Thursday, June 18, 2026
Breaking News
Home » JAN SAAMNA DESK 2 (page 388)

आजादी के ७५ वें वर्षगांठ पर मनाया गया अमृत महोत्सव

ऊंचाहार/रायबरेली, पवन कुमार गुप्ता। मंगलवार को नगर पंचायत कार्यालय पर देश की आजादी के ७५ वें वर्षगांठ के अवसर पर आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया।जिसमें प्रधानमंत्री का वर्चुअल संवाद व चाभी वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।इस दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संवाद का एलईडी के माध्यम से सीधा प्रसारण किया गया।पीएम आवास (शहरी) के लाभार्थियों ने प्रधानमंत्री के संबोधन को सुना। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे एसडीएम विनय कुमार मिश्र व अध्यक्षा शाहीन सुल्तान ने अपने कार्य को जिम्मेदारी के साथ करने वाले सफाई कर्मी इश्तियाक, सूरज,पिंटू,शिमला,गुड्डी,गीता,प्रेमलता,रज्जो,कुलदीप, राहुल व सौरभ को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

Read More »

मगरमच्छ के हमले से महिला की मौत

चकिया। चन्दौली कोतवाली क्षेत्र के भीषमपुर के पास स्थित बंजारी मौजे में नाले से निकले मगरमच्छ ने एक महिला पर हमला कर दिया। जब तक लोग दौड़ते महिला की मौत हो चुकी थी।घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गयी और लोग आक्रोशित हो गये।सूत्रों से मिली खबर के अनुसार पार्वती 38 वर्ष नामक महिला सुबह बंजारी मौजे में स्थित अपने खेत पर गयी हुई थी, तभी पास के नाले से निकले मगरमच्छ ने उस पर हमला कर दिया।

Read More »

अप्रेंटिसशिप मेलें में 79 अभ्यर्थियों का हुआ चयन

फिरोजाबाद। भारत सरकार कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय द्वारा आयोजित अप्रेंटिशिप मेलें में आटीआई पास प्रशिक्षणार्थियों को अप्रेंटिसशिप  प्रदान किए जाने हेतु सोमवार को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान शिकोहाबाद में अप्रेंटिसशिप मेले का उदघाटन मुख्य अतिथि जिलाधिकारी चंद्रविजय सिंह द्वारा फीता काटकर किया गया। कार्यक्रम का आयोजन उपायुक्त जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केंद्र एवं प्रधानाचार्य राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के संयुक्त तत्वाधान में किया गया। अप्रेंटिसशिप  मेलें में 79 अभ्यर्थियों का चयन किया गया।

Read More »

मतदाता जागरूकता कार्यशाला में छात्रों को मतदान के प्रति किया जागरूक

फिरोजाबाद। एस.आर.के. इंटर कॉलेज में मतदाता जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें कॉलेज के छात्रों को मतदान से सम्बंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं। जनपद की मतदाता जागरूकता अभियान की ब्राण्ड अम्बेसडर कल्पना राजौरिया ने छात्रों को मतदाता परिचय पत्र बनवाने, मतदाता परिचय पत्र में संशोधन करवाने, स्थानांतरण पर अपना मतदान केंद्र बदलवाने आदि से सम्बंधित बारीक जानकारियां दीं। और छात्रों से समाज में एक प्रेरक और जागरूक नागरिक बनने की अपील की। कार्यक्रम में तहसीलदार सदर गजेंद्र पाल सिंह ने मतदान व मतदाता परिचय पत्र सम्बंधित उनके तमाम प्रश्नों के उत्तर दिए।

Read More »

शिल्पकार, सफाई कर्मियों, मूर्तिकारों को किया सम्मानित

फिरोेजाबाद। भारतीय जनता युवा मोर्चा के द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोंदी के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में मनाये जा रहे सेवा सप्ताह कार्यक्रमों के तहत सोमवार को पॉलीवाल हॉल में शिल्पकार, सफाई कर्मियों, मूर्तिकारों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि द्वारा स्वामी प्रसाद मुखर्जी एवं पं. दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यापर्ण कर किया गया। भाजपा महानगर जिलाध्यक्ष राकेश शंखवार ने कहा कि हम अतिंम पायदान पर खडे हुये हर व्यक्ति का सम्मान कर पं. दीन दयाल के सपने को साकार करने का कार्य कर रहे है।

Read More »

