प्लेसमेंट डे के अवसर पर कैंपस ड्राइव का आयोजन
रायबरेली,पवन कुमार गुप्ता। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान गोरा बाजार रायबरेली में आज दिनांक 21 जून 2022 को प्लेसमेंट डे के अवसर पर कैम्पस ड्राइव का आयोजन किया गया। जिसमें ग्रैजियानो ट्रांसमिशन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड नोएडा उ0प्र0 के प्रतिनिधि गुलजार अली के द्वारा साक्षात्कार लिया गया, जिसमें 64 परीक्षार्थियों ने प्रतिभाग किया तथा 31 परीक्षार्थियों को अंतिम रूप से चयनित किया गया। चयनोपरांत यह बताया गया कि प्रतिमाह ₹11500 व अन्य भत्ते साथ ही हॉस्टल की सुविधा कैंटीन की सुविधा एवं बस की सुविधा भी दी जाएगी तथा मेडिकल की सुविधा भी मिलेगी। इस अवसर पर जिला सेवायोजन अधिकारी तनुजा यादव एवं सर्वेश कुमार राय द्वारा कैरियर काउंसलिंग भी किया गया तथा लगन व निष्ठा से कार्य करने व परिश्रम से सफलता प्राप्त करने के सूत्र बताए गए। संस्थान के प्रधानाचार्य अवधेश कुमार श्रीवास्तव एवं कार्यदेशक सुरेश कुमार दीक्षित द्वारा चयनित अभ्यर्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी।
JAN SAAMNA DESK 2
जीवन का आधार है योग – डा० रमेश
नैनी, प्रयागराज। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस गंगोत्री नगर नैनी में विश्व संवाद परिषद योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा प्रकोष्ठ एवं इंडियन योगा एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में धूमधाम से मनाया गया। साधकों को योग की दीक्षा देते हुए विश्व संवाद परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष योगाचार्य डॉ रमेश चंद्रा ने कहा जीवन की सिद्ध समाधान और संपूर्णता के लिए सुझाए गए अनेक मार्गो में से एक प्रमुख मार्ग योग भी है। योग भारत की दिव्य दैवीय संपदा का अभिन्न अंग और संसार के योग क्षेम निमित्त भारतीय संस्कृत अमूर्त उपहार है। कोरोना काल में योग, आयुर्वेद और जीवन शैली की संपूर्ण विश्व में स्वीकृति बड़ी है। जब संपूर्ण विश्व का चिकित्सा विज्ञान कोरोना के समक्ष नतमस्तक था तब हमारी आहार पद्धति, आध्यात्मिक मूल्य, योग, आयुर्वेद आदि ही मानवता की ढाल बने, इसलिए इस जीवन का आधार है योग। आज की इस दौड़ भाग वाली जिंदगी में लोगों का तनाव बढ़ गया है और अनियमित दिनचर्या और गलत खान पान रहन सहन की वजह से अनेक बीमारियों का जन्म हो रहा है जिसमें मोटापा, हाई ब्लड प्रेशर, मधुमेह, अर्थराइटिस, थायराइड ओस्टियोपोरोसिस, अल्जाइमर, लीवर के रोग स्त्रियों के रोग आदि प्रमुख है।
गाँव-गाँव तक पहुँचा चुनावी दंगल, चुनावी दाव पेंच में उलझते लोग
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का आगाज होते ही गाँव में एक चुनाव दाव की कसक शुरू हो जाती है l सभी के मन में एक ऐसा जन प्रतिनिधि की आस होती है जो उनके साथ-साथ सम्पूर्ण गाँव को विकास की धारा में बहा सके l एक आम वोटर इससे ज्यादा चाहेगा भी क्या ? बेचारा बस इस उम्मीद में अपना वोट दे देता है कि कभी न कभी तो इन जनप्रतिनिधियों हमारी सुध आएगी , कभी तो उनके कदम हमारी झोपडी की ओर होगा lसमाज में बदलाब के लिए आगे आने वाले लोग – समाज में तीन तरह के लोग होते है, पहले गरीब, मजदूर, दिहाड़ी करने वाले यूँ कहे तो समाज का सबसे निचले पायदान में जीवन यापन करने वाले लोग, इन लोगो को जन प्रतिनिधियों से बड़ी आस होती है कि ये इनका जीवन बदले में मदद करेंगे l देश में सबसे बड़ी संख्या भी इस तबके का ही है; इनके वोट के दम पर ही लगभग सभी जन प्रतिनिधियों की साख होती है l बड़े-बड़े लालच, प्रलोभन वादे एवं आश्वाशन में यही तबका सबसे ज्यादा ठगा भी जाता है l यदि बात करे तो यह समाज का ऐसा हिस्सा है जो अपने काम करवाने के लिए बड़े नेता एवं जिला स्तर के जन प्रतिनिधि तक पहुँच ही नहीं पाता है l
