Thursday, June 18, 2026
Breaking News
Home » JAN SAAMNA DESK 2 (page 884)

डा. काफील की रिहाई के लिए कांग्रेस पार्टी  चल रही है, अभियान

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी । अल्पसंख्यक कांग्रेस के प्रदेश चेयरमैन शाहनवाज आलम के नेतृत्व में डॉ कफील खान की रिहाई के लिए 22 जुलाई से 12 अगस्त तक महा अभियान चल रहा है। वहीं हस्ताक्षर अभियान में माध्यम से करीब पाचं लाख लोगों ने डा. काफील की रिहाई की मांग के समर्थन में हस्ताक्षर किये है। यह बात प्रदेश अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के महासचिव राशिद खान ने जिला कांग्रेस कमेटी के घर संसार स्थित कार्यालय पर प्रेसवार्ता के दौरान कही। राशिद खान ने बताया कि कांग्रेस पार्टी डा. काफील की रिहाई के लिए चरणबंद तरीके से अभियान चला रही है। सबसे पहले हस्ताक्षण अभियान के माध्यम से डा. काफील की रिहाई की मांग की गई। साथ ही वीडियो संदेश के माध्यम से पांच हजार से ज्यादा आम लोगों ने योगी सरकार से डॉ कफील को फर्जी मुकदमों में जेल में बंद रखने का विरोध कर उनकी रिहाई की मांग की है।

Read More »

सुहानगरी की सड़के हुई जलमग्न, लोगों की निकलने में हुई परेशानी

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। सोमवार की दोपहर अचानक हुई तेज बरसात से सुहागनगरी की सड़के जलमग्न हो गई। चारों तरफ सड़कों पर जलभराव होने के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं अचानक हुई बरसात से लोगों को उमस भरी गर्मी से कुछ राहत नजर आई। साथ ही बारिश में बच्चे नहाते नजर आए।सुहानगरी में दोपहर को अचानक मौसम ने करवट बदली ली।अचानक हुई बरसात से मौसम सुहावना हो गया। और एक से डेढ़ घंटे की बरसात ने नगर निगम की नाला सफाई अभियान की पोल खोल दी।

Read More »

कैबिनेट मंत्री कमल रानी वरुण का राजकीय सम्मान के साथ किया गया अंतिम संस्कार

कानपुर नगर, जन सामना ब्यूरो। कमल रानी वरुण, तकनीकी शिक्षा मंत्री उ0प्र0 के आकस्मिक निधन होने पर उनका अन्त्येष्टि संस्कार आज भैरवघाट में पुलिस सम्मान के साथ किया गया। मंत्री कोरोना संक्रमण की महामारी से ग्रसित थी। इनका इलाज पीजीआई में चल रहा था। मंत्री जी की शनिवार रात को उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ी और रविवार सुबह अचानक उनका निधन हो गया। आज दोपहर करीब दो बजे उनकी पार्थिव शरीर कोरोना प्रोटोकाल के तहत लखनऊ से कानपुर पहुंचा। प्रदेश सरकार ने उनके निधन पर राजकीय शोक व्यक्त करते गहरी संवेदना व्यक्त की है।

Read More »

पहली बार चतुर्योग में मनया जायेगा रक्षाबंधन-आचार्य मुकेश शास्त्री

सासनी/हाथरस, जन सामना संवाददाता । इस बार रक्षाबंधन 2020 की शताब्दी में पहली बार चतुर्योग आ रहा है, जिससे रक्षाबंधन पर्व का महत्व और अधिक बढ जाता है। आचार्य मुकेश शास्त्री इगलास वालों ने बताया कि इस रक्षाबन्धन पर सूर्योदनी सोमवारीय रक्षाबन्धन 3 अगस्त 2020 प्रातः 9ः29 से श्रवण नक्षत्र व बव करण में प्रारम्भ होगा जिस समय विंशोत्तरी दशा सूर्य, शुक्र, गुरु व चन्द्र की चल रही होगी तथा आयुष्मान योग, सर्वार्थसिद्धि योग, बुधादित्य योग तथा शनि-चंद्र के मिलन से विष योग अर्थात् चतुर्योग बन रहा होगा जोकि शताब्दी में पहली बार पड़ रहा है। यह योग अधिकांश बहुत ही मंगलकारी वकल्याणकारी है, जिससे कि शिवकृपा से कोरोना के जहर से बचाव भी सम्भव हो सकेगा। श्रावण पूर्णिमा पर ऋषि पूजन, गुरू वंदना तथा वेदों के अध्ययन के प्रारम्भ का अत्यंत शुभ मुहूर्त होता है। इस दिन पुराना यज्ञोपवीत उतारकर नया धारण करना, ज्ञान विद्या तथा शिक्षा के क्षेत्र में और आगे बढना, शुभ सफलता का प्रतीक होता है।

