Wednesday, June 17, 2026
Breaking News
Home » JAN SAAMNA DESK 2 (page 156)

एंजेल के गीतों पर झूमे दर्शक

ऊंचाहार/रायबरेली, पवन कुमार गुप्ता। एनटीपीसी ऊँचाहार में आयोजित बैसाखी मेला के रंगारंग कार्यक्रम में स्थानीय प्रतिभाओं ने भी खूब जलवा बिखेरा हैै। डीएवी पब्लिक स्कूल की छात्र और उभरती हुई गायिका एंजेल गाँधी ने भी अपने गीतों से समा बांध दिया।कार्यक्रम के पहले दिन एंजेल ने एक ग़ज़ल ‘ होठों से छू लो तुम, मेरा गीत अमर कर दो ‘ प्रस्तुत किया तो श्रोता झूम उठे और वंस मोर – वंस मोर की आवाज लगाने लगे।इस पर दूसरा गीत ‘ संदेशे आते है’ की प्रस्तुति ने दर्शकों को भाव विभोर कर दिया।आयोजन के दूसरे दिन एंजेल ने फिर एक ग़ज़ल ” होश वालों को खबर क्या” गाकर दर्शकों में अपनी प्रतिभा की बखूबी छाप छोड़ी।

Read More »

रिश्वत मांगने और सरेआम धूम्रपान करने वाला लेखापाल हुआ निलंबित

रायबरेली,पवन कुमार गुप्ता। ऊंचाहार तहसील के अलीनगर असकरन पर गांव में ग्रामीणों के बीच बैठकर सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के बदले रिश्वत मांगने का वीडियो वायरल होने के बाद एसडीएम ने लेखापाल को निलंबित करते हुए उसके विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराने का निर्देश दिया है।ज्ञात हो कि विगत दिनों ऊंचाहार तहसील के लेखापाल अमर सिंह यादव का एक वीडियो इंटरनेट मीडिया में खूब वायरल हुआ है। इसमें लेखापाल ग्रामीणों से कह रहे हैं कि यदि पांच लाख का सरकारी लाभ लेना हो तो पचास हजार रुपए देना होगा। यह वायरल वीडियो जब एसडीएम राजेश कुमार के संज्ञान में आया तो मंगलवार को उन्होंने लेखापाल को रिश्वत मांगने और सरेआम धूम्रपान करने के कारण तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए तहसील मुख्यालय में संबद्ध किया है।

Read More »

नाबालिग बालिका से दुष्कर्म का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

एसपी ग्रामीण अखिलेश नारायण सिंह ने वार्ता में किया खुलासा,जबावी फायरिंग में अभियुक्त के पैर में लगी गोली हुआ घायल
फिरोजाबाद। थाना एका क्षेत्रांतर्गत एक नाबालिग बालिका जो अपने पिता के पीछे-पीछे राशन की दुकान पर चली गयी थी । पिता राशन लेकर वापस घर आ गया लेकिन लडकी घर नही पहुंची। करीब एक-डेढ घंटे बाद लडकी घर लहु लुहान अवस्था में घर वापस आयी। घर वालों द्वारा पूछने पर लडकी ने बताया कि दुकान से वापस आते समय एक अज्ञात युवक द्वारा पडोसी ग्राम के जंगल में ले जाकर मेरे साथ गलत काम किया गया था।उक्त मामले में पुलिस लाइन सभागार में एसपी ग्रामीण अखिलेश नारायण सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि इस सम्बंध में नाबालिग बालिका के पिता की तहरीर के आधार पर थाना एका पर संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया था।

Read More »

चार पहिया वाहन में सवार व्यक्ति की सडक हादसे में मौत, एक गंभीर

फिरोजाबाद। थाना शिकोहाबाद क्षेत्र नगला सेंदलाल पर एक चार पहिया वाहन में सवार चार लोग सड़क हादसे का शिकार हो गये जिनमें एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि एक गंभीर घायल है, दो को मामूली चोटें आई हैं।बताते चलें कि अलीगढ के रघुवीरपुरम निवासी 40 वर्षीय नमन सिंघल पुत्र राजीव सिंघल अपने साथ अन्य चार सदस्यों संग स्विफट डिजायर गाड़ी में अलीगढ़ से सवार होकर जसवंत नगर जा रहे थे।

Read More »

तीन दिवसीय जिला प्रशिक्षण वर्ग के दूसरे दिन जिला पदाधिकारियों को भाजपा सरकार की गिनाई उपलब्धियां

देश की राजनीति की संस्कृति का नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हुआ है बदलाव
फिरोजाबाद। भारतीय जनता पार्टी के तीन दिवसीय जिला प्रशिक्षण वर्ग के दूसरे दिन एसएस मैमोरियल महाविद्यालय उसायनी में आयोजित किया गया। जिसमें भाजपा सरकार की उपलब्धियों के बारे में जानकारी दी गई। इस दौरान विपक्षी दलों पर जमकर कटाक्ष किए गए।
जिला प्रशिक्षण वर्ग के उद्घाटन सत्र को भाजपा ब्रजक्षेत्र के उपाध्यक्ष हेमेंद्र शर्मा, द्वितीय सत्र में विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल, तृतीय सत्र को क्षेत्रीय मंत्री रजनीश त्यागी, चतुर्थ सत्र में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक धर्मेन्द्र व पंचम सत्र में प्रदेश प्रवक्ता भाजपा दीपक बघेल ने संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी के सभी देवतुल्य कार्यकर्ताओं ने अपने खून पसीने से सींचकर पार्टी को विशाल वटवृक्ष बनाने के बहुत संघर्ष किया है। आज इसी बदौलत भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में राष्ट्रवादी विचारधारा, अंत्योदय के सिद्धांत व देश को आत्मनिर्भर बनाने में भाजपा निरंतर प्रयासरत है।