कांग्रेसियों ने प्रदेश सरकार पुतला दहन कर जताया विरोध

फिरोजाबाद। कांग्रेस पार्टी महासचिव व प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी को लखीमपुर खीरी जाते समय ने गिरफ्तार किये जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार पुतला दहन कर नारेबाजी की।सोमवार को महानगर अध्यक्ष हाजी साजिद बेग व महिला जिलाध्यक्ष के संयुक्त नेतृत्व में सोमवार को सुहागनगर चौराहे पर प्रदेश सरकार का पुतला दहन किया गया। साजिद बेग ने कहा कि लखीमपुर खीरी में किसानों से मिलने जाते समय गैर कानूनी तरीके से प्रियंका गांधी को गिरफ्तार किया गया। जो दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा शांति पूर्वक तरीके से चल रहे किसानों के आंदोलन को गृह राज्यमंत्री के पुत्र ने आंदोलन कर रहे किसानों के ऊपर गाड़ी से हमला कर दिया। जिसकी वजह से छह किसानों की मौत हो गई और कई घायल हुए।

Read More »

चोरी की 36 मोटर साइकिल समेत 12 चोर और पांच कबाड़िया गिरफ्तार

आगरा-फिरोजाबाद और एटा से चुराईं बाइकें
फिरोजाबाद। बाइक चोरी करने वाले गिरोह का पुलिस ने भंडाफोड़ कर दिया। पहली बार इतनी संख्या में चोरी की बाइक बरामद की गई हैं। पुलिस ने फिरोजाबाद, एटा और आगरा से बाइक चोरी करने वाले गिरोह के 12 आरोपियों और चोरी की बाइक खरीदने वाले पांच कबाड़ियों समेत 17 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से चोरी की 36 मोटर साइकिल बरामद हुई हैं। पुलिस ने दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए इस गिरोह का भंडाफोड़ किया है।

Read More »

मनीष गुप्ता की हत्या के विरोध में निकाला कैंडल मार्च

हाथरस। गोरखपुर पुलिस द्वारा युवा व्यापारी मनीष गुप्ता की बर्बरता पूर्वक हत्या करने के विरोध में जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा कैंडल मार्च निकाला गया। जिला अध्यक्ष चंद्रगुप्त विक्रमादित्य ने कहा कि आज पूरे प्रदेश में जंगलराज है जो पुलिस कानून की रखवाली के लिए बनाई गई है, वहीं पुलिस एक व्यापारी की बर्बरता पूर्वक पिटाई कर कर हत्या कर देती है।

Read More »

लखीमपुर खीरी घटना के विरोध में सपा, कांग्रेस व किसानों का धरनाःप्रदर्शन

हाथरस। पूरे देश एवं प्रदेशों में कृषि कानूनों के विरोध में किसान संगठनों व राजनीतिक दलों द्वारा कृषि कानूनों का विरोध करते हुए किए जा रहे विरोध प्रदर्शनों के चलते कल जनपद लखीमपुर खीरी में किसानों व भाजपा के केंद्रीय गृह राज्य मंत्री के बेटे के समर्थकों के बीच हुए हिंसक टकराव व संघर्ष में 8 लोगों की मौत हो जाने से पूरे देश एवं प्रदेश में भारी बवाल मच गया है और आज पूरे प्रदेश भर में जहां किसान संगठनों व राजनीतिक दलों द्वारा धरना प्रदर्शन कर विरोध किया जा रहा है।

Read More »

महिलाओं व बालिकाओं को कोई अपराध सहने की जरूरत नहीं-मोनिका

हाथरस। आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में एवं मिशन शक्ति 3.0 अभियान के अन्तर्गत माह अगस्त से दिसम्बर 2021 की कार्ययोजना के अनुसार मौहल्ला गढ़ी तमना में महिला कल्याण विभाग द्वारा जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला प्रोबेशन अधिकारी डी.के. सिंह के नेतृत्व में महिला कल्याण अधिकारी श्रीमती मोनिका गौतम द्वारा घरेलू महिलाओं एवं बालिकाओं को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित समस्त योजनाओं तथा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, राष्ट्रीय निराश्रित पेंशन योजना, स्पॉन्सरशिप, फोस्टर केयर, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, रानी लक्ष्मीबाई एवं बाल सम्मान कोष, वन स्टॉप सेंटर, 181, 1098 हेल्पलाइन आदि की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।

Read More »