Read More »

रसूलाबाद क्षेत्र में दो लोगों की रिपोर्ट आई पॉजिटिव

रसूलाबाद/कानपुर देहात, संतोष गुप्ता। रसूलाबाद क्षेत्र में कोरोना वायरस की बढ़ती रफ्तार थमने का नाम नही ले रही है, रविवार आई रिपोर्ट में 2 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए जिससे क्षेत्र में हड़कम्प मचा हुआ है ।सुरक्षा की दृष्टि से महेरा ग्राम में वैरिकेटिंग कराकर मरीज को केंद्रीय विद्यालय भेज दिया गया है तथा दूसरे तो रसूलाबाद में पहले से ही होम कवारेन्टीन है हांलाकि उनकी आज आई रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव है। महाराणा प्रताप सामुदायिक स्वास्थ केंद्र के चिकित्साधीक्षक डॉ लोकेश शर्मा ने बताया कि 2 लोगो की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। परगनाधिकारी अंजू बर्मा ने बताया कि महेरा गांव बैरिकेडिंग करा कर उस क्षेत्र में आवागमन प्रतिबन्धित कराकर गांव को सेनेटाइज कराया जा रहा है। डॉ लोकेश शर्मा ने कहा कि अभी भी समय है लोग चेत जाए और कोरोना से बचाव के उपायो का पालन कर वेवजह घरों से न निकले।

Read More »

मास्क न पहनने पर पुलिस ने एक हजार दो सौ वसूले

सासनी/हाथरस, जन सामना संवाददाता। कोतवाली पुलिस ने कोतवाली चौराहे पर पुलिस कप्तान विक्रांतवीर के आदेश और सीओ रामशब्द यादव के निर्देश  से चलाए गये चेकिंगऔर लाॅक डाउन उलंघन अभियान के तहत करीब एक दर्जन लोगों से मास्क न लगाने पर शमन शुल्क वसूल किया और दस वाहनों के चालान काटे।एसएचओ अश्वनी कौशिक के अनुसार रविवार को एसआई शांतिशरण यादव एवं पुलिसकर्मियों के सहयोग से कोतवाली चौराहे पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। जिसमें मास्क न लगाने पर एक दर्जन लोगों से 1200 रूपये नगद तथा लाॅक डाउन का उलंघन करने पर दस वाहनों के चालान काटे। चैकिंग के दौरान लोगों में भारी खलबली मचती रही। लोग चौराहे से चेकिंग देखते हुए दूसरे रास्तों से जाने लगे। फिर भी पुलिस ने कडीमेहनत के बाद लोगों को लाॅक डाउन का उलंघन तथा मास्क न पहनने पर सबक सिखाया।

Read More »

पंखे में करंट से किशोर की मौत

सासनी/हाथरस, जन सामना संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के गांव जसराना में पंखे का प्लग लगाते वक्त पंखे के तार में करंट दौड गया। जिसकी चपेट में आने के कारण एक 16 वर्षीय किशोर की उपचार को ले जाते वक्त मौत हो गई। जिससे परिजनों में कोहराम मच गया। देर शाम परिजनों ने मृतक के शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
जानकारी के अनुसार गांव जसराना निवासी पप्पू का 16 वर्षीय पुत्र मोहन पंखे में तार खाली होने के कारण प्लग लगा रहा था। बताते हैं कि तभी एक तार में बिजली का अचानक करंट दौड गया। जिससे करंट की चपेट मेंआने के कारण मोहन बेहोश और गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के दौरान मोहन की चीख निकल गई। चीख पुकार सुनकर परिजन भी इकठ्ठे हो गये। किसी प्रकार मोहन को बिजली करंट से अलग किया और उपचार के लिए प्राईवेट चिकित्सक के पास ले गये। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मोहन की मौत की खबर पाकर परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने देर शाम बिना पोस्टमार्टम के मृतक के शव का अंतिम संस्कार कर दिया। पुलिस ने मामले से अनभिज्ञता जाहिर की है।

Read More »

