खीरों/रायबरेली,पवन कुमार गुप्ता। पुलिस ने बीस लीटर कच्ची शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है । उसके विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत करवाई की गई है ।पुलिस ने क्षेत्र के गांव कलुआ खेड़ा निवासी सुनील कुमार को गिरफ्तार किया है । उसके घर में पुलिस ने दबिश देकर बीस लीटर देशी शराब बरामद की है । इससे पूर्व भी पुलिस उसे आधा दर्जन बार देशी कच्ची शराब बेंचने के आरोप में गिरफ्तार कर चुकी है।
Read More »JAN SAAMNA DESK 2
संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत
ऊंचाहार/रायबरेली,पवन कुमार गुप्ता। कोतवाली क्षेत्र के सेमरी गांव निवासी दिनेश कुमार की पत्नी कल्पना 35 वर्ष सोमवार की दोपहर बाद खेतों में धान की रोपाई के लिए बेड़न उखाड़ रही थी।तभी अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई और वह मौके पर ही बेहोश हो गई। आनन-फानन में परिजन सीएससी ले आए जहां डॉक्टरों ने देखते ही उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
Read More »जिला जज ने जिला कारागार का किया निरीक्षण
रायबरेली,पवन कुमार गुप्ता। जनपद के जिला एवं सत्र न्यायाधीश अब्दुल शाहिद के नेतृत्व में प्रभारी मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सतीश कुमार मगन एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रायबरेली सुमित कुमार द्वारा कारागार का संयुक्त निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कारागार की सभी बैरको का गहन निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अब्दुल शाहिद द्वारा बंदियों से उनकी अपील तथा विधिक सहायता के सम्बन्ध में जानकारी ली गई। इसके अतिरिक्त उनके द्वारा बंदियों की चिकित्सा व्यवस्था, भोजन व्यवस्था व चल रहे कार्यक्रमों की जानकारी ली गई।जिला जज अब्दुल शाहिद ने निर्देश दिए कि जिन बंदियों की कोई मुलाकात नही आती तथा जिनका कोई पैरोकार नहीं है उनकी सूची तैयार कर उनके मुकदमें पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के द्वारा अद्यतन स्थिति प्राप्त करते रहा जाये एवं प्रभावी पैरवी की जाये।
सम्पूर्ण समाधान दिवस का 18 को रसूलाबाद में होगा आयोजन
कानपुर देहात। मुख्य सचिव, उ0प्र0 शासन के निर्देशों की जानकारी देते हुए जिलाधिकारी ने बताया कि सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन प्रत्येक माह के प्रथम एवं तृतीय शनिवार को आयोजित किये जाने के निर्देश दिये गये है, जिसमें जिलाधिकारी द्वारा क्रमानुसार प्रत्येक तहसील में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता की जायेगी, जिसमें जिले के पुलिस अधीक्षक व अन्य जिला स्तरीय अधिकारियों द्वारा प्रतिभाग किया जायेगा। उक्त के अतिरिक्त अन्य तहसीलों में जिलाधिकारी द्वारा संशोधित निर्गत निर्धारित रोस्टर के अनुसार जिलाधिकारी के साथ मुख्य विकास अधिकारी भी जिला स्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस में प्रतिभाग करेंगी, अथवा जिलाधिकारी द्वारा नामित किसी अपर जिलाधिकारी द्वारा सम्पूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता की जायेगी, जिसमें अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रतिभाग किया जायेगा। शेष तहसीलों में सम्बन्धित उपजिलाधिकारी द्वारा सम्पूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता की जायेगी, जिसमें सम्बन्धित पुलिस क्षेत्राधिकारी व तहसील स्तरीय अधिकारियों द्वारा प्रतिभाग किया जायेगा।
