Wednesday, June 17, 2026
Breaking News
Home » JAN SAAMNA DESK 2 (page 170)

महापौर ने हाथों में झाडू थामकर दिया स्वच्छता का संदेश

फिरोजाबाद। स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 के अंतर्गत नगर निगम द्वारा शहर में संचारी रोग की रोकथाम हेतु विशेष सफाई अभियान चलाया जा रहा है। जिसका शनिवार को महापौर नूतन राठौर ने अधिकारियों के संग निरीक्षण किया। मौके पर उन्होंने स्वयं हाथों में झाडू लेकर सफाई अभियान में सहभागिता की। महापौर नूतन राठौर ने बौधाश्रम, मायापुरी पुरानी टंकी, मोहन बिहार, सत्यनगर, टापाकला, दखल आदि क्षेत्रों का भ्रमण कर सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान महापौर ने खाली पड़े प्लाट की सफाई कराई। साथ ही हाथों में झाडू थामकर स्वच्छ भारत मिशन का संदेश दिया।

Read More »

सुहागनगरी में हर्षोल्लास व धूमधाम के साथ मनाई गई हनुमान जयंती

फिरोजाबाद। सुहागनगरी में हनुमान जयंती हर्षोल्लास व धूमधाम के साथ मनाई गई। सुबह से ही बड़े हनुमान मंदिर में दर्शन के लिए भक्तों का तांता लगा रहा। वहीं शहर के प्रमुख हनुमान मंदिरों में भव्य फूल बंगला सजाया गया। आरती के बाद प्रसाद वितरण किया गया। हनुमान जयंती महोत्सव समिति के तत्वावधान में हनुमान गढ़ मंदिर पर हनुमान जी महाराज का जन्मोत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया। प्रातः काल मंदिर महंत पं. जगजीवनराम मिश्र इंदु गुरू जी ने हनुमान जी महाराज का दुग्धाभिषेक किया। इसके बाद स्वर्ण चोला एवं स्वर्ण आभूषणों से श्रंगार किया। मंदिर प्रांगण जय बजरंग बली के जयकारों से गुजायमान हो गया। वहीं मंदिर प्रांगण को मथुरा-वृंदावन के कलाकरों द्वारा बेला, गुलाब, गेंदा आदि फूलों से सजाया गया। जो अलग ही छटा बिखेर रहा था।

Read More »

सम्पूर्ण समाधान दिवस में छह शिकायतों का हुआ मौके पर निस्तारण

सदर तहसील में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में एडीएम व एसएसपी ने सुनी लोगों की फरियाद
फिरोजाबाद। तहसील सदर के सभाकक्ष में अपर जिलाधिकारी व प्रभारी जिलाधिकारी अभिषेक कुमार सिंह की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया गया। सम्पूर्ण समाधान दिवस केे दौरान 49 शिकायतें प्राप्त हुए। जिनमें से छह शिकायतांे का मौके पर ही निस्तारण कर शिकायतकर्ताओं को राहत प्रदान की गई।सम्पूूर्ण समाधान दिवस के दौरान नगर निगम क्षेत्र, अवैध कब्जों, पैमाइश कराये जाने, राशन, आवास उपलब्ध कराने, विद्युत समस्या से जुड़ी हुयी शिकायतें प्रमुखता से प्राप्त हुयी। भूमि विवाद तथा अवैध कब्जों की शिकायत पर अपर जिलाधिकारी अभिषेक कुमार सिंह ने उपजिलाधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि भूमिहीनों के पट्टों पर अवैध कब्जा व सरकारी भूमि पर अतिक्रमण करने वालोें के विरूद्ध अभियान चलाकर कड़ी कार्यवाही की जाये।

Read More »

