इटावा, राहुल तिवारी। इटावा एवं औरैया में गेहूं खरीद एवं विपणन योजना में व्याप्त भ्रष्टाचार को लेकर सपा नेता शिवपाल सिंह ने मुख्यमंत्री को लिखा खत, इटावा, औरैया जिले में अधिकारी किसानों से लेते 200 रुपये प्रति कुंतल गेंहू पर कमीशन, भ्रष्टाचार हर जगह बढ़ा है। बिना रिश्वत के कोई काम नही होता है, वहीं इटावा पहुंचे केंद्रीय राज्यमंत्री किशनपाल गुजर ने कहा कि पत्र कोई भी लिख सकता है। उसकी जांच कराई जाएगी दोषी पाया जाएगा तो उसके खिलाफ कार्यवाही की जाएगी, और वही जब मंत्री जी से गेहू बेचने में कमीशन खोरी के बारे में पूछा गया तो मंत्री जी ने कहा की गेहूं की फसल अब कहा हो रही है, बाद में मंत्री जी अपने पास बैठे लोगों से अगल बगल झांकते नजर आये मंत्री जी को पता ही नहीं है। गेहूं की फसल कब उगाई जाती है? तभी वो अपने अगल-बगल में बैठे नेताओं से पूछा तब जाकर मंत्री जी ने बाइट दी।
Read More »
Jansaamna
आशीष तिवारी पुलिस अधीक्षक मीरजापुर के निर्देशन में लगातार दूसरी बार जनपद पुलिस को मिला प्रथम स्थान
महिला ने पुलिस पर लगाया मारपीट का आरोप
कानपुर, स्वप्निल तिवारी। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर केंद्रीय योग प्राकृतिक चिकित्सा अनुसंधान परिषद के तत्वाधान में नियमित योग कक्षाओं का आयोजन श्रीनाथ सेवा संस्थान द्वारा किया जा रहा है। 15 दिवसीय योग प्रशिक्षण कार्यक्रम में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अनुरूप सभी योगासन योगिक सूक्ष्म क्रियाएं और प्राणायाम ध्यान, सभी यौगिक क्रियाओं का निशुल्क प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में योग क्रियाओं का अभ्यास करने का सही तरीका और सहज तकनीकी भी प्रशिक्षार्थियों को बताई गई जिससे कठिन दिखाई देने वाले आसन भी अभ्यास करता हंसते-हंसते हुए सरलता से कर लेता है कार्यक्रम संयोजक डॉ रविंद्र पोरवाल ने बताया कि योग क्रियाओं को अच्छे से अच्छे ढंग से सीखने के लिए एक बैग में केवल 50- 55 लोगों को शामिल किया है। महिलाओं वृद्धों विद्यार्थियों के लिए अलग से शिविर का आयोजन करते हैं विद्यार्थियों की विभिन्न समस्याओं याददाश्त बढ़ाने क्रोध कम करना नींद ज्यादा या कम आना एकाग्रता कम होना तथा तनाव को दूर करने के लिए सरल और लाभकारी आसनों का प्रशिक्षण कार्यक्रम पीएसआईटी परिसर में आम जनता के लिए विभिन्न समय पर कई शिविर एक 1 घंटे के अंतराल पर संचालित किए जा रहा है।
कानपुर, जन सामना संवाददाता। कानपुर प्रेस क्लब में आज रोजा इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। प्रेस क्लब परिसर में हुए रोज इफ्तार में रोजेदारों ने खजूर चख कर रोजा खोला। बड़ी संख्या में पत्रकार बंधुओं ने शिरकत की। काजी ए शहर आलम रजा नूरी के बेटे कारी सगीर आलम ने नमाज अदा कराई। रोजेदारों ने रोजा खोलने के बाद परवरदिगार से मुल्क में अमन चैन की दुआ की और कहा कि हमारे कानपुर को बुरी निगाहों से दूर रखना हमारे कानपुर वासियों पर अल्लाह अपनी रहमत रखना।
