डीएम ने जन सामान्य व व्यापार मण्डल के साथ बैठक कर महायोजना-2021 के प्रस्तावित भू-उपयोग के संशोधित प्रारूप दी गई जानकारी
रायबरेली महायोजना 2021 प्रारूप पर आपत्तियां व सुझाव करे 13 जुलाई तक कर सकते है प्रस्तुत: माला श्रीवास्तव
रायबरेली,पवन कुमार गुप्ता।जिलाधिकारी माला श्रीवास्तव ने रायबरेली विकास प्राधिकरण के सभागार में महायोजना-2031 के प्रारूप से सम्बन्धित प्रदर्शनी का फीता काटकर आयोजन किया गया। उन्होंने उक्त प्रदर्शनी में जन सामान्य व व्यापार मण्डल के सदस्य/व्यापारियों के साथ बैठक कर उपस्थित जन मानस व व्यापारियों से कहा कि आप लोगों अपने जनपद को अच्छे से जानते है और रायबरेली महायोजना-2031 के कार्य को सफल बनाया जा सकता है। विकास प्राधिकरण द्वारा प्रोजेक्टर के माध्यम से जनपद के क्षेत्रफल व जनसंख्या आदि कार्यों सहित महायोजना के बारे में जानकारी दी गई। जिलाधिकारी ने बताया है कि भारत सरकार की अमृत योजना के अन्तर्गत रायबरेली विकास क्षेत्र की जी0आई0एस0 रायबरेली महायोजना-2031 (प्रारूप) तैयार की गयी है। जिसमें महायोजना-2021 के प्रस्तावित भू-उपयोग के संशोधित प्रस्ताव के अन्तर्गत आज 14 जून से 13 जुलाई तक जन सामान्य व व्यापारियों आदि द्वारा आपत्तियां एवं सुझाव लिखित रूप में प्राप्त किये जायेगें। जिससे रायबरेली महायोजना-2031 के कार्य जाने वाले कार्यो को अपने सुझाव के अनुरूप किया जा सके।
Read More »
Jansaamna
21 जून तक अमृत योग सप्ताह मनाया जायेगा: सीडीओ
ऊँचाहार/रायबरेली,पवन कुमार गुप्ता। क्षेत्र के कबीर चौराहा मजरे खोजनपुर निवासी युवा समाजसेवी हसनैन मंसूरी के पसमांदा मुस्लिम समाज संगठन के राष्ट्रीय संगठन मंत्री नियुक्त होने पर लखनऊ से ऊँचाहार प्रथम आगमन पर सैकड़ों समर्थकों ने आवास पर पहुँचकर फूल माला पहनाकर स्वागत करते हुए मिठाई खिलाकर खुशी का इज़हार किया है। गाँव निवासी युवा समाजसेवी हसनैन मंसूरी को पसमांदा मुस्लिम समाज संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनीस मंसूरी द्वारा राष्ट्रीय संगठन मंत्री नियुक्त किया गया है। पसमांदा मुस्लिम समाज संगठन के राष्ट्रीय संगठन मंत्री बनने की खबर जैसे ही उनके समर्थकों को लगी उनमें खुशी की लहर दौड़ पड़ी।इस दौरान नवनियुक्त पसमांदा मुस्लिम समाज के राष्ट्रीय संगठन मंत्री हसनैन मंसूरी ने बताया कि संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनीस मंसूरी साहब व शीर्ष नेतृत्व द्वारा मुझे राष्ट्रीय स्तर का संगठन मंत्री नियुक्त किए जाने पर मैं उनका आभार व्यक्त करता हूँ। साथ ही शीर्ष नेतृत्व द्वारा दिए गये जिम्मेदारी का मैं निष्ठा पूर्वक निर्वहन करूँगा और संगठन को मजबूती दिलाने के लिए हर सम्भव प्रयास करूँगा। शीर्ष नेतृत्व के अनुमति के बाद जल्द ही पूरे देश व प्रदेश का दौरा कर संगठन मजबूती का कार्य करूँगा।
बिना रजिस्ट्रेशन चल रहीडिर्टजेंट कम्पनी पर पड़ा पुलिस का छापा,तीन पिकअप मे लदा माल मौके से बरामद:दो आरोपी को पुलिस ने पकड़ा दो मौके से फरार
मानव जगत के लिए एक बड़ी खुशखबरी है. पहली बार कोई दवाई कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी पर काम कर गयी है. जी हाँ, डॉस्टर्लिमाब नामक इस दवा ने अपने ट्रायल पीरियड में सभी (जिन मरीजों के ऊपर इस दवा का प्रयोग किया जा रहा था) कैंसर पीड़ित मरीजों को ठीक कर दिया है.