खुशी फाउंडेशन व एटूजेड इंडिया रोज शहर को कर रहे सैनीटाइज

कानपुर, स्वप्निल तिवारी। खुशी फाउंडेशन व एटूजेड इंडिया एनजीओ की तरफ से कोरोना महामारी के चलते शहर भर में सैनिटाइजेशन का कार्य किया जा रहा है।  एटूजेड इंडिया की तरफ से विष्णुपुरी व पुराना कानपुर में घरों को सैनीटाइज किया गया।संस्था के सदस्यों द्वारा रोजाना सैनिटाइजेशन का कार्य किया जा रहा है।इस मौके पर खुशी फाउंडेशन व एटूजेड इंडिया की प्रेसीडेंट नेहा सिंह ने कहा कि कोरोना महामारी से बचाव हेतु, सभी लोगों को जागरूक होना पड़ेगा।घरों से बाहर निकलने पर मास्क लगाना आवश्यक है। इसी के साथ लोगों को साफ सफाई का भी विशेष ध्यान रखना होगा। उन्होंने बताया कि खुशी फाउंडेशन व ए टू जेड इंडिया शहर के हर इलाके को सैनीटाइज करने का कार्य रोजाना कर रही है। इसके लिए संस्था के सदस्यों की टीमें रोज सुबह अलग.अलग इलाकों में रवाना की जाती हैं।

Read More »

एसपी ग्रामीण ने ड्रोन कैमरे से लिया स्थिति का जायजा

शिकोहाबाद/फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। नगर में ईद उल अजहा बकरीद का पावन पर्व बडे ही हर्षोल्लास के मनाया गया। इस दौरान नगर में ईद के पर्व पर एस पी ग्रामीण राजेश कुमार संग अन्य अधिकारियों ने स्थिति का जायजा लिया।
नगर में ईद-उल -अजहा के पावन पर्व पर एस पी ग्रामीण राजेश कुमार नगर के एटा तिराह , रूकनपुर पहुॅचे जहाॅ स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होने ड्रोन कैमरे से निगरानी के लिये पुलिस को आदेश दिये। उपजिलाधिकारी देवेन्द्र सिंह, सीओ इंदु प्रभा सिंह, कई थाना प्रभारियों ने ड्रोन कैमरे से नगर की स्थिति का जायजा लिया। इस मौके पर लोगों ने अधिकारियों को ईद की मुबारकवाद भी दी। अधिकारियों ने लोगों को घरों में रहने की अपील करते हुये सोशल डिस्सेटिंग का पालन करने और मास्क का प्रयोग करने की भी अपील की। उन्होने कहा कि ईद का पर्व सौहार्द एंव शान्तिपूर्ण ढंग से मनाये। एक दूसरे को सोशल डिस्टेसिंग का पालन करते हुये मुबारकबाद दें। दिन भर पुलिस ने मोटर साइकिलों से नगर की स्थिति का जायजा लिया। जहाॅ कुछ दुकानें खुली पाये जाने पर दुकानदारों की दुकानों को लाॅकडाउन का पालन करने को कहा। वही नगर में जगह-जगह पुलिस ने वाहन चेकिंग अभियान चलाया। जिससे दो पहिया वाहन चालकों में खलवली मची रही। इस मौके पर थाना प्रभारी सुनील कुमार तोमर के अलावा कई थानों का फोर्स तैनात रहा।

Read More »

सादगी से मनी बकरीद, पांच लोगों ने ही मस्जिदों में पढ़ी नमाज

शिकोहाबाद/फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। कुर्बानी और त्याग के त्योहार बकरीद पर शनिवार को बडे ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया । नगर के तकिया और नाइयों वाली मस्जिद पर मौलानाओं ने पांच – पांच लोगों को नमाज अदा करवाई। बाकी सभी मुस्लिम लंबियों ने घरों पर नमाज अदा की। इस दौरान नमाजियों ने कोरोना से निजात के लिए देश में अमन-चैन की दुआ मांगी।कोरोना संक्रमण के कारण इस बार बकरीद के त्योहार को सादगी से मनाने के साथ ही लोगों ने घरों में नमाज अदा की और सोशल डिस्टेंसिंग के दिशा-निर्देशों का पालन किया। वही मौलाना हबीब अशरफ ने लोगों को अपील करते हुए कहा कि कोई ऐसा काम ना करें जिससे पड़ोसियों को तकलीफ हो। शनिवार को नगर में बकरीद पर्व को लेकर पुलिस और प्रशासन की ओर से शहर के सभी चौराहे और तिराहे पर पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गयी थी। इस दौरान एसपी ग्रामीण राजेश कुमार ने क्षेत्र सभी नगरवासियों को ईद- उल-अजहा की शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा कि कोरोना के इस संक्रमण काल में पर्व नियमों का पालन कर ही मनायें। आपस में दूरियां बनाएं, मगर दिलों को जोड़े रखें।

Read More »