Read More »

जनपद के सर्वांगीण विकास के लिए जिला योजना का मसौदा हुआ तैयार

फिरोजाबाद। जनपद में विकास कार्य कराने के लिए तैयार की गई कार्ययोजना को अंतिम रूप देने व शासन स्तर से संचालित की गई योजनाओं की समीक्षा करने के लिए जिला योजना वर्ष 2022-23 हेतु संकलित प्रस्तावों पर विचार-विमर्श हेतु जिलाधिकारी सूर्यपाल गंगवार के निर्देशन में कलेक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को मुख्य विकास अधिकारी चर्चित गौड़ की अध्यक्षता में जिला योजना तैयार किए जाने की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का आयोजन मुख्य विकास अधिकारी व जनपद स्तरीय अधिकारियों की मौजूदगी में शासन स्तर से संचालित की गई जनहित की योजनाओं की समीक्षा करते हुए किया गया। साथ ही विकास कार्यों को और अधिक आगे बढाने के लिए मुख्य विकास अधिकारी ने गम्भीरता से बिन्दुवार चर्चा की।

Read More »

केंद्रीय विधि राज्यमंत्री एसपी सिंह बघेल आठ साल पुराने अदालत से बरी

आगजनी और बवाल के मामले में विशेष एमपी एमएलए कोर्ट ने सुनाया फैसला
फिरोजाबाद। आठ साल पुराने बवाल, आगजनी और लूटपाट के मामले में फिरोजाबाद एमपी एमएलए कोर्ट ने केंद्रीय विधि कानून राज्यमंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल को सभी मामलों से बरी कर दिया है। वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में मतदान में धांधली के विरोध में भाजपा प्रत्याशी एसपी सिंह बघेल ने सुभाष तिराहे पर विरोध प्रदर्शन किया था।

Read More »

वाहन चालको को गुलाब का फूल देकर यातायात नियमों के प्रति किया जागरूक

फिरोजाबाद। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी के निर्देशन में यातायात पुलिस द्वारा यातायात नियमों के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए एक अनौखी पहल की शुरूआत की। उन्होंने दो पहिया व चार पहिया वाहन चालको को रोककर गुलाब का फूल देकर यातायात नियमों के पालन करने के प्रति जागरूक किया।मंगलवार को दबरई पर क्षेत्राधिकारी यातायात विनय कुमार सिंह एवं प्रभारी निरीक्षक यातायात लालता प्रसाद ने दो पहिया वाहन चालको को हेलमेट का प्रयोग न करने पर व तीन सवारी चलने वालों को रोककर गुलाब का फूल देकर उन्हें यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया। साथ ही सभी लोगों से यातायात नियमों के पालन करने पर जोर दिया।

Read More »

महिला शक्ति ने मरीजों की आंखो का कराया ऑपरेशन

फिरोजाबाद। जायंट्स गु्रप ऑफ महिला शक्ति द्वारा एक निःशुल्क नेत्र शिविर 13 अप्रैल को सीबी गेस्ट हाउस में लगाया गया था। जिसमें लगभग 900 रोगियों का नेत्र परीक्षण डा. मोहित सिंघल, डा. अलका जिंदल एवं डा. राकेश यादवेंदु द्वारा किया गया था। जिन मरीजों को आपरेशन की आवश्यकता थी। उन सभी मरीजों को ऑपरेशन जिला अस्पताल में क्रमशः 22 व 26 अप्रैल को कराया गया।जायंट्स गु्रप ऑफ महिला शक्ति की अध्यक्षा अनु बंसल ने बताया कि डाक्टर्स द्वारा चयनित मरीजों का ऑपरेशन जिला अस्पताल में गु्रप की सदस्याओं व विभागाध्यक्ष डा. प्रेरणा उपाध्याय की मौजूदगी में कुशल नेत्र चिकित्सक डा. मोहित सिंघल द्वारा 22 अप्रैल को एवं डा. अलका जिंदल द्वारा 26 अप्रैल को जिला अस्पताल में किया गया।

Read More »

प्रदेश में हर गरीब को आवास उपलब्ध कराना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता:मुख्य सचिव

2023 तक प्रदेश के हर गरीब के सर पर छत का संकल्प पूरा है करना

नए या विस्तार के प्रोजेक्ट का अवशेष कार्य अविलंब पूरा कराया जाए

उत्तर प्रदेश ने गरीबों को आवास देने की दिशा में अच्छा काम किया

उत्तर प्रदेश को अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन को रखना है जारी

लखनऊ। प्रदेश के मुख्य सचिव श्री दुर्गा शंकर मिश्र ने कहा कि प्रदेश में हर गरीब को आवास उपलब्ध कराना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) शहरों की सूरत बदलने का काम है, इसमें कोई भी लापरवाही नहीं की जाए। वर्ष 2023 तक प्रदेश के हर गरीब के सर पर छत का संकल्प को पूरा करना है। उत्तर प्रदेश ने पहले भी गरीबों को आवास देने की दिशा में अच्छा काम किया है। इस काम में और तेजी लाने की जरूरत है। नए या विस्तार के प्रोजेक्ट का अवशेष कार्य अविलंब पूरा कराया जाए।

Read More »