हाथरस। भीषण गर्मी के चलते अपने घर की छत पर सो रहा एक व्यक्ति बीती रात्रि को बारिश आने पर हड़बड़ी में जब छत से उतरने के लिए नीचे भागा तो वह अचानक पैर फिसलने के चलते छत से नीचे आ गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया।बताया जाता है थाना कोतवाली सिकंद्राराऊ क्षेत्र के बड़ गांव निवासी मोहित पुत्र इंद्रपाल सिंह लाईट न आने और गर्मी से परेशान होकर बीती रात अपने मकान की छत पर सोने के लिए चला गया।
Read More »JAN SAAMNA DESK 2
बीएसए व डीएसओ के तवादले
हाथरस। शासन द्वारा बीती देर रात्रि को शिक्षा विभाग एवं खाद्य व रसद विभाग में कई जिलों के अधिकारियों के तबादले किए गए हैं और इन तबादलों में जनपद के बीएसए तथा डीएसओ के भी तबादले किए गए हैं।शासन द्वारा बीती देर रात्रि को बेसिक शिक्षा विभाग में उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा सेवा समूह के तहत 33 जिलों के बीएसए का तबादला किया गया है। जिसमें जनपद हाथरस की बीएसए शाहीन का तबादला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान डायट मेरठ में वरिष्ठ प्रवक्ता के पद पर किया गया है।
Read More »ठेका सफाई मित्रों को वेतन देने की मांग
हाथरस। स्थानीय निकाय सफाई मजदूर संघ द्वारा नगर पालिका अध्यक्ष पं. आशीष शर्मा से मुलाकात कर समस्त सफाई कर्मचारियों की समस्या से अवगत कराकर ज्ञापन सौंपा गया।स्थानीय निकाय सफाई मजदूर संघ के जिलाध्यक्ष दिलीप कुमार डब्बू ने बताया कि ठेका सफाई मित्रों का 2 माह से वेतन नहीं मिला है। ऐसे मे हालत बद से बदतर हो गए हैं। उनकी आर्थिक स्थिति बहुत खराब है। ठेका सफाई मित्रों का ईएसआई कार्ड व ईपीएफ की कोई जानकारी नहीं दी जा रही है, जिससे कर्मचारियों का अहित हो रहा है। उक्त सफाई मित्रों को पूरे 3 माह का वेतन दिया जाए तथा आरक्षण के हिसाब से 30 प्रतिशत महिलाओं को रोजगार दंे। वहीं नियमित सफाई कर्मचारियों को भी बकाया एरियर व बोनस का भुगतान शीघ्र कराएं। ठंडी व गर्म वर्दी दिलवायें।
Read More »रेहड़ी, पटरी वालों व राहगीरों से सिंगल यूज प्लास्टिक का सामान लेकर बदले में कपड़े के थैलों का वितरण
हाथरस। नगर पालिका प्रांगण से स्वच्छ भारत मिशन नगरीय के अंतर्गत शासन द्वारा जन जागरूकता कार्यक्रम के तहत टैम्पो रैली निकाली गई। रैली को पालिका अध्यक्ष पं. आशीष शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जन जागरूकता रैली के साथ पालिका अध्यक्ष पं. आशीष शर्मा ने भी भ्रमण किया तथा बाजारों से रेहड़ी, पटरी वालों व राहगीरों से सिंगल यूज प्लास्टिक का सामान लेकर बदले में कपड़े के थैलों को वितरित किया।
Read More »जल प्लावन से लोगों का हुआ हाल बेहाल
सिकंदराराऊ। बारिश के कारण मोहल्ला रोशन गंज स्थित मलिन बस्ती में बारिश का पानी हो गया। गंदा पानी मंदिर एवं घरों के अंदर घुस जाने के कारण लोगों का जीवन नारकीय हो गया है। लोग गंदगी के बीच रहने को मजबूर हैं। वही एक विद्युत ट्रांसफार्मर जलभराव के बीच में खड़ा हुआ है। जिससे गंभीर हादसा होने का खतरा बना हुआ है। स्टेट बैंक रोड से गुजर रहा एक ट्रैक्टर पुलिया में घुस गया। हालात इतने बदतर हो गए हैं कि नाले और सड़क सब एक मेल में आ गए हैं और स्टेट बैंक रोड ने नदी का रूप धारण कर लिया है।
Read More »ससुरालीजनों ने विवाहिता और पिता को पीटकर किया घायल
सिकंदराराऊ। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत गांव गिनौली किशनपुर में ससुराली जनों ने एक विवाहिता के साथ मारपीट कर दी। बचाने पर आरोपितों ने विवाहिता के पिता को भी मारा पीटा और जान से मारने की धमकी दी है। घटना की रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज कराई गई है।सोरन सिंह पुत्र लालाराम निवासी रनुआ जिला एटा ने रिपोर्ट लिखाई है कि उसकी पुत्री राखी की शादी चंद्रभान पुत्र गेंदालाल निवासी गिनौली किशनपुर थाना सिकंदराराऊ के साथ हुई थी। 16 जून 2022 को वह अपनी पुत्री राखी की ससुराल आया था।
Read More »जिलाधिकारी ने लाभार्थियों को किया ऋण का वितरण
