सोशल मीडिया पर अवैध शस्त्र के साथ फोटो वायरल करने वाला आरोपी भी गिरफ्तार
सलोन/रायबरेली,पवन कुमार गुप्ता ।अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध कृत कार्यवाही के अन्तर्गत आज दिनांक 29 मई 2022 को थाना सलोन पुलिस टीम द्वारा मुखबिरखास की सूचना पर अभियुक्तगण 1-सुनील यादव पुत्र स्व0 राम सुमेर निवासी गुन्नु का पुरवा मजरे ममुनी थाना सलोन जनपद रायबरेली 2-रवि कुमार पुत्र जीवनलाल निवासी रसूलपुर थाना सलोन रायबरेली को निर्मित/अर्द्ध निर्मित अवैध शस्त्र तथा बनाने के उपकरणों सहित थाना क्षेत्र के दिनेश सिंह का ईट भट्ठा बहद ग्राम राजापुर चकबीबी के पास से नियमानुसार गिरफ्तार किया गया । जिनके विरूद्ध थाना स्थानीय पर मुकदमा अपराध संख्या तथा शस्त्र अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुये पुलिस द्वारा न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।
Read More »
Jansaamna
रायबरेली, पवन कुमार गुप्ता। कोतवाली क्षेत्र ऊंचाहार के नारायन पुर गांव के पास शारदा सहायक नहर की झाड़ियों के बीच बीते दिनों एक महिला का शव पाया गया था। राहगीरों की सूचना पर कोतवाली पुलिस समेत एसपी ने फारेंसिक टीम के साथ घटना स्थल पर पहुंच बारीकी से घटना की पड़ताल की थी। पुलिस ने शव की शिनाख्त के बाद पोस्टमार्टम करा कर अंतिम संस्कार के लिए शव परिजनों को सौंप दिया है।बीते बृहस्पतिवार की सुबह रायबरेली जनपद के कोतवाली क्षेत्र ऊंचाहार नारायनपुर गांव के पास शारदा सहायक नहर की पटरी की झाड़ियों में एक महिला का शव पाया गया था। जहां से गुजर रहे राहगीरों ने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस समेत आसपास के ग्रामीणों को दी थी।
रायबरेली,पवन कुमार गुप्ता ।उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के आदेशानुसार एवं अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण/जनपद न्यायाधीश रायबरेली अब्दुल शाहिद के निर्देशन में दीवानी न्यायालय परिसर में आर्बिट्रेशन के निष्पादन वादों के लिए विशेष लोक अदालत का आयोजन किया गया। विशेष लोक अदालत का उद्धाटन जनपद न्यायाधीश अब्दुल शाहिद द्वारा दीप प्रज्जवलन करके किया गया। जिला जज द्वारा उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए बताया गया कि आर्बिट्रेशन के निष्पादन वादों को आपसी सुलह-समझौते से निस्तारित किये जाने के उद्देश्य से इस लोक अदालत का आयोजन किया गया है। लम्बित मामलों को सुलह-समझौते के आधार पर निपटाये जाने से वादकारियों को सुलभ व सुगम न्याय प्राप्त होता है। न्याय व्यवस्था में वादकारी का हित सर्वोच्च होता है। फाइनेन्स कम्पनियों द्वारा ऐसे व्यक्तियों को जो कि मजबूरीवश ऋण जमा नहीं कर पाते है, को विशेष छूट देनी चाहिए। जिला जज द्वारा उपस्थित लोगों को आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत दिनांक 13 अगस्त 2022 के बारे में भी जानकारी दी गयी।
देश के लिए ताकत बनकर उभरेगी नए भारत की नई पीढ़ी
