फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। विगत दो दिन पूर्व फरिहा कस्वा से एक किशोरी को विशेष समुदाय का युवक बहला-फुसला कर भगा ले गया था। उक्त मामले में भाजपा नेताओं के साथ हिन्दू संगठन के लोगों ने थाने में पहुंच कर हंगामा किया। अभियोग दर्ज कर युवक के परिजनों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। उक्त मामले में सोमवार को व्यापारियो ने बाजार बन्द कर विरोध प्रकाट किया।
शनिवार की सुबह थाना फरिहा क्षेत्र मन्दिर गयी एक किशारी को विशेष समुदाय का युवक बहला-फुसला कर भाग ले गया था। किशोरी घर नही आयी तो परिजनों ने उसका खोजा, खोजने पर पता चला कि किशारी को मुस्लिम युवक ले गया है। घटना की जानकारी होने पर हिन्दू संगठनों के लोगो के साथ भाजपा के नेता थाने पहुंच गये। मौके पर जसराना सीओ ने पहुंच कर अभियोग दर्ज करने के बाद युवक के परिजनों को हिरासत में ले लिया। वही तनाब को देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया। सोमवार तक किशोरी का कहीं पता नही चला तो कस्बा के दुकानदारों ने अपनी दुकान बंद करने के बाद थाने पहुंच कर विरोध प्रकाट किया। व्यापारियों के थाने पर पहुंचने की जानकारी होने पर क्षेत्राधिकारी जसराना प्रेमप्रकाश यादव थाने पहुच कर आक्रोशित लोगो को समझाने लगे कि किशोरी को जल्द ही बरामद किया जायेगा।
Read More »
Jansaamna
एसएसपी ने हत्यारोपी प्रेमी को किया गिरफ्तार तमंचा बरामद
फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। आदर्श विकास संस्थान एवं जन संरक्षण संस्थान द्वारा मेधावी सम्मान समारोह का आयोजन निगम के पाॅलीवाल हाॅल में आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल रहे। इस अवसर पर 686 मेधावियों को सम्मानित किया गया।
कानपुर, जन सामना ब्यूरो। कानपुर भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेंद्र मैंथानी ने बताया 18 जुलाई की सुबह 10ः30 से 2ः30 बजे तक राष्ट्रपति भवन एवं शाम 5ः00 बजे डॉ. जोशी जी के साथ, 6 बजे रायसीना रोड उनके आवास पर सभी के साथ चाय पर भेंट और चर्चा होगी। गृहमंत्री राजनाथ सिंह से 19 जुलाई सवेरे 9ः00 बजे मिलने का समय तय हुआ है। तत्पश्चात 12ः00 बजे से 2ः00 बजे तक लोकसभा की कारवाई देखने के लिए अनुमति प्रदान हुई है। उसके बाद नितिन गडकरी से कानपुर के जुड़े हुए हाईवे योजना के लिए एवं स्मृती ईरानी से लाल इमली को चलाने हेतु आग्रह के लिए समय मिला है।
कानपुर/घाटमपुर, शीराजी। उत्तर प्रदेश शासन से पॉलिथीन बंदी के आदेशों के चलते आज अपराहन स्थानीय नगर पालिका प्रशासन द्वारा मुख्य चौराहा से अधिशासी अधिकारी नीलम चौधरी के नेतृत्व में पालिका कर्मचारियों ने मुख्य चौराहा से रोडवेज बस स्टैंड, पोस्ट ऑफिस रोड में अभियान चलाकर सब्जी विक्रेताओं, आम विक्रेताओं, ठेलिया, परचून दुकानो आदि में जाकर पालिथिन तलाश की और जप्त की कार्यवाही की गई। टीम ने करीब 5 किलो पॉलिथीन जप्त करने की बात कही है। पालिका प्रशासन की ओर से दुकानदारों को चेतावनी दी गई है, कि पॉलिथीन का इस्तेमाल कतई ना करें पकड़े जाने पर ₹50000 का जुर्माना व निर्धारित सजा से दंडित किए जाएंगे पॉलिथीन के विरुद्ध चलाए गए अभियान से छोटे दुकानदारों में हड़कंप मचा रहा।