कानपुर/घाटमपुर, शीराजी। पत्नी के चरित्र पर संदेह कर रहे पति ने मौसा की मदद से पत्नी की हत्या कर लाश नहर किनारे झाड़ियों में छुपा दी और मौके से फरार हो गया। मृतका के पिता की शिकायत पर स्थानीय पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर शव को परीक्षण के लिये कानपुर भेजा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार कस्बे के मोहल्ला जवाहर नगर पश्चिमी निवासी बड़े लाल उर्फ टेलर की पुत्री लक्ष्मी ने पिछले वर्ष 16 अक्टूबर 2016 को ग्राम निहुरा पारा निवासी देवी प्रसाद के पुत्र रिन्कू उर्फ सचिन के साथ प्रेम विवाह किया था। जिसको लेकर दोनों के बीच अक्सर झगड़े होते थे। गत मंगलवार की शाम रेवना से मखौली पैदल जा रहे सचिन ने मौसा राजेश पुत्र रामगोपाल निवासी मखौली की मदद से लक्ष्मी की गला दबा कर हत्या कर दी और लाश नहर किनारे लगी झाड़ियों में छुपा कर मौके से फरार हो गये। मृतका के पिता बड़े लाल ने सचिन व राजेश के खिलाफ हत्या का नामजद मुकदमा थाने में दर्ज करवाया है।
Read More »Jan Saamna Office
आईआईटी जेईई एडवांस में आल इंडिया रैंक प्राप्त कर नाम रोशन किया
आईआईटी जेईई एडवांस 2017 में अभिषेक दत्त आईआईटी गोहाटी में इंजीनियरिंग फिजिक्स शाखा में लिया प्रवेश
कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। जनपद के सहायक निदेशक सूचना प्रमोद कुमार के भतीजे अभिषेक दत्त कुक्की पुत्र इं. रविदत्त व डा. गायत्री दत्त ने आईआईटी जेईई एडवांस में श्रेष्ठ अंक पाये है। आल इंडिया रैंक 1498 प्राप्त कर नाम रोशन किया है। पिता रविदत्त और उनके सुपुत्र अभिषेक दत्त ने इस परीक्षा में सफलता पाने का श्रेय अपने दादा प्रागदत्त व सांसद प्रत्याशी दादी स्व. गायत्री देवी, चाचा इ. रविदत्त, ताई सीएमएस डा. रेखा रानी व ताई डा. उमा, ताऊ डा. विनोद कुमार, बुआ डा. इन्द्राराजेश व फूफा डा. सुरेश व छोटी बहन लिपाक्षी दत्त, अध्यापकजनों को देने के साथ ही महामानव भगवान गौतम बुद्ध, संविधानशिल्पी डा. भीमराव अम्बेडकर, बुद्धप्रिय अशोक, कबीरदास जी, काशीराम जी, पूर्व राष्ट्रपति एपीजे कलाम, पूर्व मुख्यमंत्री मायावती, अखिलेश यादव, पूर्व उप प्रधानमंत्री बाबू जगजीवन राम, वर्तमान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आदि को भी अपना आदर्श माना है।
100 दिन के पूरे होने पर सहकारिता मंत्री ने सरकार की महत्वपूर्ण उपलब्धियों का किया बखान
राज्य सरकार लोक कल्याण के प्रति समर्पित होकर सबका साथ सबका विकास बगैर किसी भेदभाव के समाज के सभी वर्गों के लिए कार्य कर रहीं हैः मुकुट बिहारी वर्मा
कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। प्रदेश के सहकारिता मंत्री/प्रभारी मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा ने प्रदेश सरकार के 100 दिन पूरे होने के अवसर पर जनपद के सर्किट हाउस में प्रेस प्रतिनिधियों को सम्बोधित करते हुए कहा प्रदेश के युवा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में राज्य सरकार लोक कल्याण के प्रति समर्पित होकर बगैर किसी भेदभाव के समाज के सभी वर्गों के लिए कार्य कर रही है। इसके लिए शासन-प्रशासन को संवेदनशील और जवाबदेह बनाया गया है। वर्तमान सरकार प्रदेश को विकसित एवं समृद्ध बनाने के लिए विकास योजनाओं का लाभ समाज के अन्तिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए कृतसंकल्पित है। सरकार की 100 दिनों की उपलब्धियों पर कहा कि किसी भी राज्य में परिवर्तन, विकास और प्रगति के लिए 100 दिन की अवधि एक छोटा कार्यकाल है।
