कानपुर नगर, श्यामू वर्मा। भारतीय जनता पार्टी के मंत्री सरन तिवारी के नेतृत्व में वार्ड 66 पशुपति नगर में संघन स्वच्छता अभियान चलाया गया स्वच्छता अभियान की शुरुआत वाय ब्लॉक से हुई और पूरे वार्ड में युवा कार्यकर्ताओं की टोली के साफ साफ सफाई की गई और जनमानस को स्वच्छता के प्रति जागरुक किया गया इस अवसर पर जिला मंत्री सरन तिवारी ने कहा कि जब तक जन सहभागिता नहीं होगी तब तक स्वच्छ करना सरल नहीं होगा स्वच्छता के प्रति जन जागरूकता व जन सहभागिता जरूरी है प्रमुख रुप से मंडल महामंत्री वैभव शुक्ला, संदीपन अवस्थी, सर्वेश पांडे, सुशील अग्निहोत्री, मनोज शुक्ला, कार्तिक मिश्रा, तनुज मिश्रा, अभिषेक सिंह, प्रतिकेश साहू, अशोक गुप्ता, ज्ञानेंद्र राजपूत, रोहित खंडेलवाल आदि प्रमुख रुप से उपस्थित रहे। छायाकार: नीरज राजपूत
Jansaamna
टीईक्यूआइपी के तहत इंडेक्शन प्रोग्राम के लिए एचबीटीयूु में तीन दिवसीय कार्यशाला का आयोजन
लखनऊ, जन सामना ब्यूरो। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लागू होने से गरीबों के घरों की महिलाओं के लिए सचमुच अच्छे दिन आ गए हैं। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश की नहीं देश के गांवों में रहने वाली करोड़ों महिलाओं को अब इस योजना का लाभ मिल रहा है और वे स्वच्छ ईंधन का उपयोग करते हुए आसानी से अपने परिवारों का भोजन पका पा रही हैं। इस योजना से उनके स्वास्थ्य पर भी अच्छा प्रभाव पड़ रहा है और अब वे धुएं में खाना बनाने के लिए बाध्य नहीं हैं। मुख्यमंत्री ने यह विचार आज यहां इन्दिरा गांधी प्रतिष्ठान में एल0पी0जी0 वितरकों को आशय पत्र वितरण के लिए आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि गांवों और दूर-दराज के क्षेत्रों में एल0पी0जी0 उपलब्ध कराने की दिशा में आज का
लघु एवं सीमान्त 1993 किसानों का 108988462 रूपयें का हुआ ऋण मोचन, प्रमाण पत्र पाकर किसानों ने लाभ लिया अब तक प्रथम चरण में जिलास्तर व तहसील सिकन्दरा व डेरापुर के 8934 किसानों का 1 अरब 13 करोड रूपये का हुआ ऋण मोचन
किसान कुमड़ा सहित परम्परागत खेती पर दे ध्यान
शिवली, कानपुर देहात, जितेन्द्र कुमार। आज रविवार को शिवली कोतवाली क्षेत्र में सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। शिवली कोतवाल की मौजूदगी में की गई चेकिंग के दौरान कुल 27 वाहनों का चालान किया गया जबकी 22600 रुपया शमन शुल्क वसूला गया। हर तरफ की गई वाहन चेकिंग से वाहनों चालको के बीच हडकम्प मच गया। अपर पुलिस महानिदेशक यातायात के निर्देश पर जनपद में 8 सितम्बर 17 से 25 सितम्बर 17 तक 14 बिंदुओं पर यातायात अनुशासन पर अभियान चलाया गया है। जिनमे हेलमेट सीट बेल्ट वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग करना तीन सवारी बैठना बिना नंम्बर प्लेट वाहन चलाना आदि का अनाधिकृत प्रयोग करना आदि शामिल है रवि वार को पुलिस अधीक्षक दिनेश पाल सिंह के आदेश पर शिवली कोतवाली क्षेत्र में भेवान नहर पुल पर कोतवाल राधा मोहन की मौजूदगी में सघन वाहन चेकिंग की गई जिसमें 27 वाहनों का चालान किया गया। जिसमें 22 हजार 600 रुपये जुर्माना वसूला।
शिवली, कानपुर देहात, जितेन्द्र कुमार। जागृति महिला समिति बैरी सवाई की वार्षिक आम सभा का आज आयोजन किया गया, जिसमें समिति की महिलाओं ने स्वयं सहायता समूह से जुड़कर किस तरह से लाभ प्राप्त किया है, और क्या मदद की है इन स्वयं सहायता समूहों ने इस पर अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम की शुरुआत श्रमिक भारतीय से फाउंडर उषा वार्की, वक्त की आवाज की समन्वयक राधा शुक्ला, श्रमिक भारती के कार्यकारी अधिकारी राकेश पांडे और जागृति महिला समिति के अध्यक्ष माया देवी व उमेश बाजपेई ने दीप प्रज्वलन के साथ किया। श्रमिक भारती उषा ने कहा श्रमिक भारती के सहयोग से यह स्वयं सहायता समूह सशक्त बना चुके है। राकेश पांडे ने कहा कि स्वयं सहायता समूहों की मदद से आज महिलाएं खुद फैसले लेने में सक्षम हो रही है।
शिवली, कानपुर देहात, जितेन्द्र कुमार। रामलीला जगत के कई अभिनेताओं की जन्म स्थली एवं अपने अभिनय कला कौशल से सामने वाले कलाकारों के छक्के छुड़ाने वाले एक से बढ़ कर एक अद्वितीय प्रतिभाओं की धनी धर्म नगरी शिवली कस्बे में श्री रामलीला समिति लंका मैदान के तत्वाधान में लंका रामलीला मैदान में विगत वर्षों की भांति इस बार भी 46वां श्री विजयदशमी महोत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ 23 सितंबर 17 आज शनिवार से ऋतुराज तिवारी की अध्यक्षता में सम्पन्न होने जा रहा है। श्री विजयदशमी महोत्सव कार्यक्रम के बावत श्री रामलीला समिति लंका मैदान के संयोजक