महराजगंज/रायबरेली,पवन कुमार गुप्ता। सार्वजनिक वितरण प्रणाली का राशन अब सरकार द्वारा लागू सिंगल स्टेज़ डिलीवरी सिस्टम से अब सीधे गोदाम से कोटेदारों के घर भेजा जाएगा।सिंगल स्टेज़ डिलीवरी सिस्टम को समझाने के लिए जिला पूर्ति अधिकारी विमल शुक्ला व नोडल अधिकारी जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने तहसील सभागार में कोटेदारों के साथ बैठक कर सिंगल स्टेज़ डिलीवरी सिस्टम पर विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि पहले कोटेदार को एफसीआई के ब्लाक गोदामों से ले जाकर वितरण करना पड़ता था। वहीं अब इस व्यवस्था के लागू होने पर एफसीआई गोदामों से उठान के बाद ठेकेदारों के माध्यम से सीधे कोटेदार के घर पर पहुंचाया जाएगा।इसके लिए तहसील क्षेत्र के कुल 168 कोटेदार हैं जिनके लिए अलग अलग समूह बनाकर ब्लाकवार विभाजित कर महराजगंज में 16 बछरावां के लिए 14 शिवगढ़ के लिए 10 समूह निर्धारित किया गया है। कोटेदार के घर तक राशन पहुंचाने की जिम्मेदारी प्रेषण अधिकारी की होगी। राशन घर पहुंचने के बाद पहुंचाने वाला एक पर्ची कोटेदार व दूसरी पर्ची प्रेषण प्रभारी तथा तीसरी पर्ची जिला पूर्ति अधिकारी को देना होगा। योजना के पूर्ण रूप से लागू होने तक बैकल्पिक व्यवस्था के लिए कुछ छोटे वाहनों को लगाया गया है । जल्द ही इसके लिए कोटेदारों के मोबाइल से खाद्यान्न प्राप्ति एप डाउनलोड कराकर अन्य सुविधाएं संचालित कराई जाएंगी।जिला पूर्ति अधिकारी व नोडल अधिकारियों ने सिंगल स्टेज़ डिलीवरी सिस्टम पर की विस्तृत चर्चा
महराजगंज/रायबरेली,पवन कुमार गुप्ता। सार्वजनिक वितरण प्रणाली का राशन अब सरकार द्वारा लागू सिंगल स्टेज़ डिलीवरी सिस्टम से अब सीधे गोदाम से कोटेदारों के घर भेजा जाएगा।सिंगल स्टेज़ डिलीवरी सिस्टम को समझाने के लिए जिला पूर्ति अधिकारी विमल शुक्ला व नोडल अधिकारी जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने तहसील सभागार में कोटेदारों के साथ बैठक कर सिंगल स्टेज़ डिलीवरी सिस्टम पर विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि पहले कोटेदार को एफसीआई के ब्लाक गोदामों से ले जाकर वितरण करना पड़ता था। वहीं अब इस व्यवस्था के लागू होने पर एफसीआई गोदामों से उठान के बाद ठेकेदारों के माध्यम से सीधे कोटेदार के घर पर पहुंचाया जाएगा।इसके लिए तहसील क्षेत्र के कुल 168 कोटेदार हैं जिनके लिए अलग अलग समूह बनाकर ब्लाकवार विभाजित कर महराजगंज में 16 बछरावां के लिए 14 शिवगढ़ के लिए 10 समूह निर्धारित किया गया है। कोटेदार के घर तक राशन पहुंचाने की जिम्मेदारी प्रेषण अधिकारी की होगी। राशन घर पहुंचने के बाद पहुंचाने वाला एक पर्ची कोटेदार व दूसरी पर्ची प्रेषण प्रभारी तथा तीसरी पर्ची जिला पूर्ति अधिकारी को देना होगा। योजना के पूर्ण रूप से लागू होने तक बैकल्पिक व्यवस्था के लिए कुछ छोटे वाहनों को लगाया गया है । जल्द ही इसके लिए कोटेदारों के मोबाइल से खाद्यान्न प्राप्ति एप डाउनलोड कराकर अन्य सुविधाएं संचालित कराई जाएंगी।
Jansaamna
महराजगंज/रायबरेली,पवन कुमार गुप्ता। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत महराजगंज ब्लाक परिसर में 10 जोड़ों ने एक दूसरे को वरमाला पहना कर नव गृहस्थ जीवन की शुरुआत की है।ब्लाक परिसर में आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में 14 जून शुक्रवार को प्रशासनिक अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों की देखरेख में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत पूरे रीति रिवाज से दस नव दंपत्ती शादी के बंधन में बंध गए। इस दौरान शासन द्वारा सभी नवविवाहित जोड़ों को गृहस्थोपयोगी वस्तुएं भी दान दी गई। समारोह में पूर्व ब्लाक प्रमुख सत्येंद्र प्रताप सिंह, प्रधान संघ अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह, खण्ड विकास अधिकारी , एडीओ एस टी अरुण कुमार श्रीवास्तव , रामबाबू सहित ग्राम प्रधान व वर वधुओं के माता पिता सहित अन्य संबंधी भी मौजूद रहे।
कानून एवं शांति व्यवस्था निरंतर बनाए रखें अफवाहों पर ध्यान न दें : डीएम-एसपी
कार्यवाही करने के नाम पर अधिकारी, निजता भंग करने की कह रहे बात
रायबरेली,पवन कुमार गुप्ता। मानव एवं गोवंशों का सदियों पुराना नाता है, गोवंश धरती पर अमरत्व (अमृत) प्रदान करने वाला जीव है। गोवंशों के संरक्षण में सहयोग करना हम सभी का मौलिक धर्म व कर्तव्य है। इस गर्मी में दयालुता का धर्म निभाते हुए ‘‘भूसा चारा दान-महादान‘‘ अभियान को अंगीकार करते हुए प्रदेश महामंत्री उ0प्र0 उद्योग व्यापार मण्डल (चौहान गुट) अवतार सिंह मोंगा, प्रांतीय अध्यक्ष, उ0प्र0 उद्योग व्यापार मण्डल (चौहान गुट) जी0सी0 सिंह चौहान संरक्षित गोवंश के भरण-पोषण हेतु चेक 5100 रुपये का दान देकर अपना अतुल्य योगदान किया है। जिला प्रशासन, रायबरेली इनके अभूतपूर्व योगदान की भूरि-भूरि प्रशंसा करता है।