सरकार सभी के हित से जुड़े निर्णय लेकर प्रदेश का चौमुखी विकास कर रही हैः मुकुट बिहारी वर्मा
कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। प्रदेश के सहकारिता मंत्री/प्रभारी मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा ने कलेक्ट्रेट के सभाकक्ष में आयोजित अधिकारियों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए अधिकारियों से कहा कि प्रदेश सरकार ने सबका साथ सबका विकास के साथ 100 दिन विश्वास के साथ विश्वास की बुनियाद पर विकास को अभियान के रूप में सफल बनाया है 100 दिन में सरकार ने अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिये है जिससे आमजन में सरकार के प्रति विश्वास बढ़ा है।
एकात्मवाद के प्रणेता पं. दीनदयाल उपाध्याय का राष्ट्र एवं समाज के प्रति आजीवन समर्पण रहा
डेरापुर विकास खंड में पं. दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष के तहत आयोजित तीन दिवसीय संगोष्ठी प्रदर्शनी का हुआ शुभारंभ
कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। पं. दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष के तहत डेरापुर ब्लाक परिसर में आयोजित तीन दिवसीय संगोष्ठी, अन्त्योदय प्रदर्शनी व समारोह कार्यक्रम को एसडीएम विजेता, विधायक मथुरा पाल के प्रतिनिधि व सुपुत्र महिपाल, ब्लाक प्रमुख वेदव्यास निराला, बीडीओ ज्ञानेन्द्र मिश्रा ने पं. दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण श्रृद्धासुमन अर्पित किया। समारोह को सम्बोधित करते हुए एसडीएम विजेता ने कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय ने वंचित गरीब, निर्धन व्यक्तियों को आशावादी बनाने व उनको आगे बढ़ाने का काम किया है।
अखिलेश यादव की मौजूदगी में मना रामगोपाल यादव का जन्म दिन
पार्टी के हजारो नेता, पूर्व मंत्री, विधायक व कार्यकर्ता रहे मौजूदप्राणायाम के पूर्व आवश्यक है यम, नियम और आसन की सिद्धि डॉ. दीपकुमार शुक्ल
बीते 21 जून को विश्व के 180 से भी अधिक देशों में तीसरा अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। भारत की धरती पर हजारों वर्ष पूर्व प्रस्फुटित, पुष्पित एवं पल्लवित हुए योगज्ञान के प्रति आज पूरे विश्व में उत्साह दिखायी दे रहा है। प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी की अप्रतिम पहल के परिणामस्वरूप ही यह सम्भव हो पाया है। भारतीय ऋषियों ने योग का मानव जीवन के साथ अटूट सम्बन्ध देखकर मनुष्य को योगमय जीवन व्यतीत करने की प्रेरणा दी थी। ऋषि-महर्षियों ने आत्मकल्याण और लोककल्याण के सन्मार्ग का अनुसन्धान समाधिस्थ अवस्था में योगारूढ़ होकर ही किया था। वेद, शास्त्र, उपनिषद, पुराण, गीता आदि धर्मग्रन्थ योगदर्शन के अनेकानेक चमत्कारों से आच्छादित