अवैध देशी शराब में 2 गिरफ्तार
हाथरस। थाना कोतवाली सदर पुलिस द्वारा 20-20 क्वार्टर देशी शराब के साथ समीर पुत्र जलालुद्दीन व करूआ पुत्र लीलाधर निवासीगण तरफरा को गिरफ्तार किया है।गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक लोकेश सिंह, एसआई दलवीर सिंह, रामपाल सिंह, है.कां. सुभाष चन्द्र, सिपाही दीपक कुमार, कपिल भाटी शामिल थे।
Read More »अग्निपथ योजना के विरोध को लेकर पुलिस-प्रशासन सतर्क
सासनी। अग्निपथ योजना के विरोध को लेकर पुलिस प्रशासन सतर्क हो गया है। सासनी में सतर्कता बरती जा रही है। चप्पे-चप्पे पर फोर्स लगा दिया गया और सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट कर दिया गया है।बता दें कि अग्निपथ योजना को लेकर विभिन्न प्रान्तों और प्रदेश के कई जनपदों में हो रहे आन्दोलन को देखते हुए जिले में सतर्कता बढ़ा दी गई है। डीएम रमेश रंजन ने जहां हर प्रमुख स्थानों पर अलग से मजिस्ट्रेट की तैनाती किया है, वहीं पुलिस टीमें भी पूरी तरह से सक्रिय हो गई हैं। जनपद की सीमा में पड़ने वाले सभी स्टेशनों के साथ ही प्रमुख स्थानों पर मजिस्ट्रेट मुस्तैद रहे। पुलिस और प्रशासन की नजर विशेषकर युवाओं पर है। पांच से अधिक युवा कहीं इकट्ठा न होने पाएं इसको लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। इसके अलावा बस स्टैंड, बच्चा पार्क व शहर के विभिन्न प्रमुख स्थलों के साथ ही पूरे जनपद में चौकसी बढ़ा दी गई है। पुलिस की सक्रियता और चौकसी के कारण कहीं पर किसी तरह का कोई विरोध प्रदर्शन नहीं हो सका।
Read More »विशाल शिल्पग्राम मेला एवं प्रदर्शनी में मेला देखने के लिए उमड़ रही है दर्शकों की भारी भीड़
हाथरस। शहर के बागला इंटर कॉलेज के मैदान में चल रहे विशाल शिल्पग्राम मेला एवं प्रदर्शनी में मेला देखने के लिए जहां दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ रही है। वहीं मेला में मंच पर आयोजित किए जा रहे सांस्कृतिक कार्यक्रमों में कलाकारों द्वारा धूम मचाई जा रही है और जनता मंच के सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं मेला का जमकर आनंद ले रही है। जबकि मेला में लगा मौत का कुआं सबसे ज्यादा आकर्षण का केंद्र बना हुआ है और हाथरस जनपद में पहली बार मेला में बुलेट मोटर साइकिल पर कलाकारों द्वारा हैरतअंगेज करतब दिखाए जा रहे हैं। मेला में खरीददारी के साथ-साथ झूला, खेल तमाशे देखने के साथ ही लोग चटपटी चाट व हलवा पराठा, खजला का भी आनंद ले रहे हैं।
अग्निपथ योजना: एसडीएम और सीओ ने कोचिंग संचालकों से कहा छात्रों को समझाने का करें प्रयास
