Wednesday, June 17, 2026
Breaking News
Home » JAN SAAMNA DESK 2 (page 167)

बहन की ससुराल गया भाई की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से मौत

टूंडला,फिरोजाबाद। ममेरी बहन की ससुराल गया भाई हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गया। बाद में उसकी मौत हो गई। आक्रोशित ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर हंगामा शुरू कर दिया तथा मृतक के शव को नहीं उठने दिया। पुलिस के आश्वासन के बाद ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा सका।थाना पचोखरा के गांव नगला दल निवासी वीरपाल 32 पुत्र स्वर्गीय होतीलाल बघेल किसान था। बुधवार सुबह 10 बजे करीब वह अपनी ममेरी बहन प्रेमलता पत्नी राहुल उर्फ राजमल बघेल की ससुराल छिकाऊ गया था।

Read More »

शहीद भगत सिंह की प्रतिमा स्थापित कराने की मांग

फिरोजाबाद। शहीद भगतसिंह युवा सेवा समिति द्वारा आजादी के महान सेनानी शहीद भगत सिंह की 115 वी जन्म जयंती 28 सितंबर को बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाई जाएगी। साथ ही समिति पदाधिकारियों ने नगर के किसी चौराहे व पार्क में शहीद भगत सिंह प्रतिमा स्थापित कराने की मांग की है। शहीद भगत सिंह युवा समिति द्वारा महापौर नूतन राठौर को एक ज्ञापन सौंपा। जिसमें शहीद भगत की जन्म जयंती से पूर्व नगर के किसी चौराहे अथवा पार्क में उनकी प्रतिमा स्थापित कराने की मांग की है।

Read More »

मेयर ने अधिकारियों संग देखी शहर की सफाई व्यवस्था

फिरोजाबाद। नगर निगम द्वारा स्वच्छ सर्वेक्षण-2022 के अंतर्गत संचारी रोगों की रोकथाम हेतु वृहद स्तर पर सफाई अभियान चलाया जा रहा है। इसी के अंतर्गत बुधवार को महापौर नूतन राठौर ने सुहागनगर, परशुराम पार्क, भीम नगर, डा. डीके गुप्ता वाली गली, सब्जी मंडी, पैगोरिया वाली गली, डाकखाने के आसपास सफाई व्यवस्था का जायजा लिया।

Read More »

स्कूल चलो अभियान के तहत निकाली गई जागरूकता रैली

फिरोजाबाद। नगला भाऊ स्थित प्राथमिक विद्यालय द्वारा स्कूल चलो अभियान के तहत जागरूकता रैली निकली गई। रैली में छात्र-छात्राऐं हाथों में बैनर लेकर चल रहे थे। इस दौरान शिक्षिकाओं ने गलियों में घूमकर अभिभावकों को अपने बच्चों का स्कूलों में नामांकन कराये जाने का आह्वान किया गया। रैली में स्कूल के शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे।

Read More »

मुलायम सिंह यादव के समधी सहित धोखाधड़ी के मामले में 12 के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी

फिरोजाबाद। सपा संरक्षक व पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के समधी रामप्रकाश यादव नेहरू समेत 12 के खिलाफ धोखाधड़ी के मामले में सीजेएम कोर्ट ने गैर जमानती वारंट जारी किए हैं। न्यायालय ने आरोपियों को 25 अप्रैल तक गिरफ्तार कर पेश करने के आदेश पुलिस को दिए हैं। न्यायालय के आदेश के बाद पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए सक्रिय हो गई है।पूरा मामला वर्ष 2018 में लाइनपार थाना क्षेत्र का है। नगला विष्णु निवासी वीरेंद्र पुत्र किशन स्वरूप ने शिकोहाबाद के पूर्व चेयरमैन रामप्रकाश यादव उर्फ नेहरू सहित 12 लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया था।

Read More »

बिना अनुमति के नहीं निकलेंगी शोभायात्रा या धार्मिक जुलूस-डीएम

जिलाधिकारी ने सभी धर्मगुरूओं के साथ बैठक कर शांतिपूर्ण त्यौहार बनाने की अपील
फिरोजाबाद। जिलाधिकारी सूर्यपाल गंगवार की अध्यक्षता में बुधवार को कलैक्ट्रेट सभागार में सभी धर्मों के धर्म गुरुओं के साथ त्यौहारों के दृष्टिगत एक आवश्यक बैठक सम्पन्न हुई। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि रमजान, अलविदा जुमा, ईद एवं अक्षय तृतीया को लेकर शासन-प्रशासन सजग हैं। उन्होने सभी लोगों से सौहाद्रपूर्ण और समन्वय बनाए रखने की अपील की।उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था से कोई समझौता नहीं होगा। धार्मिक उन्माद फैलाने और अफवाह फैलाने वाले हर व्यक्ति के खिलाफ कार्यवाही होगी, चाहे वह जिस पक्ष का हो। प्रशासन की अनुमति के बिना कोई शोभायात्रा या धार्मिक जुलूस नही निकालें जाएगें। जिलाधिकारी ने पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व समस्त पुलिस क्षेत्राधिकारियों को निर्देंशित करते हुए कहा कि सभी त्यौहार शांति और सौहार्द के साथ सम्पन्न हो।

