हाथरस, जन सामना। भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के आशीर्वाद एवं निर्देश पर नगर पालिका परिषद की पूर्व अध्यक्ष एवं वरिष्ठ भाजपा नेत्री डौली माहौर को भारतीय जनता पार्टी ब्रज क्षेत्र की क्षेत्रीय कमेटी में क्षेत्रीय मंत्री मनोनीत किया गया है|माहौर के क्षेत्रीय मंत्री बनने से उनके तमाम समर्थकों, शुभचिंतकों में भारी हर्ष की लहर दौड़ गई है। भाजपा शीर्ष नेतृत्व के आशीर्वाद एवं निर्देश पर भाजपा ब्रज क्षेत्र के अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी द्वारा अपनी क्षेत्र की क्षेत्रीय कार्यकारिणी घोषित की गई है| इस कार्यकारिणी में हाथरस जनपद से पूर्व पालिकाध्यक्ष बनीं डौली माहौर को क्षेत्रीय मंत्री के पद पर मनोनीत किया गया है| माहौर के क्षेत्रीय मंत्री बनने की खबर से उनके समर्थकों शुभचिंतकों में जहां भारी हर्ष की लहर दौड़ गई। वहीं नव मनोनीत क्षेत्रीय मंत्री डौली माहौर ने क्षेत्रीय अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी के आवास कासगंज पहुंचकर उनका जहां स्वागत किया।
Read More »JAN SAAMNA DESK 2
निशुल्क नेत्र जांच शिविर कल
हाथरस, जन सामना। शहर के हनुमान गली स्थित मानव सेवा संस्थान पर समाजसेवी स्व. चिरंजीलाल वाष्र्णेय की स्मृति में कल 29 नवंबर को सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक निशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन जांच शिविर आयोजित होगा। जिसमें प्रेम रघु हॉस्पिटल आगरा रोड की चिकित्सकीय टीम द्वारा मोतियाबिंद के मरीजों की जांच कर ऑपरेशन हेतु चयनित किया जाएगा। उक्त जानकारी देते हुए संस्थान के मंत्री ने बताया कि मानव सेवा संस्थान सीजे पब्लिक स्कूल हनुमान गली पर आयोजित निशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन जांच शिविर में नेत्र रोगियों की जांच की जाएगी और जांच के उपरांत ऑपरेशन के लिए पात्र मरीजों का चयन किया जाएगा| चयनित मरीजों का प्रेमरघु हॉस्पिटल के वातानुकूलित कक्ष में कुशल चिकित्सकों द्वारा निशुल्क ऑपरेशन किए जाएंगे। उन्होंने नेत्र रोगियों से शिविर का लाभ लेने का अनुरोध किया है।
Read More »
पुलिस कप्तान ने अर्दली रूम का निरीक्षण किया,विवेचनाओं में लापरवाही पर दरोगा लाइन हाजिर
हाथरस, जन सामना। पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल द्वारा बीती रात्रि को थाना कोतवाली सदर का अर्दली रूम का निरीक्षण किया||अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए| विवेचनाओं के निस्तारण में लापरवाही बरतने पर एक एसआई को लाइन हाजिर कर दिया गया। बीती देर रात्रि में पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल द्वारा थाना कोतवाली सदर पर लम्बित विवेचनाओं के संबंध में समस्त विवेचकों का अर्दली रूम किया गया। अर्दली रूम में क्षेत्राधिकारी नगर रूचि गुप्ता भी उपस्थित रहीं। अर्दली रूम में प्रभारी निरीक्षक सहित समस्त विवेचकों की लम्बित विवेचनाओं की समीक्षा की गई तथा अधिक दिनों से लम्बित विवेचनाओं के शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु अभियान चलाने के निर्देश दिये गये। विशेष रूप से महिला सम्बन्धी अपराधों, पोक्सों अधिनियम के अपराधों व अनुसूचित जाति/जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत दर्ज मुकद्दमों के समयबद्ध व विधिक निस्तारण के निर्देश दिए गये। आर्थिक अपराधों की समीक्षा में निर्देशित किया गया कि दस्तावेजी साक्ष्यों के आधार पर ही कार्यवाही की जाये।
Read More »202 वां कवि दरबार 1 दिसम्बर को
हाथरस, जन सामना। सादाबाद गेट स्थित धन्वन्तरि औषधालय पर संस्कार भारती के तत्वावधान में 202वां कवि दरबार 1 दिसम्बर को प्रदोषकाल में आयोजित होगा। कवि दरबार के संस्थापक वैद्य मोहन ब्रजेश रावत ने वाणी पुत्रों से काव्य पाठ हेतु भाग लेने का अनुरोध किया है।