Read More »जिला पंचायत राज अधिकारी ने ग्राम सचिव सीधामऊ के कार्य में लापरवाही बरतने पर जारी की चेतावनी
कानपुर देहात।जिला पंचायत राज अधिकारी नमिता शरण द्वारा दिनांक 16 जून 2022 को सरवनखेड़ा विकास खण्ड क्षेत्र के ग्राम पंचायत सीधामऊ का निरीक्षण किया गया, जिसमें ग्राम पंचायत में स्वच्छ भारत मिशन (ग्रा० ) के अन्तर्गत निर्माण कराये गये सामुदायिक शौचालयों का स्थलीय निरीक्षण किया गया, निरीक्षण के समय निम्न कमियां पायी गयी, जिसमें सामुदायिक शौचालय गंदा एवं समय से संचालित नही पाया गया। हैण्डपम्प खराब व समर खराब होने के कारण रनिंग वाटर की व्यवस्था सही नहीं पायी गयी, व टोटिया टूटी पायी। गयी एवं सामुदायिक शौचालय में प्रकाश की उचित व्यवस्था नहीं की गयी है। शासन द्वारा समय सारणी के अनुसार सामुदायिक शौचालय का संचालन नही किया जा रहा है।
Read More »70 वर्षीय बुजुर्ग महिला ने फांसी लगाकर की खुदकुशी
कानपुर दक्षिण। गोविन्द नगर थाना क्षेत्र की रतनलाल नगर चौकी क्षेत्र निवासी दीपक ने बताया कि पिता स्वः रामाश्रय सिंह के बाद मॉ कमला सिंह कुछ डिप्रेशन मे रहने लगी थी। और उनका स्वास्थ भी ठीक नही रहता था।वह मानसिक रूप से तनाव ग्रस्त रहती थी।आज तडके सुबह घर से बिना बताये कही चली गई थी।कुछ देर बाद लोगो द्वारा सूचना मिली की मॉ कमला सिंह का शव घर से कुछ दूरी पर एक नीम के पेड़ से लटका हुआ है।सूचना मिलते ही दीपक पत्नी व छोटा भाई रोहित भाग कर मौके पर पहुंचे। और रोते बिलखते कंट्रोल रूम पर सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पेड़ से उतार कर पोस्टमार्टम के लिये भेजा। गोविन्दनगर इंसपेक्टर रोहित तिवारी ने बताया कि बुजुर्ग महिला तनाव ग्रसित रहती थी। जिसके चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
नाबालिग बच्चे से नशेबाजों ने थप्पड़ मार कर छीने पैसे व साइकिल
कानपुर दक्षिण,अर्पण कश्यप।नौबस्ता थानाक्षेत्र के राजीव बिहार निवासी प्रीति दीक्षित पत्नी विजय कुमार ने बताया कि बीती गुरूवार की रात को प्रीति ने अपने आठ वर्षीय बेटे आकाश से बजरंग चौराहे पर स्थित श्री राम होटल से दही पनीर मंगवाया था। थोडी देर बाद आकाश रोता हुआ घर आया तो रोने का कारण पुछने पर आकाश ने बताया कि होटल से कुछ दूरी पर दो लड़कों ने उसको रोक कर उससे शराब के पैसे मांगे, न देने पर उसे दो थप्पड़ मार कर उसकी साइकिल छीन ली। जिसके बाद प्रीति आकाश को लेकर नौबस्ता थाने पहुंच कर लिखित शिकायती पत्र देकर मदद की गुहार लगाई और आरोपियों को ढूंढ कर बच्चे की साइकिल वापस दिलाने को कहा।
2 दिन पहले डियूटी करने घर से निकला था,आज मिला शव
ई रिक्शा कम्पनी की प्रचार प्रसार गाडी चलाता था म्रतक
लगभग एक साल से कर रहा था काम,बीती 15 तारीख को घर से निकला था काम पर
देररात तक घर न पहुंचने पर परिजनो ने थाने मे लिखाई थी गुमशुदगी
बीती पंद्रहा तारीख को म्रतक अपने घर से डियूटी को निकला था। पर देर रात तक घर न पहुंचने पर परेशान परिजनों ने अपने नजदीकी को थाने मे जाकर म्रतक की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। आज शुक्रवार को गुजैनी थाना क्षेत्र के तात्यातोपे नगर के केन्द्राचंल कालोनी के बाहर एक शव मिला, जिसकी शिनाख्त म्रतक के परिजनों ने अपने अब्बू के रूप मे की।पहचान करने पर परिवार मे कोहराम मच गया। जहॉ मौके पर पहुंची गुजैनी थाने की पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेजा
