हमीरपुर। जिलाधिकारी डा. ज्ञानेश्वर त्रिपाठी ने जनपद में भ्रष्टाचार/वित्तीय अनियमितता पर जीरो टांलरेंस की नीति का पालन करते हुए एक प्रकरण में संज्ञान लेते हुए संबंधित कार्मिक पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। मामला जनपद के विकासखंड कुरारा के शीतलपुर कनौटा गांव का है। जहां के एक शिकायती पत्र का जिलाधिकारी ने संज्ञान लेते हुए परियोजना निदेशक ग्राम्य विकास विभाग से जांच करवाई गई।
Read More »JAN SAAMNA DESK 2
मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना में न हो लापरवाहीःजिलाधिकारी
हमीरपुर। जनपद में मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के संबंध में एक आवश्यक बैठक जिलाधिकारी डा. ज्ञानेश्वर त्रिपाठी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि कोविड-19 से दिवंगत हुए लोगों के परिवारों को त्वरित आर्थिक सहायता प्रदान किए जाने हेतु एवं अनाथ हुए बच्चों के संरक्षण हेतु मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना एक महत्वपूर्ण योजना है। अतः इसके अंतर्गत निष्पादित होने वाले समस्त कार्य प्राथमिकता के साथ किए जाएं। ताकि संबंधित परिवार व अनाथ बच्चों को त्वरित सहायता मिल सके। उन्होंने कहा कि इस योजना में किसी भी प्रकार की पेंडेंसी नहीं रहनी चाहिए।
कोविड-19 के बचाव को जन जागरूकता अभियान
हमीरपुर। द्वितीय सड़क सुरक्षा सप्ताह के प्रथम दिन सड़क सुरक्षा व कोविड-19 के बचाव सम्बन्धी जन जागरूगकता अभियान का शुभारम्भ कलेक्ट्रेट परिसर, हमीरपुर में नगर पालिका अध्यक्ष कुलदीप निषाद के कर कमलों द्वारा सर्व प्रथम सड़क सुरक्षा सम्बन्धित शपथ दिलायी गयी एवं जागरूकता सम्बन्धी दो रथों (सड़क सुरक्षा से सम्बन्धित सुसज्जित वाहनों) को हरी झण्डी दिखाकर तालियों की गड़गड़ाहट के साथ रवाना कर किया गया। जो जनपद के शहर एवं विभिन्न ब्लांक थाना, तहसील, कस्बो/गांव में निरन्तर भम्रणशील रहकर सड़क सुरक्षा से सम्बन्धित जानकारी का प्रचार-प्रसार स्वः चालित युक्ति से करेंगे।
तीन दिवसीय रोजगार मेला 23 अक्टूबर से
हमीरपुर। परियोजना अधिकारी डूडा सुधीर कुमार सिंह ने समस्त नगर वासियों को बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा शहरी क्षेत्र के युवाओं को उनकी योग्यता को सेवायोजित करने हेतु महत्वाकांक्षी योजना मिशन रोजगार प्रारम्भ की गई है। दीनदयाल अन्त्योदय किसी रोजगार को प्रारम्भ करने हेतु अथवा रोजगार की वित्तीय सहयता देकर रोजगार बढ़ाने हेतु अधिकतम 2.00 लाख ऋण बैंक द्वारा दिलाया जायेगा।
Read More »राज्य आईसीटी पुरूस्कार 2020 के दूसरी बार विजेता चुने गए अकबर अली
हमीरपुर। राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद उत्तर प्रदेश लखनऊ द्वारा उत्तर प्रदेश में शिक्षा के क्षेत्र में तकनीकी एवं आईसीटी आधारित शिक्षा प्रदान करने के लिए राज्य स्तर पर प्रदेश के 47 शिक्षकों को राज्य आईसीटी पुरस्कार 2020 से शासन स्तर पर चयनित कर सम्मानित किया गया। जनपद हमीरपुर से अकबर अली सहायक अध्यापक पूर्व माध्यमिक विद्यालय टिकरौली कम्पोजिट विकासखंड सुमेरपुर जनपद हमीरपुर को लगातार दूसरी बार राज्य स्तर पर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने पर शासन ने सम्मानित करने का निर्णय लिया तथा इनको विजेता घोषित किया।
बाढ़ प्रभावित गांव का उप जिलाधिकारी ने किया दौरा
