कानपुर, जन सामना। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया कानपुर महानगर के महानगर अध्यक्ष आशीष चौबे के नेतृत्व में एकता दिवस के रूप में समाजवादी नेता मुलायम सिंह यादव का जन्म दिवस मनाया गया। महानगर अध्यक्ष आशीष चौबे ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि नेताजी के जीवन का सफर कांटो भरा रहा। हर राजनीतिक उठापटक और उतार.चढ़ाव को किनारे करते हुए नेता जी मुलायम सिंह यादव ने शीर्ष स्थान राजनीति का ग्रहण किया हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने उनके मार्गदर्शन में इतनी तरक्की की के आज उन्होंने स्वयं उत्तर प्रदेश के हर जिले में अपने संगठन को खड़ा किया है। महानगर अध्यक्ष ने कहा कि हम सब आज इस बात का संकल्प लेते हैं कि 2022 में प्रसपा को इतना मजबूत करेंगे कि वह सरकार में शामिल हो और नेताजी उस शपथ ग्रहण में अपनी उपस्थिति में प्रगतिशील समाजवादी पार्टी को बढ़ता हुआ देखें। मुलायम सिंह यादव की दीर्घायु के लिए सभी कार्यकर्ताओं ने ईश्वर से प्रार्थना की और 51 किलो लड्डू बांटकर अपनी खुशी का इजहार किया। मुलायम सिंह यादव के जन्मदिवस को एकता दिवस के रूप में मनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं पदाधिकारी मौजूद रहे। जिसमें की प्रमुख रूप से हरी कुशवाहा, हाजी अलाउद्दीन वारसी, सचिन वोहरा, सुनील बाजपेई, प्रभात गहरवार, किसलय दीक्षित, आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
Jansaamna
कानपुर, जन सामना।
कानपुर, जन सामना।
चकिया/चन्दौली,
शिवली/कानपुर देहात, जन सामना संवाददाता। उत्तर प्रदेश सरकार एवं जिला अधिकारी के निर्देश पर गोपाष्टमी पर्व कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कान्हा गौ आश्रय केंद्र पर सफाई अभियान चलाकर गायों की पूजा की गई साथ ही गायों के खाने पीने की व्यवस्था की गई।
शिवली/कानपुर देहात, जन सामना संवाददाता।
कुरवाई/विदिशा।
कानपुर, जन सामना।