Monday, July 1, 2024
Breaking News
Home » Jan Saamna Office (page 1188)

Jan Saamna Office

नशा व्यापारियों के खिलाफ चला अभियान

हाथरस/सासनी, जन सामना संवाददाता। कोतवाली पुलिस ने शासनादेशों का पालन करते हुए कस्बा में नशे का सामान बेचने वालों के खिलाफ अभियान चलाकर एक युवक को दबोच लिया मगर उसके पास कुछ न मिलने पर छोड दिया गया। बता दें कि कस्बा में बडे पैमाने पर गांजे का व्यापार हो रहा हैं मगर पुलिस हमेशा इससे मुंह मोडती रही हैं पूर्व में थानाध्यक्ष रहे कुशलपाल सिंह ने जरूर अभियान चलाकर गांजा व्यापारियों केा बंद किया था। 

Read More »

ग्राम प्रधान पोलियो बूथ का करें उद्घाटन: सीडीओ

2017.03.30 03 ravijansaamnaपोलियो अभियान को सफल बनाये साथ ही साफ सफाई स्वच्छता के प्रति भी जागरूक करें: सीडीओ
2 से 7 अप्रैल तक पल्स पोलियो अभियान, माइक्रो प्लान के अनुरूप करें तैयारी
सघन पल्स पोलियो रविवार बूथ दिवस 2 अप्रैल को, कोई भी बच्चा दवा पीने से न छूटे
कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। सघन पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान से संबंधित जिला पल्स पोलियों टास्क फोर्स के अधिकारियों को जिलाधिकारी कुमार रविकान्त सिंह ने निर्देश दिए हैं कि 2 से 7 अप्रैल तक होने वाले पोलियो अभियान तथा रविवार सघन पल्स पोलियों बूथ दिवस 2 अप्रैल को शत् प्रतिशत सफलता की समुचित तैयारी के निर्देश दिये हैं। 

Read More »

एसडीएम व क्षेत्राधिकारी कानून एवं शांति व्यवस्थाओं को रखे दुरस्त: डीएम

2017.03.30 02 ravijansaamnaरामनवमी, अम्बेडकर जयंती आदि पर्व व महापुरूषों की जयंती को सकुशल सम्पन्न कराने की समुचित व्यवस्थायें रखे दुरस्त: डीएम

कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। जिलाधिकारी कुमार रविकांत सिंह ने आगामी दिनों में कई धार्मिक त्योहार व महापुरुषों की जयंती रामनवमी, गुडफ्राइडे, ईस्टर, संविधान शिल्पी डा0 भीमराव अम्बेडकर जयन्ती सहित मोहम्मद हजरतअली का जन्मदिन, चन्द्रशेखर जयन्ती, हजरत ख्वाजा मोईनुद्दीन चिश्ती अजमेरी गरीब नवाज रह का उर्स, महर्षि कश्यप एवं महाराज गुहा जयन्ती, महाबीर जयन्ती आदि पर्व व जयन्ती मनाई जानी है। 

Read More »

मर्तोलिया ग्रुप बिल्डर्स एवं डेवलपर्स के कार्यालय का फीताकाटकर हुआ शुभारंभ

2017.03.30 01 ravijansaamnaजिला प्रशासन व प्रदेश सरकार के नियमों को ध्यान रखकर करें कार्य
कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। माती सिविल लाइन स्थित जिला न्यायालय के सामने सर्वजन सुखाय फ्री होल्ड आवासीय योजना को ध्यान में रखकर चैत्र शुक्ल प्रतिपदा सम्वत्सर 2074 के शुभ अवसर के द्वितीय दिवस पर एक निजी बिल्डर्स मर्तोलिया ग्रुप बिल्डर्स एण्ड डेवलपर्स द्वारा अपने कार्यालय, भूमि पूजन आदि कार्यो का शुभारंभ का वैदिक मन्त्रोउच्चारण व सहायक निदेशक सूचना प्रमोद कुमार द्वारा फीता काटकर कराया तथा उपस्थिजनों को शुभकामनायें दी। इस मौके पर कहा गया कि फ्री होल्ड आवासीय योजना के तहत निजी संस्थाओं द्वारा सस्ते दरों या किस्तों पर जो प्लाट बिक्रेय किये जाने का जो कार्यक्रम है उसमें जिला प्रशासन के साथ ही प्रदेश सरकार के नियमों का किसी भी दशा में उल्लंघन या अनदेखी न हो साथ ही पूरी तरह से कार्य पारदर्शी व ईमानदारी के साथ हो। 

Read More »

