Saturday, October 5, 2024
Breaking News
Home » Jan Saamna Office (page 1084)

Jan Saamna Office

सीडीओ ने स्वतन्त्रता दिवस को भव्य तरीके से आयोजित करने के दिये निर्देश

2017.08.10 03 ravijansaamnaकानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह के निर्देश पर मुख्य विकास अधिकारी केदार नाथ सिंह ने स्वतंत्रता दिवस की बैठक लेेते हुए अधिकारियों को निर्देश दिये कि जनपद में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सभी की भागीदारी कराते हुए स्वतंत्रता दिवस को गौरवशाली, ऐतिहासिक परंपरागत तरीके से मनाया जाये। मुख्य विकास अधिकारी केदार नाथ सिंह ने कहा कि सभी अधिकारी ये सुनिश्चित कर ले कि 15 अगस्त को प्रातः 8.00 बजे कलेक्ट्रेट सहित सभी सरकारी, गैर सरकार इमारतों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया जायेगा जिसमें सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति अनिवार्य होगी। 

Read More »

8 विकास खंडों में अन्त्योदय प्रदर्शनी का भव्य तरीके से सफल हुआ आयोजन

2017.08.10 02 ravijansaamnaअन्त्योदय मेला व प्रदर्शनी में पं० दीन दयाल उपाध्याय जी के जीवन आदर्शों, विचारों तथा संघर्षों को आमजन को सरल, सहज तरीके से बताया गया: राकेश कुमार सिंह
शेष विकास खंड रसूलाबाद 16,17,18 अगस्त, अकबरपुर 23,24,25 व जिलास्तरीय 11,12,13 अन्त्योदय प्रदर्शनी व मेले का भव्य तरीके से कराने की करें तैयारी
कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। डीएम राकेश कुमार सिंह ने पं. दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष के तहत प्रत्येक ब्लाक में तीन-तीन दिन अन्त्योदय प्रदर्शनी व मेला संगोष्ठी आदि का भव्यता के साथ आयोजन के सन्दर्भ में एक समीक्षा बैठक की उन्होंने अधिकारियों से कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष के तहत जिन ब्लाकों रसूलाबाद, अकबरपुर तथा जिलास्तरीय विकास भवन में जो अवशेष कार्यक्रम होने है उनको भव्य तरीके से मनाये जाने के तैयारियां संबंधित खंड विकास अधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी आदि अधिकारी कर ले। अन्त्योदय मेला व प्रदर्शनी भव्य तरीके से मनाने में किसी भी प्रकार की शिथिलता न बरते। उन्होंने खंड विकास अधिकारी रसूलाबाद, अकबरपुर व जिलास्तरीय अधिकारी अन्त्योदय प्रदर्शनी व मेला संगोष्ठी भव्य तरीके से 

Read More »

सम्पूर्ण समाधान दिवस जिलास्तरीय 16 अगस्त को भोगनीपुर में

2017.07.08 04 ravijansaamnaसम्पूर्ण समाधान दिवस का उद्देश्य आने वाले आवेदनों का प्रभावी गुणवत्तापूर्ण एवं समयवद्ध निस्तारण व शिकायतों का प्रभावी अनुश्रवण: राकेश कुमार सिंह
कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। उत्तर प्रदेश शासन द्वारा तहसील दिवस का नाम बदल कर अब सम्पूर्ण समाधान दिवस कर दिया गया है। जो कि पहले की तरह प्रत्येक माह के पहले व तीसरे मंगलवार को 10 से 2 बजे तक आयोजित होगा। जिलाधिकारी ने सभी एसडीएम, तहसीलदार, एडीएम, मुख्य विकास अधिकारी तथा पुलिस अधीक्षक को सम्पूर्ण समाधान दिवस के संदर्भ में शासन के सभी निर्देशों को अवगत कराते हुए निर्देश दिये है कि शासन के सम्पूर्ण समाधान दिवस के संबंध में दिये गये निर्देशों का कडाई से पालन करें तथा अपने अधीनिस्थों को भी सम्पूर्ण समाधान दिवस के संबंध में भेजे गये निर्देशों को भलीभांति अवगत करा दे। जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने सम्पूर्ण समाधान दिवस के संदर्भ में समस्त अधिकारियों को सम्पूर्ण समाधान दिवस पर शिकायतों के त्वरित निस्तारण के विस्तृत दिशा निर्देश भी दिये हैं। 

