारा फीता काटकर किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि कैंटीन के खुलने से यहां भर्ती मरीजों एवं तीमारदारों को अब चिकित्सालय परिसर में ही शुद्ध एवं किफायती रेट में नाश्ता एवं भोजन की सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। उन्होंने कहा कि अन्य सरकारी दफ्तरों एवं स्थानों पर जहाँ अधिक लोगों का आवागमन है इसी तर्ज पर वहां भी स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा कैंटीन खोली जाएगी। इससे महिलाओं को रोजगार उपलब्ध होगा तथा वे आर्थिक रूप से स्वावलंबी बनेंगी। उन्होंने कहा कि महिलाओं को सामाजिक व आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा नारी सशक्तिकरण कार्यक्रम चलाया जा रहा है। जनपद में समूह की महिलाओं को कौशल विकास की ट्रैनिंग देकर, उन्हें रोजगार देकर, आजीविका का साधन उपलब्ध कराकर इस दिशा में पूरा प्रयास किया जा रहा है।
पवन कुमार गुप्ताः रोहनियां, रायबरेली। आजादी से अब तक विकास के दावों की हकीकत को परखना है तो आपको रायबरेली जनपद की तहसील क्षेत्र ऊंचाहार में रोहनिया ब्लॉक के गांव जिल्लहवा व मजरे मसौदा बाद को देखना होगा। इस गांव में प्रवेश करते ही यहां के रास्ते उन जुमलेबाज नेताओं के मुंह पर करारा तमाचा जैसा मारने का काम करते हैं जो चुनाव में वादे करने से नहीं चूकते।