फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। थाना सिरसागंज क्षेत्र के गांव अध्यापक नगर में एक महिला ने स्वयं को फांसी लगाकर आत्म हत्या कर ली। मृतका के शव को इलाका पुलिस द्वारा पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लाया गया। थाना सिरसागंज क्षेत्र के श्रीराम मन्दिर के बगल वाली गली निवासी 32 वर्षीय नेहा शर्मा पत्नी सौरभ शर्मा ने विगत रात्रि में गृह कहल के चलते स्वंय को फांसी लगाकर आत्म हत्या कर ली। मृतका का पति कम्प्यूटर सेन्टर पर कार्य करता था। महिला आरोपी प्रत्यारोपों से परेशान चल रही थी। सूचना पर पहुची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। मृतका अपने पीछे दो छोटे बच्चे सात वर्षीय सत्यम्, तीन वर्षीय उदित को छोड कर चली गयी। जिनका रो-रोकर बुरा हाल था।
Read More »
Jansaamna
कई माह से है टूटा पड़ा-आसपास की जगह भी बदहाल
कई घरों में नहीं भर सका पानी-इनवर्टर भी रहे डिस्चार्ज
बाइक से परीक्षा देने जाने के दौरान गाय से हुयी थी टक्कर
चन्दौली, जन सामना संवाददाता। सैयदराजा सरकार द्वारा बजट में कई मेडिकल कॉलेज बनाने की स्वीकृति मिलने के उपरांत माधोपुर सहित आसपास कि लोग भी जाग उठे बता दें कि सपा सरकार में पूर्व विधायक रहे मनोज कुमार सिंह ने काफी संघर्ष कर क्षेत्र के विकास के लिए विधानसभा सैयदराजा की माधोपुर में उद्यान विभाग की बेकार पड़ी भूमि को राजकीय मेडिकल कालेज के नाम से हस्तांतरित करा कर उक्त भूमि पर मेडिकल कालेज निर्माण का आग्रह पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से की थी। जो पूरी भी हुई, भूमि परीक्षण हुआ खुद मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने जनपद के माधोपुर में बनने वाले इस मेडिकल कॉलेज निर्माण के लिए शिलान्यास भी किया बावजूद इसके निजाम बदलते ही वर्तमान सरकार ने मेडिकल कॉलेज का काम पूर्ण नहीं कराया या यूं कहें कि मेडिकल कॉलेज को ही ठंडे बस्ते में डाल दिया, जिससे मजबूर होकर गांव के लोगों ने राजकीय मेडिकल कालेज निर्माण संघर्ष समिति का गठन किया और गांव गांव लोगों से मिलकर जनसमर्थन जुटा रहे हैं।