दूसरे दिन भी हिन्दी नववर्ष का उत्साह जारी

2017.03.29 06 ravijansaamnaमातृशक्ति संयोजिका ने महिलाओं को तिलक कर दी बधाई
बेटियों को खुद सुरक्षा करने को जागरूक करेगा संगठन-मंजू सिंह
फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। हिन्दी नववर्ष के दूसरे दिन भी उत्साह का दौर जारी रहा। इस बार महिलाओं ने भी खासा उत्साह दिखाया। मातृशक्ति की प्रान्तीय संयोजिका करूणा नागर के निर्देश पर जिला संयोजिका मंजू सिंह ने हिन्दी नवसम्वत्सर पर महिलाओं, युवतियों को तिलक लगाकर बधाई दी। राज-राजेश्वरी कैला देवी मंदिर पर उन्होंने अपनी टीम के साथ मंदिर को जाने वाले और वहां से आने वाले श्रद्धालुओं में महिलाओं, युवतियों, वृद्धाओं, बालिकाओं को तिलक करते हुये हिन्दी नववर्ष की शुभकामनायें दीं। उन्होंने कहा कि आमतौर पर महिलायें आगे बढ़कर रूचि नहीं लेती हैं, जबकि उन्हें हर कार्य में भागीदारी दिखानी चाहिये। 

Read More »

पर्यावरण जन जागरूकता रैली का आयोजन

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। कोमल फाउण्डेशन के द्वारा पर्यावरण जन जागरूकता रैली का आयोजन बीएमएस पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं द्वारा किया गया। रैली बीएसएम पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं द्वारा किया गया। रैली बीएसएम पब्लिक स्कूल, सत्यनगर से शुरू होकर बघेल कालोनी, नाला रोड, टापा कलां भ्रमण करते हुये सत्यनगर की बगीची पर समाप्त हुयी। रैली में छात्र-छात्रायें वृक्ष धरा के भूषण हैं, करते दूर प्रदूषण हैं, आओ मिलकर वृक्ष लगायें, पर्यावरण को स्वच्छ बनायें जैसे नारे लगाते हुये जन-जन को जागरूक करते हुये रैली में चल रहे थे। संस्था अध्यक्ष अश्वनी कुमार राजौरिया ने कहा कि पर्यावरण का हम सबके जीवन में बहुत ही महत्व है। इसलिए हमें पर्यावरण को प्रदूषित होने से बचाना होगा। अगर हम सबने पर्यावरण को स्वच्छ नहीं किया तो यह सबके लिये घातक होगा।

Read More »

सर्राफा व्यापारी के हत्यारों को गिरफ्तार करने की मांग

2017.03.29 04 ravijansaamnaमक्खनपुर में दूसरे दिन भी बंद रहा बाजार
आरोपित एसओ की तैनाती पर पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद के लगाये आरोप
व्यापारियों ने किया अनिश्चितकालीन बंद का ऐलान
रात कैण्डिल मार्च में उमड़े सैकडों-महिला पुरूष
फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। थाना मक्खनपुर क्षेत्र गांव नगला तुरकिया में दो दिन पूर्व लूट के बाद हुयी सर्राफा व्यापारी की हत्या से आक्रोशित व्यापारी वर्ग अभी शांत नहीं है। बीते दिन व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठान बंद रख गुस्सा जाहिर किया था। आज फिर अनिश्चितकालीन बंदी का ऐलान करते हुये व्यापारियों ने हत्यारों को गिरफ्तार करने की मांग व पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद के नारे भी लगाये। 

Read More »

व्यापार मण्डल ने जताया लूट-हत्या की घटना पर आक्रोश

कहा-डीजीपी लखनऊ-प्रमुख सचिव को कराया है अवगत
व्यापारी सुरक्षा की शत-प्रतिशत गारंटी को कर रहे मांग
फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। उत्तर प्रदेश व्यापार मण्डल की आवश्यक बैठक जिला कार्यालय पर प्रान्तीय अध्यक्ष वीएस गुप्ता की अध्यक्षता में जनपद के मक्खनपुर में सर्राफा व्यवसाई के साथ बड़ी लूट एवं लुटेरों द्वारा सरेआम गोली मार कर हत्या करने पर गहरा आक्रोश जताते हुये दुख व्यक्त किया।

Read More »

पुलिस ने आधा दर्जन से अधिक लोगों को भेजा जेल

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। अलग -अलग थाना पुलिस ने कई लोगों को विभिन्न धाराओं में अभियोग दर्ज करने के बाद जेल भेजने की कार्यवाही की गयी। थाना उत्तर पुलिस ने विगत रात्रि में अभियान चला कर नशे बाजों को गिरफ्तार कर लिया। जिनके खिलाफ शान्ति भंग की धाराओं में अभियोग दर्ज करने के बाद जेल भेजने की कार्यवाही की गयी। 

Read More »

भूमि पूजन 30 को

कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। सर्वजन सुखाय फ्री होल्ड आवासीय योजना मर्तोलिया ग्रुप बिल्डर्स एण्ड डेवलपर्स का भूमि पूजन 30 मार्च को गुरूवार सुबह 11 बजे तथा कार्यालय माती न्यायालय के ठीक सामने का शुभारंभ किया जा रहा है। यह जानकारी कंपनी के संतोष कुमार वर्मा, आशीष तिवारी व पी कटियार ने दी है।

Read More »