Read More »मिशन शक्ति अभियान के अन्तर्गत 39 शक्ति चैंपियन को सौंपी गई जिम्मेदारी
हाथरस, जन सामना। मिशन शक्ति अभियान के अन्तर्गत निदेशक महिला कल्याण ने जिले में 39 शक्ति चैम्पियन बनाए हैं। शासन से प्राप्त सूची में प्रदेश में महिलाओं तथा बच्चों की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के लिए मिशन शक्ति के अन्तर्गत ग्राम ब्लॉक तथा जनपद स्तर से जनसामान्य में से ऐसे महिला, पुरूष, बच्चों, अन्य जो महिलाओं तथा बच्चों की सुरक्षा, संरक्षण व हिंसा पर रोकथाम हेतु विभाग को सहयोग करेंगें का चयन ‘शक्ति चैम्पियन्स’ के रूप में किया गया है। इन सभी को पहचान पत्र, बैज व कार्य वितरण किया गया है।
इसी क्रम में जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय तथा समस्त अधिशासी अधिकारी हाथरस से प्राप्त डाटा के आधार पर सूची में शामिल सभी व्यक्तियों को ‘शक्ति चैम्पियन्स’ के रूप में नामित किया गया है।
प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहना पड़ेगा महंगा:अपर जिलाधिकारी
प्रयागराज, जन सामना। प्रभारी अधिकारी( मतदान कार्मिक )अपर जिलाधिकारी( ना0आ ) ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से अवगत कराया है कि इलाहाबाद.झांसी खण्ड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के निर्वाचन 2020 को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए नियुक्त पीठासीन अधिकारी, प्रथम मतदान अधिकारी का दिनाॅंक 23.11.2020 एवं 25.11.2020 तथा माइक्रो आब्जर्वर को दिनाॅंक 25.11.2020 को द्वितीय पाली में प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहे समस्त पीठासीन, प्रथम मतदान अधिकारी एवं माइक्रोआब्जर्वर अनिवार्य रूप से दिनाॅंक 26.11.2020 पूर्वान्ह 11.00 बजे संगम सभागार, कलेक्ट्रट में उपस्थित होना सुनिश्चित करें। निर्धारित समय पर अनुपस्थित पाये जाने पर लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 में निर्दिष्ट प्राविधानों के अन्तर्गत सम्बन्धित पीठासीन अधिकारी, प्रथम मतदान अधिकारी तथा माइक्रो आब्जर्वर के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज कराकर विधिक कार्यवाही योजित की जायेगी।
Read More »वायु सेना भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन 10 दिसंबर से शुरू
कानपुर नगर,जन सामना। अपर जिला मजिस्ट्रेट नगर अतुल कुमार ने बताया है कि 10 दिसम्बर से 19 दिसम्बर तक 03 एयरमैन सेलेक्शन सेन्टर,एयरफोर्स स्टेशन, चकेरी कानपुर में 10 दिसम्बर भारतीय वायु सेना भर्ती रैली का आयोजन किया जा रहा है। यह रैली केवल उत्तर प्रदेश के अभ्यर्थियों के लिए है। इस रैली में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों का उत्तर प्रदेश का मूल निवासी होना अनिवार्य है। पात्र अभ्यर्थी इस रैली में सम्मिलित होने हेतु केन्द्रीय वायु सैनिक चयन बोर्ड की बेबसाइट www.airmenselection.cdac.in पर 27 नवम्बर के सुबह 11 बजे से 28 नवम्बर के शाम 05 बजे के बीच रजिस्टेशन करा ले। अभ्यर्थी का जन्म 17 जनवरी2020 और 30 दिसम्बर 2003 दोनो दिवस शामिल के बीच होना चाहिए। अभ्यर्थी को इण्टरमीडियट या समकक्ष परीक्षा गणित, भौतिक विज्ञान एवं अग्रेजी विषयों के साथ कुल 50 प्रतिशत अंक और अग्रेजी में 50 प्रतिशत अंक से उत्तीर्ण होना चाहिए। अभ्यर्थी को 03 वर्ष का डिप्लोमा कोर्स कुल 50 प्रतिशत अंक और अग्रेजी में 50 प्रतिशत अंक के साथ उत्तीर्ण होने चाहिए। उन्होंने अपर श्रमायुक्त, क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को रैली का व्यापक प्रचार.प्रसार कराने के भी निर्देश दिये।