Read More »

दबंगों ने प्रधान से की गाली गलौज

कानपुर/घाटमपुर, शीराजी। दबंगों से परेशान ग्राम प्रधान ने पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्रामसभा मीरानपुर कि ग्राम प्रधान सावित्री देवी पति अमर लाल के साथ बुधवार अपराहन थाने पहुंची और पुलिस से शिकायत की कि गांव के विजय बाबू वह विमल कुमार उसके द्वारा कराए जाने वाले विकास कार्यों में अड़ंगा डालते हैं। आज गांव में स्थित खराब हैंडपंप का रिपोर्ट करवा रही थी उक्त लोगों ने नया हैंडपंप लगवाने की बात कहकर बवाल शुरू कर दिया जिससे सुधर रहे हैंडपंप का कार्य रुक गया मना करने पर गाली गलौज करने लगे पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Read More »

स्वच्छ भारत मिशन के मकसद से संपूर्ण देश की साइकिल यात्रा पर निकले जयदेव रावत

2017.08.09 10 ravijansaamnaकानपुर, श्यामू वर्मा। क्रांति दिवस के अवसर पर जय भीम जय समाज कार्यालय ग्वालटोली में बंगाल जिला हुगली के ग्राम चापदानी से स्वच्छ भारत मिशन उद्देश्यों को जन जन तक पहुंचाने के मकसद से संपूर्ण देश की साइकिल यात्रा पर निकले जयदेव रावत का अभिनंदन किया गया। इस मौके पर उपस्थित लोगों ने उनके हौसले भूरि-भूरि प्रशंसा की तथा अभिनंदन पत्र एवं अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया समिति के संचालक देव कुमार ने जयदेव से अनुरोध किया कि वो प्रधानमंत्री समेत देश के समस्त नेताओं तक यह बात पहुंचाएं कि स्वच्छकार समुदाय ही स्वच्छता अभियान की रीढ़ है। इस अभियान की धुरी है। यही राष्ट्रीय चक्र को गतिमान बनाते हैं। इसलिए इनको सम्मान सहूलियतें उचित वेतन दिए बगैर इस मिशन को सफल नहीं बनाया जा सकता। मौजूद लोगों ने यह भी अनुरोध किया की आबादी के अनुपात में नियमित सफाई कर्मियों को भर्ती किए बगैर इस अभियान को सफल नहीं बनाया जा  

Read More »

अधिकारी राजस्व वृद्धि में लक्ष्य के अनुरूप प्रगति लाये: सीडीओ

2017.08.09 09 ravijansaamnaकानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। मुख्य विकास अधिकारी केदारनाथ सिंह ने कलेक्ट्रेट कक्ष में अधिकारियों की बैठक में निर्देश दिये कि वे शासन की मंशा के अनुरूप कार्यो में प्रगति लाये। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि मनोरंजन, विद्युत, आरटीओ, मंडी समिति, श्रम, नगर निकाय आदि विभागों में राजस्व वृद्धि की लक्ष्य के अनुरूप प्रगति लाने के विशेष प्रयोग किये जाये। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि सम्पूर्ण समाधान दिवस पर फरियादियों से प्राप्त शिकायतों के निस्तारण के प्रति गंभीर हो तथा शिकायतों का निस्तारण गुणवत्ता व समयवद्ध तरीके से पूरा करें तथा इसका फीडिंग भी जनपद स्तर पर अवश्य करा दे। 

Read More »

अगस्त क्रांति दिवस के अवसर पर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

2017.08.09 08 ravijansaamnaअधिवक्ताओं के हितों की मांगों को लेकर डी एम को दिया ज्ञापन
कानपुर, चंदन जायसवाल। उत्तर प्रदेश अधिवक्ता संघर्ष समति के तत्वाधान में जिलाधिकारी कार्यालय पर अगस्त क्रांति दिवस अंग्रेजों भारत छोड़ो के महान पर्व पर अगस्त क्रांति में शहीदो की श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। अधिवक्ताओं ने 2 मिनट का मौन रखकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश अधिवक्ता संघर्ष समिति के जिला अध्यक्ष वरिष्ठ अधिवक्ता रामशंकर अग्निहोत्री ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा अगस्त क्रांति के करो या मरो आंदोलन ने ब्रिटिश दासता के खिलाफ शुरू हुई जन बगावत में अंग्रेजों भारत छोड़ो आंदोलन ने अंग्रेजी सरकार के चूले हिला दिया था। इस आंदोलन में अग्रेजी हुकूमत ने आंदोलनकारी नवजवानों पर बहुत ही क्रूरता व बर्बरता के साथ हथियारों के बल पर 