सलोन/रायबरेली,पवन कुमार गुप्ता।सेना की भर्ती में अग्निपथ योजना को लेकर चल रहे उपद्रव को देखते हुए सोमवार को उपजिलाधिकारी आशाराम वर्मा और सीओ अमित सिंह ने नगर में संचालित कोचिंग संचालकों के साथ बैठक की। उन्होंने सभी से कहा कि वह कोचिंग में आने वाले छात्रों से कहें कि वह किसी भी प्रकार की अराजकता से दूर रहें और अफवाहों से बचते हुए अपनी पढ़ाई पर ध्यान दें। अग्निपथ योजना को लेकर कई शहरों में हो रहे विरोध प्रदर्शनों को देखते हुए लोगो समझाने का प्रयास शुरू कर दिया गया है। सोमवार को उपजिलाधिकारी आशाराम वर्मा और सीओ अमित सिंह ने कस्बे के विभिन्न जगहों पर स्थित कोचिंग सेंटर संचालको को बुलाकर बैठक की है। इस दौरान सीओ अमित सिंह ने कहा कि बच्चो को मार्ग दर्शन देने में कोचिंग संचालको की भूमिका अहम होती है। उन्हें अग्निपथ योजना की सही जानकारी दे।
रोजगार मेले का आयोजन
रायबरेली,पवन कुमार गुप्ता। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान गोरा बाजार रायबरेली में रोजगार दिवस के अवसर पर दिनांक 21 जून 2022 को रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है जिसमें भारत में स्थापित बहुराष्ट्रीय कंपनी(MNC) ग्रैजियानो ट्रांसमिशन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड नोएडा उत्तर प्रदेश के नोएडा में स्थापित है यह भर्ती नोएडा उ0प्र0 के लिए की जा रही है। फिटर, टर्नर,मशीनिस्ट एवं ग्राइंडर के 60 पद रिक्त है।
Read More »30 लाख के खर्च पर दीवान तालाब का होने जा रहा सुंदरीकरण, चेयरमैन ने शुरू कराया कार्य
(जल संचयन की व्यवस्था,चारो ओर इंटरलॉकिंग पथ,स्ट्रीट लाइटें अर्थात बहुआयामी सरोवर के रूप में विकसित होगा प्राचीन तालाब-चेयरमैन प्रतिनिधि)
ऊंचाहार/रायबरेली,पवन कुमार गुप्ता। लखनऊ प्रयागराज राजमार्ग के किनारे नगर ऊंचाहार की सीमा में स्थित प्राचीन दीवान तालाब के दिन बहुरने जा रहे हैं। नगर पंचायत इस तालाब का तीस लाख रुपए की लागत से सौंदर्यीकरण कराने जा रही है।नगर पंचायत अध्यक्ष शाहीन सुलतान ने दीवान तालाब के सुंदरीकरण के कार्य का शुभारंभ भी कर दिया है। इस तालाब का न सिर्फ सुंदरीकरण होगा अपितु इसे बहुआयामी सरोवर के रूप में विकसित करने की योजना है। शासन से स्वीकृत मिलने के बाद इस तालाब पर काम शुरू हो गया है। तालाब में जलसंचयन के लिए गहराई बनाई जाएगी। साथ ही तालाब के चारो ओर इंटर लाकिंग पथ भी बनाया जायेगा। जिस पर सुबह शाम नगर वासियों को टहलने के लिए सुगम मार्ग होगा। तालाब के चारो ओर प्रकाश की भी व्यवस्था होगी।ज्ञात हो कि ऊंचाहार नगर का यह प्राचीन तालाब है। राजमार्ग के किनारे और नगर के मध्य में स्थित होने के कारण इसकी काफी उपयोगिता है।
एसपी ने क्षेत्र भ्रमण के दौरान बैंकों में भी की चेकिंग
रायबरेली,पवन कुमार गुप्ता। पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस बल के साथ क्षेत्र भ्रमण के दौरान थाना कोतवाली नगर क्षेत्रान्तर्गत बैंक/एटीएम की चेकिंग की गयी तथा बैंक शाखा प्रबन्धकों से वार्ता की गयी व सुरक्षा की दृष्टि से आवश्यक सुझावों को भी साझा किया गया। इस दौरान बैंक में निर्धारित मानकों के अनुसार आवश्यक उपकरणों की भी जाँच की गयी । इसके साथ ही अग्निपथ योजना के दृष्टिगत शान्ति/कानून व्यवस्था बनाये रखने हेतु सुपर मार्केट, रेलवे स्टेशन आदि स्थानों पर पैदल गश्त की गयी।इसी क्रम में जनपद के विभिन्न थानों द्वारा जनसेवा केन्द्रों/डाकघरों/बैंक के आसपास चेकिंग करते हुये बैंक/एटीम /डाकघर/जनसेवा केन्द्रों के अन्दर/बाहर उपस्थित व्यक्तियों से आवश्यक पूछताछ की गयी तथा आस-पास खडे वाहनों की भी चेकिंग की गई।
Jansaamna