झाड़ू गुजरात में कितना कामयाब

दिल्ली में दो टर्म्स जितने वाले अरविंद केजरीवाल मुफ्त मुफ्त की राजनीति से प्रसिद्ध हो गए हैं।जहां उनकी सत्ता में पुलिस नहीं हैं तो अब पंजाब में पुलिस वाली सत्ता पा कर बहुत खुश हैं।वहीं पंजाब में भी बंदर बांट की राजनीति कामयाब रही और जीत का सेहरा पहन लिया हैं।पंजाब में अकालीदल बीजेपी के समर्थन के बगैर और नशाखोरी के इल्जामों के कारण असफल रहा तो कांग्रेस के अंदर फूट और विघटन के चलते कैप्टन अमरिंदरसिंघ की अनदेखी करने वाली कांग्रेस खुद ही धराशाई हो गई, उन्हे बाहर से किसी को विघटित करने की जरूरत ही नहीं पड़ी।कांग्रेस अब सभी जगह जर्जरित अवस्था की और प्रयाण कर रहीं हैं और उसी का फायदा आप पार्टी ले रही हैं।दिल्ली जैसे छोटे राज्य से पंजाब का तख्ता पाना आप के लिए एक नया कदम हैं जो दिल्ली के बाहर रखा उसने रखा हैं।

Read More »

“समाज शिक्षित होगा तभी देश विकसित होगा”

संत कबीर जी का एक दोहा है,
“पोथी पढ़ि-पढ़ि जग मुआ पंडित भया न कोई, ढ़ाई आखर प्रेम का पढ़ सो पंडित होइ”
इस छोटे से दोहे को ध्यान से पढ़े तो आज के ज़माने की सच्चाई नज़र आएगी। किताबें पढ़कर कोई पंडित नहीं बनता, प्रेम शब्द में छुपे ढ़ाई अक्षर जिसने महसूस कर लिए वह महान है। आजकल के बच्चें वही कर रहे है, किताबों से दूर होते जा रहे है और प्रेम प्यार के चक्कर में पड़ कर ज़िंदगी खराब कर लेते है। पर आज के दौर में बच्चों को किताबों से प्रेम करने के लिए प्रोत्साहित करने की जरूरत है। बेशक प्रेम करो पर पढ़ाई से, तभी दुन्यवी हर चीज़ को प्रेम से देख पाओगे अपनी सोच और समझ को विकसित कर पाओगे।
आजकल की पीढ़ी पढ़ाई से परे होती जा रही है, एक उम्र पंद्रह से इक्कीस तक की बच्चों को विचलित करने वाली होती है। विपरित सेक्स के प्रति आकर्षण को प्यार, इश्क, मोहब्बत समझकर अपने लक्ष्य से भटक जाते है, और गलत दिशा में मूड़ जाते है। दरअसल आज दोनों चीज़ की सख्त जरूरत है पढ़ाई और प्रेम पढ़ाई से प्रेम करेंगे तभी अपनी सोच को परिपक्व बना पाएंगे।

Read More »

बाइक और टेंपो में हुई जोरदार टक्कर, बाइक चालक की मौके पर मौत

जगतपुर/रायबरेली,पवन कुमार गुप्ता । क्षेत्र के डलमऊ रोड पर कुतुबपुर बिछौरा ताल के पास टेंपो और बाइक में आमने-सामने भिड़ंत हो गई। जिसमें टेंपो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया और बाइक चालक की मौके पर मौत हो गई है । जबकि बाइक पर बैठा दूसरा युवक घायल हो गया जिसे इलाज के लिए गौरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। जगतपुर डलमऊ रोड पर कुतुबपुर बिछौरा ताल के पास बाइक और टेंपो में आमने-सामने भिड़ंत हो गई है ।

Read More »

नेहरू नगर में आ रहा है गंदा व बदबूदार पानी, लोग परेशान

फिरोजाबाद। नगर निगम क्षेत्र के नेहरू नगर में गंदगी व बदबूदार पानी आने से यहां के लोग परेशान है। निगम अधिकारियों का इस तरफ कोई ध्यान नही है। नगर निगम क्षेत्र के बार्ड संख्या 44 नेहरू नगर के लोग गंदा व बदबूदार पानी पीने को विवश है। क्षेत्रिय लोगों के अनुसार यहां काफी समय से इस प्रकार का पानी आ रहा है। जिसकी शिकायत कई बार नगर निगम के अधिकारियों से की गई है। लेकिन उन्होंने इस तरफ कोई ध्यान नही दिया है। जिससे वह परेशान है। उन्हें संक्रामक रोग फैलने का भय सता रहा है। उन्होंने नगर निगम के अधिकारियों से समस्या से निजात दिलाये जाने की मांग की है। इस सम्बंध में एई शिवराज  सिंह वर्मा का कहना है कि मौके पर टीम को भेजकर जांच करायी जायेगी और समस्या का निदान किया जायेगा।