Read More »

राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग की पूर्ण पीठ 9 से 11 अगस्त तक लखनऊ में

2017.08.09 07 ravijansaamnaलखनऊ, जन सामना ब्यूरो। प्रदेश सरकार मानव अधिकारों के संरक्षण के प्रति अत्यंत गंभीर एवं संवेदनशील है। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशानुसार शासन कि मूल मंशा ‘‘सबका साथ-सबका विकास’’ की भावना को दृृष्टिगत रखकर प्रदेश में अनुसूचितजाति/जनजाति, कमजोर एवं निर्बल वर्ग सहित हर वर्ग के लोगों के मानवाधिकारों के संरक्षण के प्रति कृत संकल्पित होकर इस दिशा में आगे बढ़कर प्रयास रही है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर इस दिशा में शुरू किये गये प्रयासों के सार्थक परिणाम सामने आ रहे है। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग की पूर्ण पीठ के तीन दिवसीय लखनऊ प्रवास के दौरान योजना भवन में आयोजित कैम्प सिटिंग एवं जनसुनवाई के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए प्रमुख सचिव गृह, अरविन्द कुमार ने उक्त जानकारी दी। 

Read More »

मण्डलीय समीक्षा बैठक में डेंगू के रोकथाम में फॉगिंग व छिड़काव करने का निर्देश

2017.08.09 06 ravijansaamnaइलाहाबाद, जन सामना ब्यूरो। मण्डलायुक्त डॉ. आशीष कुमार गोयल ने मंगलवार को गांधी सभागार में मण्डल के सभी जिलाधिकारियों, मुख्य विकास अधिकारियों एवं मण्डलीय अधिकारियों के साथ इलाहाबाद मण्डल के विकास कार्यक्रमों की मण्डलीय समीक्षा बैठक की। उन्होंने लोक निर्माण विभाग, विद्युत विभाग, जल निगम, मनरेगा योजना, वन, कृषि, बाल विकास विभाग, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना, बेसिक शिक्षा विभाग, पंचायती विभाग, समाज कल्याण विभाग, स्वास्थ्य विभाग, श्रम विभाग, विकलांग कल्याण आदि विभागों के कार्यों एवं योजनाओं की विस्तृत समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने कहा विकास कार्यो में अपेक्षित प्रगति न होने पर सम्बन्धित अधिकारियों के विरूद्ध दण्डात्मक कार्यवाही की जायेगी। 

Read More »

मुख्यमंत्री द्वारा ‘नमामि गंगे जागृति यात्रा’ का शुभारम्भ

2017.08.09 05 ravijansaamnaलखनऊ, जन सामना ब्यूरो। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि दुनिया की प्राचीनतम संस्कृति की पहचान गंगा को बचाने के लिए केन्द्र एवं राज्य सरकार मिलकर काम करेंगे। उन्होंने गंगा को भारतीय सभ्यता एवं संस्कृति के विकास का माध्यम ही नहीं, बल्कि साक्षी बताते हुए कहा कि इसकी स्वच्छता एवं अविरलता बनाए रखने का दायित्व प्रत्येक नागरिक को उठाना होगा। उन्होंने आजादी के बाद गंगा की सफाई के लिए पहली बार पृथक मंत्रालय बनाने पर प्रधानमंत्री का आभार जताते हुए कहा कि केन्द्र की वर्तमान सरकार भावनात्मक लगाव के साथ गंगा की स्वच्छता एवं अविरलता के लिए प्रयास कर रही है। मुख्यमंत्री आज यहां अपने सरकारी आवास पर होमगार्ड्स संगठन द्वारा आयोजित ‘नमामि गंगे जागृति यात्रा’ के शुभारम्भ अवसर पर अपने विचार 

Read More »