हैं। योगज्ञान का ग्रन्थ रूप में संकलन इस बात की स्वतः पुष्टि है कि हमारे ऋषि-मुनि इस ज्ञान को जनसामान्य तक पहुँचाने के लिए सतत प्रयत्नशील रहे परन्तु भौतिक प्रगति की घुड़दौड़ में शामिल रहने वाले अनेक राजा-महराजाओं और बादशाहों द्वारा जहाँ इस ज्ञान की उपेक्षा की गयी वहीँ कट्टर मुस्लिम और अंग्रेजी शासकों द्वारा इस ज्ञान का मजाक उड़ाते हुए इसे पद्द्वलित करने का भी बारम्बार प्रयास किया गया। इसके बावजूद भी भारत के विभिन्न मनीषियों द्वारा सीमित संसाधनो के माध्यम से इस दिव्य और लोकोपयोगी ज्ञान को सुरक्षित रखा गया। इनमें से अनेक मनीषी ऐसे हैं जिनका नाम हममे से शायद ही किसी को ज्ञात हो।
विजेता क्रिकेट टीम को पुरूस्कार वितरित
कानपुर/घाटमपुर, शीराजी। कस्बे के जहानाबाद रोड स्थित रेलवे मैदान में स्वर्गीय अली हसन मंसूरी की याद में पाँच द्विवसीय क्रिकेट टूर्नामेण्ट का आयोजन किया गया। बुद्धवार को फाइनल मैच में एम0सी0सी0 क्रिकेट क्लब घाटमपुर व पठान लायंस क्रिकेट क्लब के बीच मुकाबला हुआ। एम0सी0सी0 टीम ने टाॅस जीतकर दस ओवर में 153 रन बनाये लक्ष्य का पीछा करने उतरी पठान लायंस टीम दस ओवर में मात्र 135 रन ही बना पायी। एम0सी0सी0 टीम ने 18 रन से विजय दर्ज करवायी। मुख्य अतिथि बसपा नेता तनवीर मंसूरी (सभासद) द्वारा विजेता टीम व उपविजेता टीम के खिलाड़ियो को पुरूस्कार व मेडल देकर सम्मानित किया गया। बेहतरीन प्रदर्शन के लिये सहनुद्दीन (78 रन) को मैन-आॅफ-द-मैच का पुरूस्कार दिया गया। इस मौके पर अशरफ मंसूरी (नगर उपाध्यक्ष बसपा), संजय संखवार (नगर महामंत्री बसपा), कासिम, मुस्तकीम, आसिफ, सलमान, ऋषभ, अनस, धीरेन्द्र आदि लोग मौजूद रहे।
Read More »भाई की ससुराल गया युवक लापता
कानपुर/घाटमपुर, शीराजी। बीते महीने पाँच मई को भाई की ससुराल गया युवक लापता हो गया। भाई ने पुलिस से मदद की गुहार लगायी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम पढ़रीकला निवासी पवन सैनी ने पुलिस को बताया कि बीते महीने पाँच मई को उसका छोटा भाई रामू सैनी (26) मेरी ससुराल ग्राम बेहटा गम्भीरपुर गया था। ससुराली जनो ने बताया कि राम छः मई की सुबह करीब दस बजे वापस चला गया था तब से उसका कही पता नही चल रहा है। उसका मोबाइल भी स्विच आॅफ बोल रहा है। राम पिंक कलर की पैण्ट, क्रीम करल की शर्ट व काले स्पोर्ट शू पहने है।
Read More »सौर ऊर्जा से जगमग हो रहा शोरूम
हरदोई, जन सामना संवाददाता। बिजली समस्याओं से निजात पाने के लिए हरदोई स्थित राॅयल एनफील्ड शोरूम में सौर ऊर्जा से लाइट और पंखे संचालित किया जा रहा है। राॅयल एनफील्ड शोरूम के मालिक निहाल ने बताया कि बिजली बचत के साथ ही ये सौर प्लांट लगभग पांच यूनिट बिजली रोजाना पैदा करता है जो मौसम पर निर्भर करता है। यह सब कैम के पहल से ही संभव हो सका जिसके अंतर्गत सोलर इन्वेर्टर जिसका नाम ‘ब्रैइनी इको‘ है जिसे शोरूम में विस्थापित किया गया हैं। साथ ही सुकैम के मैनेजिंग डायरेक्टर कुंवर सचदेव ने कहा कि ‘सोलर पावर का उपयोग उनके शोरूम के लिए बेहतर साबित हुआ है क्योकि वो 13 घंटो की सौर ऊर्जा प्राप्त करता है जो इको- फ्रेंडली है।
Read More »
Jansaamna