रायबरेली,पवन कुमार गुप्ता। पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी एवं अपर पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव के निर्देशन में तथा क्षेत्राधिकारी डलमऊ अशोक सिंह के कुशल नेतृत्व में लगातार अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रायबरेली पुलिस ने 24 घंटे के अंदर बदमाशों के साथ दूसरी बार मुठभेड़ की है।
➡️गिरफ्तार हुए अभियुक्तगण एवं बरामदगी-
बीती शाम दिनांक 9 जुलाई 2022 समय करीब शाम 8.00 बजे थाना डलमऊ व एसओजी रायबरेली की संयुक्त पुलिस टीम की कार्यवाही में मुठभेड़ के दौरान अभियुक्तगण *1.पठान अली पुत्र जाफर अली 2. इन्जमाम अली पुत्र पठान अली निवासीगण बडे गावं थाना शाहगंज जनपद जौनपुर 3.इरफान अली पुत्र वसीर खान निवासी उमरिया थाना व जनपद उमरिया, मध्यप्रदेश (हालपता- बडे गावं थाना शाहगंज जनपद जौनपुर), 4.राहुल सक्सेना पुत्र रमानंद सक्सेना निवासी बजरिया फील्ड थाना मऊ दरवाजा जनपद फरुखाबाद को अवैध शस्त्र-कारतूस व खोखा कारतूस तथा एक स्विफ्ट डिजायर कार के साथ मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया गया है।
Read More »
Jansaamna
सिकंदराराऊ।पुलिस अधीक्षक हाथरस के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी सुरेंद्र सिंह द्वारा आगामी त्यौहार ईद-उल-अजहा(बकरीद) , श्रावण मास के दृष्टिगत शान्ति व कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु कस्बा पुरदिलनगर स्थित नगर पंचायत सभागार में गणमान्य व संभ्रांत व्यक्तियों एवं धर्मगुरूओं के साथ पीस कमेटी की मीटिंग का आयोजन किया गया।पुलिस अधीक्षक हाथरस विकास कुमार वैद्य के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी सुरेन्द्र सिंह द्वारा आगामी त्यौहार ईद-उल-अजहा(बकरीद) , श्रावण मास के दृष्टिगत शांति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने हेतु कस्बा पुरदिलनगर स्थित नगर पंचायत सभागार में गणमान्य व संभ्रांत व्यक्तियों व धर्मगुरूओं के साथ पीस कमेटी की मीटिंग का आयोजन किया गया । मीटिंग के दौरान प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह , चौकी इंचार्ज पुरदिलनगर सोनू कुमार राजौरा एवं क्षेत्र के गणमान्य व संभ्रांत व्यक्ति व धर्मगुरू मौजूद रहें ।
सिकंदराराऊ।थाना सिकंदराराऊ पुलिस द्वारा एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। कब्जे से 1 अवैध तमंचा व 2 जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद किये हैं।पुलिस अधीक्षक हाथरस विकास कुमार वैद्य के आदेशानुसार अपराधियों की धरपकड हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक हाथरस के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी के निकट पर्यवेक्षण में थाना पुलिस द्वारा एक अभियुक्त सत्यवीर पुत्र करन सिंह निवासी ग्राम बारमऊ थाना सिकन्द्राराऊ जनपद हाथरस को गिरफ्तार किया गया है । जिसके कब्जे से 1 अवैध तमंचा 315 बोर व 2 जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद हुए हैं । गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।