रायबरेली,पवन कुमार गुप्ता। भदोखर पुलिस ने एक व्यक्ति को तमंचा व कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। उसके विरुद्ध शस्त्र अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है ।पुलिस ने सई नदी पुल के पास से क्षेत्र के हंसराज उर्फ जॉनी लीवर निवासी नई बस्ती मुंशीगंज को गिरफ्तार किया है । उसके पास से 315 बोर का एक तमंचा और एक कारतूस बरामद किया गया हैं। अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में कोतवाली प्रभारी, उप-निरीक्षक जितेन्द्र कुमार थाना भदोखर रायबरेली से मौजूद रहे।
रायबरेली,पवन कुमार गुप्ता।जिलाधिकारी माला श्रीवास्तव ने 19 मई से चलाये जा रहे सड़क सुरक्षा माह के बारे मे बताया है कि सड़क सुरक्षा माह 18 जून 2022 तक चलाया जायेगा। उन्होंने जनपद वासियों से अपील की है कि यातायात व सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करके अपनी तथा दूसरों की जीवन की रक्षा करें। सड़क सुरक्षा सम्बन्धी नियमों का स्वयं भी पालन करें तथा अन्य को भी पालन करना सुनिश्चत करे। सड़क सुरक्षा संबंधी अपनी जिम्मेदारी निभाएं, बीआईएस मार्क का हेलमेट प्रयोग व सीट बेल्ट लगाए, उल्टी दिशा में वाहन न चलाए, वा.हन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग न करे, तेज गति से वाहन न चलाए, नशे की हालत मे वाहन न चलाए, निश्चित सवारी ही गाड़ी मे बैठाए, गलत ढ़ग से ओवरटेक न करे, दुर्घटना से देर भली आदि पर बोर्ड जनपद के विभिन्न स्थलो पर लगाएं ताकि लोग जागरूक हो तथा यातायात के नियमो का पालन करें।
रायबरेली,पवन कुमार गुप्ता।देश व प्रदेश में बच्चों किशोरियों एवं गर्भवती महिलाओं में कुपोषण एवं एनीमिया की दर को कम करने के लिए प्रधानमंत्री के द्वारा 8 मार्च 2018 को राजस्थान के जनपद झुझुनु से पोषण अभियान का शुभारम्भ किया गया। जिसके अन्तर्गत कुपोषण एवं एनीमिया के चक्र को खत्म करने के लिए समग्र पोषण की अवधारणा में चार सूत्रीय रणनीति बनायी गयी, जिसके अन्तर्गत सामुदायिक सहभागिता के कार्यक्रमों अन्नप्राशन गोदभराई, ममता दिवस, लाडली दिवस, सुपोषण दिवस वाश डे आदि का आयोजन किया गया। सूचना एवं संचार की तकनीक को बढ़ावा देने हेतु जनपद रायबरेली की 2833 आगनवाड़ी कार्यकत्रियों को स्मार्ट फोन प्रदान किये गये तथा पोषण अभियान को जन आन्दोलन का रूप देने हेतु राष्ट्रीय पोषण माह, पोषण पखवाड़ा आदि का आयोजन आंगनबाड़ी केन्द्रों पर किया जा रहा है तथा ग्राम स्वास्थ्य स्वच्छता एवं पोषण दिवस में गर्भवती महिलाओं/पात्री माताओं एवं बच्चों की नियमित स्वास्थ्य जांच कराते हुये पोषण एवं स्वास्थ्य परामर्श सम्बन्धी सेवाएं प्रदान की जा रही है।
कानपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशानुसार प्रदेश सहित जनपद में प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के अंतर्गत स्ट्रीट वेंडर्स, रेहड़ी, पटरी, छोटी-छोटी दुकान लगाने वाले दुकानदारों को उक्त योजना द्वारा लाभान्वित किया गया है। जनपद कानपुर नगर में ऐसे शहरी पथ विक्रेताओं को जिन्होंने 24 मार्च, 2020 तक रेहड़ी, ठेला आदि का कार्य किया है उनको लाभान्वित किया जाना है।उक्त योजना के अंतर्गत नगर निगम, नगर पालिका, परिषद व पंचायत द्वारा उनका सर्वे कर पथ विक्रेताओं को प्रमाण पत्र/परिचय पत्र दिया गया तथा रुपये दस हजार का लोन का ऑनलाइन आवेदन करा कर बैंकों से ऋण दिलाया जाना है, जिसके अंतर्गत सूडा व शासन से जनपद को 31 मार्च 2022 तक 70520 का लक्ष्य प्राप्त है। लक्ष्य के सापेक्ष 81660 लाभार्थियों का ऑनलाइन आवेदन कराया जा चुका है।