Read More »

पत्नी से विवाद पर युवक ने लगाई फांसी, मौत:युवती ने भी फांसी लगाकर की आत्महत्या

फिरोजाबाद। थाना दक्षिण क्षेत्र करबला में शुक्रवार को पत्नी से विवाद के बाद एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वही इसी थाना क्षेत्र के हिमायूपुर में एक युवती ने फांसी लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली। पुलिस मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिये अस्पताल लायी है।थाना दक्षिण क्षेत्र के मौहल्ला करबला निवासी नरेष चन्द्र का पुत्र अभिषेक (25) ने शुक्रवार को घर पर ही फांसी लगा ली। जिससे उसकी मौत हो गयी। जैसे ही घटना की जानकारी परिजनों को हुई तो वह सन्न रह गये। चीख पुकार मचने पर लोगों की भीड़ जमा हो गयी। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के षव को पोस्टमार्टम के लिये जिला अस्पताल लेकर आयी है। मृतक के परिजनों के अनुसार अभिषेक का गुरूवार की रात्रि में अपनी पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। जिसके बाद उसने यह कदम उठाया है।
वही इसी थाना क्षेत्र के हिमायूपुर निवासी दिनेष की पुत्री खुषबू (18) ने किन्ही कारणों के चलते फांसी लगा ली। जिससे उसकी मौत हो गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस मृतका के षव को पोस्टमार्टम के लिये जिला अस्पताल लायी है। पुलिस आत्महत्या का कारण जानने में जुटी हुई है।

Read More »

असमाजिक तत्वों ने क्षतिग्रस्त की डॉ अम्बेड़कर की प्रतिमा, मचा हडकम्प

फिरोजाबाद। थाना नसीरपुर क्षेत्र अन्तर्गत कुछ असमाजिक तत्वों ने बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेड़कर की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया। जिससे हडकम्प मच गया। पुलिस ने नई प्रतिमा स्थापित करा मामले को शांत किया है। नसीरपुर क्षेत्र के गांव केशरी में 14 अप्रैल गुरूवार को को बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेड़कर की जयंती धूमधाम से मनाय गई थी। बताया जाता है कि शाम को केक काटने को लेकर दो पक्ष आमने सामने आ गये और विवाद व मारपीट हुई थी। गुरूवार की रात्रि में किसी ने डॉ भीमराव अम्बेड़कर की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया। शुक्रवार को ग्रामीणों ने जव बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेड़कर की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त देखा तो वह सन्न रह गये। जानकारी होते ही मौके पर भारी संख्या में अम्बेड़कर अनुयाईयों की भीड़ जमा हो गयी।

Read More »

शासन के निर्देश पर चलाया जा रहा कनेक्शन काटे जाने का अभियान

⇒भीषण गर्मी के बीच बिजली विभाग की बड़ी कार्रवाई,बकाएदारों के काटे गए कनेक्शन

ऊंचाहार/रायबरेली,पवन कुमार गुप्ता। बिजली विभाग द्वारा बकायेदारों पर की जा रही ताबड़तोड़ कार्यवाही से उपभोक्ताओं में खलबली मची हुई है। विद्युत विभाग के कर्मचारी डोर टू डोर जाकर मीटर तथा कनेक्शन की जांच करते हुए दस हजार से बड़े बकायेदारों पर कार्यवाहियां कर रहे हैं। मीटर बाईपास व कटिया चोरी पाए जाने पर मुकदमे की कार्यवाही भी की जा रही है। जहां एक ओर शासन बड़े बकायेदारों पर लगातार शिकंजा कसता जा रहा है। तो वही बकायेदारों के कनेक्शन कट जाने से उमस भरी गर्मी में उपभोक्ता खासे परेशान भी हैं। कुछ उपभोक्ताओं द्वारा तो कनेक्शन विच्छेद के बाद बकाया बिजली का बिल जमा करते हुए कनेक्शन भी जुड़वा लिया है।

Read More »