Read More »एच0आई0वी प्रोग्राम के OST सेन्टर का शुभारम्भ
प्रयागराज, जन सामना। भारत सरकार राष्ट्रीय एड्स कंट्रोल संगठन नाको के एच0आई0वी एड्स प्रोग्राम उत्तर प्रदेश राज्य एड्स नियंत्रण सोसाइटी के अन्तर्गत सेटेलाइट OST केन्द्र का उद्घाटन डा0 हेमन्त सिंह जी ने सी0एच0सी0 चाका पर किया। OST पर उच्च जोखिम समूह HRG इंजेक्शन से नशा करने वाले आई0डी0यू0 समूह को नियमित रूप से दवा इलाज के लिये दिया जाता है। इसका मुख्य उद्वेश्य इंजेक्शन से नशा लेने वालो का जोखिम खत्म करना| एच0आई0वी0 के संचरण की रोकथाम है। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश राज्य एड्स नियंत्रण सोसाइटी, लखनऊ उत्तर प्रदेश से परियोजना अधिकारी डा0 आदित्य पाण्डेय PO/TSU से लोक स्मृति सेवा संस्थान से परियोजना निदेशक आलोक वर्मा टी0आई0 कार्यक्रम प्रबन्धक पंकज कुमार पाण्डेय, मोतीलाल नेहरू OST अधीक्षिका डा0 निधि टण्डन, एस0आर0एन0 OSTअधीक्षिका डा0 दिब्या श्रीवास्तव, काउन्सलर IDUs TI प्रदीप कुमार, OST प्रभारी ज्योतिए OST प्रभारी ज्योत्सना ए0एन0एम0 कमलेश मौर्या, रूद्रशेखर मिश्रा, प्रीति कुशवाहा समुदाय के पीयर व भ्त्ळ उपस्थित रहे।
Read More »सक्षम प्राधिकारी की बिना अनुमति के कोई भी सामूहित कार्यक्रम व वैवाहिक कार्यक्रम नहीं किये जायेंगे आयोजित
प्रयागराज, जन सामना।अपर जिलाधिकारी अशोक कुमार कनौजिया ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से अवगत कराया है कि समस्त गेस्ट हाउस/वैंक्वेट हाल, होटल, धर्मशाला, लॉज के संचालको को सूचित किया जाता है कि कोविड.19 के संक्रमण के दृष्टिगत किसी भी दशा में बिना सक्षम प्राधिकारी की अनुमति के कोई भी सामूहित कार्यक्रम वैवाहिक एवं अन्य कार्यक्रम नहीं आयोजित किये जायेंगे। सक्षम अधिकारी द्वारा दी गयी अनुमति में जितने व्यक्ति अनुमन्य किये गये हों। उतने व्यक्तियों को ही कार्यक्रम में प्रवेश दिया जाये। कार्यक्रम के दौरान गेस्ट हाउस वंैक्वेट हाल होटल, धर्मशाला, लॉज के समस्त स्टाफ हैण्ड सेनिटाइजर एवं फेस कवर अवश्य करेंगे। साथ ही स्टाफ द्वारा लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग बनाये रखने हेतु सूचित करते रहेंगे। पब्लिक एड्रेस सिस्टम के माध्यम से यह सूचना लगातार प्रसारित करेंगे। प्रवेश स्थल पर यथा.सम्भव हाथ धोने की व्यवस्था एवं हैण्ड सेनिटाइजर अवश्य रखा जायेगा। यदि निरीक्षण के दौरान कोई कमियां पायी जाती है। तो संबंधित गेस्ट हाउस, वैंक्वेट हाल, होटल, धर्मशाला लॉज के स्वामियों/संचालकों के विरूद्ध कठोरतम विधिक कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी।
Read More »प्रबोधिनी एकादशी पर जागे देव,शादियां शुरू
सासनी/हाथरस, जन सामना। पांच माह से क्षीर सागर में शेष शैय्या पर शयन कर रहे हरि विष्णु भगवान देवोत्थान एकादशी की तिथि पर निन्द्रा से जाग गए। इसके साथ ही समस्त मांगलिक कार्य आरम्भ हो गए। देवों के जागने के साथ ही कस्बों और गांवों में शहनाई बज उठी। बरातों की धूम रही, जिससे जगह-जगह जाम भी लगा। प्रवोधिनी के साथ ही मन में बोध होना बुराई को छोड़ अच्छाई एवं हरि के चरणों की ओर अपने अंतस को लगाना चाहिए। देव जगने के साथ ही विवाह शादियों के पंडाल से माहौल महकने लगा। देवोत्थान एकादशी धार्मिक एवं पंचाग रूप से अनसूझ साहलग होता है। अनसूझ साहलग ही वर कन्या के गुण दोष मिलाना जरूरी नहीं है। शादियां शुरू होने के कारण लोगों में काफी उल्लास देखा गया। वहीं शहनाइयों की गूंज के साथ ही बाजारों में रौनक बड़ गयी है। शादी समारोह की बारात चढत के दौरान सडक पर लोगों को यदा-कदा जाम का सामना करना पडा। देवोत्थान एकादशी के अवसर पर कस्बे में गन्ना, सिंघाड़ा आदि काफी महंगे बिके।
Jansaamna