चंदौली। मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ जी द्वारा लोक भवन लखनऊ से बृहद ऋण मेला के अंतर्गत 1.90 लाख हस्तशिल्पियों, कारीगरों एवं छोटे उद्यमियों को 16 हजार करोड़ ऋण का वितरण एवं वर्ष 2022-23 की रुपये 2.35 लाख करोड़ वार्षिक ऋण योजना का शुभारंभ किया गया। जनपद स्तर पर यह कार्यक्रम एन0आई0सी0 चन्दौली में जिलाधिकारी संजीव सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। लखनऊ में आयोजित वृहद ऋण मेले कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया गया एवं मुख्यमंत्री जी का उद्बोधन भी सुना गया। जनपद स्तर पर आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को चेक वितरित किया गया। उत्तर प्रदेश सरकार की 100 दिनों की कार्य योजना के अंतर्गत जनपद चन्दोैली में प्रधानमन्त्री रोजगार सृजन कार्यक्रम में 31 लाभार्थियों को धनराशि रू0 325 लाख का, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजनान्तर्गत 11 लाभार्थियों को रू0 124 लाख का, एक जनपद-एक उत्पाद वित्त पोषण सहायता योजना में 10 लाभार्थियों को रू0 80 लाख का, नारी शक्ति मुद्रा लोन में 352 महिलाओं को 223 लाख का एवं राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन में 180 समूहो को 180 लाख का ऋण वितरित किया गया। कुल 932 लाख का ऋण वितरण जनपद के विभिन्न बैंक शाखाओं द्वारा किया गया।
दो बाइकों की टक्कर में एक युवक घायल
फिरोजाबाद। मैनपुरी कस्बा रोड पर दो बाइकों की टक्कर में एक युवक गंभीर घायल हो गया, जिसे उपचार को जिला अस्पताल के सरकारी ट्रामा सेंटर लाया गया। जहां उसका उपचार कराया गया।जनपद मैनपुरी के आलीखेडा निवासी देवेंद्र पुत्र राधेश्याम बाइक लेकर घर से निकला था। इसी दौरान मैनपुरी कस्बा रोड पर दूसरी बाइक से टक्कर हो गयी, जिससे वह गंभीर घायल हो गया। जिसे उपचार को जिला अस्पताल के सरकारी ट्रामा सेंटर लाया गया।
Read More »डीएम ने एडीजे प्रभारी जिला जज, सीजेएम के साथ जिला कारागार एवं राजकीय बालगृह का किया निरीक्षण
फिरोजाबाद। जिलाधिकारी रवि रंजन ने प्रभारी जिला जज, एडीजे चंद्रशेखर, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी, सीजेएम राजमंगल यादव, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मिनाक्षी सिन्हा के साथ बुधवार को जिला कारागार एवं राजकीय बालगृह का संयुक्त निरीक्षण किया। सबसे पहले डीएम, प्रभारी जज के संग राजकीय बाल बाल सुधार गृह में पहुंचे। जहां उन्होने रह रहे 52 बच्चों से मुलाकात की। उनके क्लास रूम में जाकर बच्चों से उनके पठन-पाठन, खान पीन आदि की जानकारी प्राप्त की, जिस पर बच्चों द्वारा अधिकारियों को संतोषजनक जबाब दिया गया। जिलाधिकारी ने बालगृह के मनोज एवं कृष्णा से सामान्य ज्ञान की पूछताछ की, जिस पर कृष्णा ने एक साथ प्रदेश के सभी 75 जनपदों के नाम बताए। इसके साथ ही दूसरे बच्चें ने प्रदेश की राजधानी लखनऊ व कंट्री का हिन्दी अर्थ-देश बताया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने खाने की गुणवत्ता को परखा। अधिकारियांे द्वारा संस्था के निजी भवन निर्माण हेतु जिला प्रोवेशन अधिकारी को विभागीय अधिकारियों से पैरवी कर बजट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। निरीक्षण के पश्चात् अधिकारियों द्वारा आवासीत बच्चों को स्वल्पाहार के रूप मंे फु्रटी, चिप्स, बिस्कुट एवं डेरी मिल्क की चॉकलेट वितरीत की गयी।
मेयर ने जागरूकता रैली निकाल, सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोन नहीं करने की अपील
फिरोजाबाद। शहर की जनता को सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग नहीं किये जाने के लिये नगर निगम के द्वारा जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अभियान के प्रथम दिन महापौर नूतन राठौर एवं प्रभारी नगर आयुक्त अरविन्द कुमार राय ने महासफाई अभियान का आयोजन कर लोगों को सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग न करने के लिए जागरूक किया। साथ ही बस स्टेंड से लेकर भारत माता पार्क तक सफाई अभियान चलाया। आयोजित जीवाराम हॉल में सिंगल यूज प्लास्टिक जागरूकता अभियान के तहत महापौर नूतन राठौर एवं प्रभारी नगर आयुक्त अरविन्द कुमार राय ने अभियान में शामिल नगर निगम के समस्त कर्मचारीगणों, स्काउट गाइड, स्वयंसेवी संस्थाओं, गैर सरकारी संगठनों एवं स्थानीय निवासियों को सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग नही करने हेतु शपथ दिलवाई गई। साथ ही बस स्टैण्ड परिसर में महासफाई ड्राइव व फ्लॉगिंग रन का आयोजन कर प्लास्टिक वेस्ट का कलैक्शन किया गया।
Jansaamna