कानपुर/घाटमपुर, शीराजी। घर के बाहर शौचालय के गड्ढे की खुदाई कर रहे युवक के हाथ मुगलकालीन सिक्के लग गए, खुदाई में सोने के सिक्के मिलने की अफवाह से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। प्राप्त विवरण के अनुसार जाजपुर पुलिस चौकी क्षेत्र के ग्राम रहा में चंद्रपाल दिवाकर के दरवाजे उसका पुत्र कुलदीप दिवाकर शौचालय निर्माण के लिए गड्ढा खोद रहा था। करीब 4ः30 फुट की गहराई में खुदाई के दौरान उसे मिट्टी की एक छोटी भड़िया मिली जिसे तोड़ने पर उसे कुछ मुगलकालीन सिक्के हाथ लगे यह खबर गांव में फैलते ही हड़कंप मच गया लोग सोने के सिक्के मिलने की अफवाह सुनकर उसके घर की तरफ लोग दौड़ पड़े। ग्राम प्रधान पति मनोज सिंह ने बताया कि खुदाई के दौरान कुछ सिक्के मिलने की जानकारी हुई थी। जिनमे उर्दू से कुछ लिखा था। सिक्के मुगलकालीन बताए जाते हैं। ग्रामीणों के अनुसार प्राप्त सिक्कों की संख्या करीब 9 है। सिक्के मिलने से क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं होती रही।
कानपुर/घाटमपुर, गौतमपुर, शीराजी। थाना सजेती क्षेत्र के ग्राम रामपुर में मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने छापा मारकर भारी तादाद में शराब व असलहे कारतूस बरामद कर एक आरोपी को हिरासत में लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना सजेती के उप निरीक्षक दीपक अनूप कुमार कांस्टेबल प्रमलेश आदि की टीम ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम रामपुर स्थित बृजमोहन पुत्र रामकृष्ण की परचून की दुकान पर छापा मारकर 315 बोर के दो 12 बोर के 13 जिंदा कारतूस 315 बोर की देसी डबल बैरल बंदूक 19 कैन वियर अलग-अलग क्वार्टर ग्रिण्डा देसी शराब बरामद कर दुकान स्वामी बृजमोहन को पुलिस हिरासत में ले लिया है। ग्रामीणों के अनुसार आरोपी काफी समय से शराब सप्लाई का कार्य कर रहा था।
कानपुर/घाटमपुर, शीराजी। कस्बे के हमीरपुर रोड स्थित मोना गली में भगवती मानव कल्याण संगठन एवं भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के संयुक्त तत्वाधान में कार्यकर्ताओं ने स्थानीय कार्यालय में बैठक की। जिसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष योगेंद्र तिवारी एवं संचालन रामजी अग्निहोत्री ने किया। बैठक में मौजूद इंद्रपाल सिंह परमार ज्ञानेंद्र सचान अनिल सिंह परमार संतान सिंह विष्णु सिंह सरस्वती सचान सविता सचान पूजा यादव रमाकांत सुनीता सचान ज्ञान श्री शशि भूषण सिंह आदि भक्तों ने विचार व्यक्त करते हुए लोगों से मांसाहार छोड़ने और नशे से तौबा करने का आवाहन किया। उन्होंने कहा कि मासांहार व नशे से समाज को मुक्त करके घर घर अभियान चलाया जाए। नागरिको को चरित्रवान बनाने व समाज में नशा मुक्त अभियान चलाने के लिए हम सब कमर कस कर घर-घर जाकर जन जागरण करेंगे। और मां की ज्योति जलाने एवं विशाल दुर्गा चालीसा पाठ करवाए जाने के लिए लोगों को जागरूक करेंगे तथा लोगों से सात्विक जीवन जीने और समाज के प्रति समर्पित होने के लिए भी संकल्प करवाएंगे।