वाराणसी, जन सामना ब्यूरो। वाराणसी भा.कृ.अनु.प.-भारतीय सब्जी अनुसंधान संस्थान, वाराणसी में सांसद सुनील बाबूराव मेंढे, भण्डारा, गोंडिया (महाराष्ट्र) ने कृषक दल के साथ भ्रमण किया। श्री मेंढे ने प्रक्षेत्र का निरीक्षण किया एवं सब्जियों से संबंधित शोध तकनीकियों की जानकारी प्राप्त किया। इस अवसर पर संस्थान के निदेशक डॉ. जगदीश सिंह ने अतिथि श्री मेंढे जी का स्वागत किया। संबोधन में निदेशक ने बताया कि सब्जियों की खेती से कृषि का विविधिकरण होता है जिससे किसानों को वर्ष भर आमदनी प्राप्त होती है। कृषि में सब्जियों के समावेशन से जल की भी बचत होती है। गेहूँ, धान, गन्ना एवं केले की खेती में पानी की अधिक आवश्यकता होती है जबकि सब्जियों की खेती में जल की आवश्यकता कम होती है। उन्होंने संस्थान के विगत 20 वर्षो के शोध एवं प्रसार की उपलब्धियों को बताया। संस्थान 42 प्रकार की सब्जियों पर शोध कार्य करते हुये विभिन्न प्रकार सब्जियाँ जैसे- बैंगन, टमाटर, मिर्च, मटर, सेम, कद्दू, पेठा, राजमा, मूली, गाजर, आदि की 105 किस्मों को विकसित कर किसानों को उपलब्ध करा रहा है।Read More »
Jansaamna