कानपुर दक्षिण, अर्पण कश्यप।फजलगंज निवासी रहमतउल्ला {70 }अपनी पत्नी महरूनिशा बेटे रियाज व दो बेटियो के साथ रहते है। बेटे रियाज ने बताया कि कि अब्बू रहमतउल्ला फजलगंज मे ही स्थित एस आर डी नाम की एक कम्पनी है। जो कि एक ई रिक्शा निर्माता कम्पनी है। रहमतउल्ला कम्पनी का प्रचार प्रसार का काम करते है। रियाज के मुताबिक बीती पंद्रहा तारीख को अब्बू सुबह घर से 9ः30बजे कम्पनी के लिये निकल गये थे। और देर रात तक घर नही पहुंचे, तो किसी अनहोनी के डर से फजलगंज थाने मे एक गुमशुदगी की रिर्पोट दर्ज कराई।
अग्निपथ के विरोध की आशंका को देखते हुए सीओ की अगुवाई में भारी पुलिस बल रहा मौजूद
ऊंचाहार/रायबरेली,पवन कुमार गुप्ता । कस्बा समेत क्षेत्र की अन्य मस्जिदों पर कड़ी सुरक्षा के बीच जुमे की नमाज अदा की गई, इस दौरान पुलिस के अधिकारी भारी पुलिस बल के साथ गश्त करते नजर आये।इसके अलावा अग्निपथ के विरोध की आशंका को देखते हुए सीओ की अगुवाई में भारी पुलिस बल ने स्टेशन पर पैदल मार्च करते हुए जरूरी दिशा निर्देश दिये।बीते शुक्रवार को प्रदेश के क़ई हिस्सों में हुए बवाल के बाद इस बार पुलिस व प्रशासन अलर्ट मोड पर नजर आया ।
शुक्रवार को नगर के मुस्लिम मोहल्ले में सुबह से ही एसडीएम राजेश कुमार, सीओ अशोक कुमार सिंह व कोतवाल शिवशंकर सिंह की अगुवाई में पैदल मार्च किया और लोगों से शांति बनाये रखने की अपील की और साथ ही साथ उपद्रवियों को भी संदेश दिया कि अगर कानून व्यवस्था से किसी ने खिलवाड़ करने की कोशिश की तो कतई नहीं बख्शा जायेगा।इसके बाद कस्बा स्थित मस्जिद पर सभी अधिकारियों की मौजूदगी में सकुशल जुमे की नमाज अदा की गई, वहीं क्षेत्र की अन्य मस्जिदों में भी पुलिस टीम की मौजूदगी रही।
जिला पूर्ति अधिकारी व नोडल अधिकारियों ने सिंगल स्टेज़ डिलीवरी सिस्टम पर की विस्तृत चर्चा
महराजगंज/रायबरेली,पवन कुमार गुप्ता। सार्वजनिक वितरण प्रणाली का राशन अब सरकार द्वारा लागू सिंगल स्टेज़ डिलीवरी सिस्टम से अब सीधे गोदाम से कोटेदारों के घर भेजा जाएगा।सिंगल स्टेज़ डिलीवरी सिस्टम को समझाने के लिए जिला पूर्ति अधिकारी विमल शुक्ला व नोडल अधिकारी जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने तहसील सभागार में कोटेदारों के साथ बैठक कर सिंगल स्टेज़ डिलीवरी सिस्टम पर विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि पहले कोटेदार को एफसीआई के ब्लाक गोदामों से ले जाकर वितरण करना पड़ता था। वहीं अब इस व्यवस्था के लागू होने पर एफसीआई गोदामों से उठान के बाद ठेकेदारों के माध्यम से सीधे कोटेदार के घर पर पहुंचाया जाएगा।इसके लिए तहसील क्षेत्र के कुल 168 कोटेदार हैं जिनके लिए अलग अलग समूह बनाकर ब्लाकवार विभाजित कर महराजगंज में 16 बछरावां के लिए 14 शिवगढ़ के लिए 10 समूह निर्धारित किया गया है। कोटेदार के घर तक राशन पहुंचाने की जिम्मेदारी प्रेषण अधिकारी की होगी। राशन घर पहुंचने के बाद पहुंचाने वाला एक पर्ची कोटेदार व दूसरी पर्ची प्रेषण प्रभारी तथा तीसरी पर्ची जिला पूर्ति अधिकारी को देना होगा। योजना के पूर्ण रूप से लागू होने तक बैकल्पिक व्यवस्था के लिए कुछ छोटे वाहनों को लगाया गया है । जल्द ही इसके लिए कोटेदारों के मोबाइल से खाद्यान्न प्राप्ति एप डाउनलोड कराकर अन्य सुविधाएं संचालित कराई जाएंगी।
Jansaamna