रायबरेली,पवन कुमार गुप्ता। एनटीपीसी ऊंचाहार द्वारा चलाए जा रहे बालिका सशक्तिकरण अभियान में प्रतिभाग कर रही बालिकाओं के हुनर को परखने के लिए तथा उन्हें प्रोत्साहित करने के लिए उपायुक्त उद्योग नेहा सिंह ने एनटीपीसी ऊंचाहार का दौरा किया। नेहा सिंह ने एनटीपीसी स्थित डीएवी स्कूल में चल रहे बालिका सशक्तिकरण कार्यक्रम में नन्हीं बालिकाओं के साथ समय गुजारा तथा उनसे सवाल-जवाब किए। पिछले लगभग एक माह से चल रहे इस कार्यक्रम में बालिकाओं ने गीत, नृत्य, कला तथा आत्मरक्षा के जिन गुरों को सीखा, उसे देखकर उपायुक्त उद्योग बहुत प्रभावित हुई तथा इन बालिकाओं के उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।उन्होंने कहा कि एनटीपीसी का यह प्रयास ना केवल बालिका सशक्तिकरण अभियान का एक हिस्सा है बल्कि नारी शक्ति को एक सशक्त अवसर देकर उन्हें समाज व देश में अपना योगदान देने का भरपूर अवसर दिया है। उन्होंने आगे कहा कि इस कार्यक्रम से ग्रामीण क्षेत्र की अन्य बालिकाओं तथा उनके अभिभावकों को प्रेरणा मिलेगी और वे भी आगे अवसर मिलने पर बालिकाओं को शिक्षित करने की ओर उन्मुख होंगे।
कानपुर नगर। पशुधन एवं दुग्ध विकास/प्रभारी मंत्री धर्मपाल सिंह ने आज जनपद भ्रमण के दौरान कान्हा उपवन किशनपुर का निरीक्षण किया। उन्होंने गौशाला में गौ पूजन एवं वृक्षारोपण किया। निरीक्षण के समय मंत्री को अवगत कराया गया कि कान्हा उपवन में 3502 गोवंश संरक्षित हैं। गोवंश के हरे चारे हेतु 05 एकड़ भूमि में नेपियर घास लगाई गई है। जिसे आगे 10 एकड़ तक विस्तारित किया जाना है। गायों के स्वास्थ्य एवं खानपान की व्यवस्था की मंत्री ने प्रशंसा की एवं इन गायों में सेक्स साट्रेढ सीमन से कृत्रिम गर्भाधान कराने के निर्देश दिए। गौकास्ट मशीन एवं उससे बने गौकास्ट के लठ्ठों को भी देखा एवं इसे वृहद स्तर पर करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के समय मुख्य विकास अधिकारी डा0 महेंद्र कुमार, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी नगर निगम डॉक्टर आर0के0 निरंजन, अपर निदेशक कानपुर मंडल डॉ0 आर0एन0 सिंह, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डा0 आर0पी0 मिश्रा, पशु चिकित्सा अधिकारी डा0 आलोक वर्मा, डा0 विवेक सिंह वाह डॉक्टर शिल्पा सिंह उपस्थित रहे।इसके पश्चात मंत्री ने पराग डेयरी निराला नगर का निरीक्षण किया।
कानपुर नगर। पशुधन एवं दुग्ध विकास/प्रभारी मंत्री कानपुर मंडल धर्मपाल सिंह ने विकास भवन के सभागार में उद्यमियों व्यापारियों से संवाद किया तथा ओडीओपी, विश्वकर्मा, श्रम सम्मान योजना एवं मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना से संबंधित चर्चा की। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि उद्योगों को बढ़ावा दिया जाए तथा बंद पड़े उद्योगों को पुनः क्रियाशील कराया जाए। उन्होंने कहा कि उद्योग वही पनपता है जहां सामंजस्य होता है कानपुर को देश की उद्योग नगरी कहा जाता है। उन्होंने कहा कि व्यापार के लिए तीन चीजें बहुत आवश्यक है सुरक्षा कनेक्टिविटी इलेक्ट्रीसिटी और यह तीनों चीजें सरकार द्वारा उपलब्ध कराई जा रही हैं।उन्होंने कहा कि उद्योग को बढ़ावा देने व उद्यमियों की सहायता हेतु सरकार द्वारा निवेश मित्र पोर्टल को बनाया गया है। जिसमें उद्यमी आसानी से अपना कार्य करा सकते हैं। उन्होंने कहा कि कानपुर को उद्योग के साथ.साथ पर्यटन के रूप में भी विकसित किया जाएगा