Read More »

सांसद ने सभी लोगों को दिलाया पर्यावरण व जल संरक्षण का संकल्प

फिरोजाबाद। आजादी के 75 वें अमृत महोत्सव, विश्व विरासत दिवस, पर्यावरण महोत्सव, मिशन शक्ति फेज 4.0 एवं गंगा यमुना शुद्धिकरण के अंतर्गत तहसील सिरसागंज के ग्राम जायमई स्थित स्वामी चौतन्य स्वरूप आश्रम परिसर में एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सांसद चंद्रसेन जादौन, डीएफओ वीरेन्द्र कुमार सिंह, जनआधार कल्याण समिति सचिव प्रवीन कुमार शर्मा सहित अन्य वक्ताओं ने अपने-अपने विचार व्यक्त किए। इस दौरान सभी ने 120 वर्ष पुराने बरगद के वृक्ष के तने पर लाल रंग का फीता बांधकर पर्यावरण व जल संरक्षण के साथ-साथ नदियों, तालाबों और जनपद को स्वच्छ रखने का संकल्प लिया।

Read More »

नगर निगम ने खाली कराया 50 साल पुराना शिक्षाधिकारी कार्यालय

विरोध में उतरे प्राथमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारी, किया धरना प्रदर्शन
फिरोजाबाद। नगर निगम परिसर में बने 50 साल पुराने नगर शिक्षा अधिकारी के कार्यालय को नगर निगम ने खाली करवा दिया है। नगर निगम ने वहां अपना कंट्रोल रूम बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसे लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने नगर निगम परिसर में धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है।बता दें कि शहर के नगर निगम परिसर में करीब 50 साल से नगर शिक्षा अधिकारी का कार्यालय संचालित हो रहा था, जिसे अपर नगर आयुक्त अरविंद कुमार राय ने खाली कराते हुए सामान को बाहर निकलवा दिया और कक्ष को तुड़वा दिया। नगर निगम अब वहां अपना कंट्रोल रूम बना रहा है। प्राथमिक शिक्षक संघ की नगर अध्यक्ष कल्पना राजौरिया के नेतृत्व में शिक्षक-शिक्षिकाएं नगर निगम में ही नगर शिक्षा अधिकारी के कार्यालय के सामने धरने पर बैठे हुए हैं।

Read More »

बदलाव अभियान के तहत माहवारी जागरूकता अभियान,स्लम बस्ती में हुआ सैनिटरी पैड्स का वितरण

लखनऊ। स्लम बस्तियों के माहवारी जागरूकता के उद्देश्य को पूरा करने के लिए आशा वेलफेयर फॉउंडेशन की ओर से बदलाव अभियान का आयोजन होता है। इसी क्रम में बुधवार को इंदिरानगर बी ब्लॉक स्थित समोदीपुर स्लम बस्ती की महिलाओं एवं लड़कियों के लिए माहवारी जागरूकता कार्यक्रम किया गया। इसमे संस्था की तरफ से मीनाक्षी श्रीवास्तव एवं राहिला खान द्वारा माहवारी से जुड़ी भ्रांतियों एवं सैनिटरी पैड्स के इस्तेमाल के लाभ के बारे में जागरूक किया। कार्यक्रम में मौजूद महिलाओं एवं लड़कियों को सैनिटरी पैड्स का वितरण भी किया गया। इसी के साथ ही घरेलू व्यवसाय के बारे में भी बताया गया। कार्यक्रम में संस्था की सचिव ज्योति मेहरोत्रा,अध्यक्ष सोनी वर्मा,विज्ञान फॉउंडेशन की फील्ड को कॉर्डिनेटर, स्थानीय सहयोगी राकेश सिंह बिष्ट,शन्नो खान मौजूद रहे। आयोजन की व्यवस्था में परशुराम सिंह का अहम योगदान रहा।

Read More »

गर्मी की तपन में बिजली की आंख मिचौली से परेशान ग्रामीण

रायबरेली,पवन कुमार गुप्ता। जनपद का बिजली विभाग पूरी तरह से बेलगाम हो चुका है यहां तक कि आला अधिकारी ग्रामीणों के साथ साथ पत्रकारों का भी फोन नहीं उठाते हैं। लगातार बिजली की ट्रिपिंग से परेशान हो रहे ग्रामीण,किसान और मजदूर।ऊंचाहार ग्रामीण क्षेत्र के उपभोकताओं ने बिजली विभाग के कर्मचारियों पर मनमानी का आरोप लगाया है। बिजली विभाग को ट्विटर के माध्यम से भी सूचना दी जाती है लेकिन उसके बावजूद अधिकारियो ने ग्रामीणों को आपूर्ति बहाल करने का आश्वासन ही देते हैं लेकिन बिजली नहीं।

Read More »