महाराजगंज/ रायबरेली, पवन कुमार गुप्ता। लगातार बारिश होने से जनपद में कई गांव बाढ़ से प्रभावित हो रहे हैं साथ ही ग्रामीण इलाकों में फसलों के जलमग्न होने से किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें गहरी हो गई हैं। वहीं आज उपजिलाधिकारी सविता यादव ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के सुखलिया मजरे पुरासी गाँव का दौरा किया।यह गाँव चारों तरफ से बाढ़ के पानी से घिरा हुआ है।बाढ़ के चलते इस गाँव की मुख्य सड़क से लोगों का और साथ ही छोटे मारो का संपर्क टूट गया है।जैसे-जैसे वर्षा हो रही है और पानी बढ़ रहा है वैसे ही ग्रामीण डर भी रहे हैं।बताते चलें कि प्रत्येक वर्ष सुखलिया मजरे पुरासी गांव बरसात के दिनों में बाढ़ की चपेट मे आ जाता है।
पीड़ित को त्वरित न्याय अपराधियों पर होगी शीघ्र कार्रवाई- नारायण कुशवाहा
महाराजगंज/ रायबरेली,पवन कुमार गुप्ता। बीते कई प्रभारियों के निलम्बन व स्थानान्तरण के बाद कोतवाली महाराजगंज को एक न्यायप्रिय प्रभारी मिलने की आस थी।तो वहीं जनता भी एक न्यायप्रिय कार्यशैली वाले कोतवाली प्रभारी के आने की उम्मीद में थी।जो कि पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने उपनिरीक्षक नारायण कुशवाहा को पदोन्नति करके पूरी कर दी है और साथ ही कोतवाली महाराजगंज का चार्ज सौंप दिया है।बस अब कोतवाली प्रभारी बने उपनिरीक्षक को भी खरा उतरने के लिए कड़ी मेहनत व प्रबन्धन पर विशेष जोर देना होगा।
आरोग्य धाम के नि:शुल्क होम्योपैथिक चिकित्सा शिविर
कानपुर।आरोग्य धाम के नि:शुल्क होम्योपैथिक चिकित्सा शिविर में उमड़ी भीड़ में 800 से अधिक मरीजों ने प्राप्त की होम्योपैथिक दवाएं आरोग्यधाम की दवा से कुरसौली गांव के मरीजों को मिला लाभ, विधायक अभिजीत सिंह सांगा एवं ग्राम वासियों की मांग पर एक बार फिर लगा आरोग्यधाम का नि:शुल्क चिकित्सा शिविर आरोग्यधाम द्वारा लगाए गए पहले होम्योपैथिक चिकित्सा शिविर का दिखा असर, अस्पताल में भर्ती मरीज होम्योपैथिक दवा खा कर वापस आए अपने घर स्टेरॉइड्स, एंटीबायोटिक, दर्द निवारक, नींद की दवाएं वायरल जनित बीमारियों में बेअसर डेंगू के खौफ से गांव से पलायन कर रहे ग्रामीणों का हौसला पहुंचाने कुरसौली गांव पहुंची।
नवभारत मेला का आयोजन
कानपुर। सेवा एवं समर्पण अभियान के अंतर्गत नवभारत मेला का आयोजन भारतीय जनता युवा मोर्चा कानपुर उत्तर जिला अध्यक्ष शिवांग मिश्रा द्वारा स्थित रघुशीला गेस्ट हॉउस विजय नगर में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि महापौर प्रमिला पाण्डेय रहीं। कार्यक्रम का शुभारम्भ राष्ट्रीय गीत से हुआ, कार्यक्रम में नरेन्द्र मोदी के जीवन चरित्र विषयक प्रदर्शनीय लगाई गई। केन्द्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं सम्बंधित स्टाल लगाए हैं।
जल भराव व गंदगी को लेकर लोगों ने किया प्रदर्शन
कानपुर। नगर निगम और जलकल विभाग को कुंभकर्ण की नींद से जगाने और अपने वार्ड 85 में फैली हुई गंदगी, सीवर भराव और जलभराव से होने वाली समस्याओं का नगर निगम एवं जलकल विभाग द्वारा निराकरण नही करने के कारण आज रंजीत नगर गुरुद्वारे के मोड़ पर विशाल धरने के आयोजन किया। जिसमें हरविंदर सिंह लार्ड्रा, अवधेश सिंह, विक्रम पांडे, पुनीत चावल,धनराज पाहुजा, तरन जीत सिंह, करम दीप सिंह,रिंकू सरदार, हेमंत भटनागर, डॉ शेलेन्द्र दीक्षित एवं अन्य साथियों ने सम्लित होकर इस धरने को सफल बनाया।
Jansaamna