फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। कारगिल दिवस की पूर्व संध्या पर सैनिकों के त्याग और बलिदान को याद करते हुए सिरसागंज नगर पालिका परिषद द्वारा डॉ ऋषिनाथ मेमोरियल हॉस्पिटल प्रांगण में रक्तदान शिविर लगाया गया। शिविर में लगभग चार दर्जन लोगों ने रक्तदान किया।
इस अवसर पर नगर पालिका चेयरमैन सोनी शिवहरे ने कहा कि समाज के प्रति हर व्यक्ति का कोई ना कोई कर्तव्य है। लोग अपनी-अपनी तरह से उसका निर्वाह करते हैं। उन्होंने कहा कि सैनिक हमारी रक्षा के लिए अपना सर्वस्व त्याग कर सीमा पर जाकर प्राण निछावर करते हैं, तो हमें भी समाज और देश के प्रति कर्तव्य को पूरा करने के लिए तैयार रहना होगा। रक्तदान शिविर का शुभारम्भ नगर पालिका अध्यक्ष सोनी शिवहरे एवं उनके भाई विपन शिवहरे सर्वप्रथम रक्तदान कर किया। उसके बाद उनके सहयोगियों, नगर पालिका परिषद के कर्मचारियों व अधिकारियों, भारतीय जनता पार्टी, सामाजिक व धार्मिक संगठनों के कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक गिरीश चंद्र गौतम ने भी रक्तदान किया। शिविर में सहायक पुलिस अधीक्षक डॉक्टर नीरज राजा, डॉ विशाल गुप्ता, डा कपिल यादव, ओमकार वर्मा श्याम गुप्ता सोनी राजपूत कन्हैया गुप्ता मास्टर आशीष पोरवाल आदि मौजूद रहे।
JAN SAAMNA DESK 2
सुहागनगरी में दिखा लाॅकडाउन का असर, बाजारों में दिखा सन्नाटा
फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी।सुहागनगरी में 55 घंटे के लाॅकडाउन के पहले दिन यानि शनिवार को सुबह से बाजार पूरी तरह बंद रहे। केवल आवश्यक वस्तुऐं की ही दुकाने खुली। वहीं सुबह से लेकर शाम तक पुलिस की गाड़िया बाजारों में घूमती हुई दिखाई दी। लाउडस्पीकर के माध्यम से पुलिस कर्मी लोगों से घरों में रहने की अपील करते नजर आए।
लाॅकडाउन का पालन कराने के लिए पुलिस-प्रशासन सुबह से ही अलर्ट दिखाई दिया। पुलिस कर्मी लोगों से घरों में रहने की अपील करते नजर आए। वहीं घर से बाहर निकले लोगों को पुलिस ने रोककर पूछताछ भी की। बिना वजह के घूम रहे लोगों पर पुलिस सख्त दिखी। पुलिस ने कई वाहन चालकों के चालन भी कांटे। वहीं बाजारों में सुबह से शाम तक सन्नाटा पसरा दिखाई दिया। हाईवे एवं शहर की सड़कों एक्का-दुक्का वाहन चलते दिखाई दिए।
राष्ट्रीय विद्यार्थी मंच डीआईओएस को सौंपा ज्ञापन
फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। राष्ट्रीय विद्यार्थी मंच (छात्र संगठन) ने शिक्षा मंत्री उ.प्र सरकार के नाम एक ज्ञापन जिला विद्यालय निरीक्षक रितु गोयल को सौंपा हैं। जिसमें राष्ट्रीय विद्यार्थी मंच के महानगर अध्यक्ष अनिकेत जैन ने कहा है कि स्कूल व कॉलेज कोरोना वैश्विक महामारी के कारण करीब चार महीने पूर्णतः बंद रहे हैं। इसके बावजूद भी कई निजी स्कूल कॉलेज छात्रों से जबरन पूरी फीस वसूल रहे, जबकि चार महीने स्कूल कॉलेज पूर्णता बंद रहने के कारण उनका कोई भी मेंटेनेंस खर्चा नहीं हुआ हैं। केवल टीचिंग फीस (शिक्षक शुल्क) जो जायज हो वही छात्रों से लिया जाए। इस लॉकडाउन में आर्थिक तंगी झेल रहे अभिभावकों पर कॉलेज फीस की मार न पड़े। और अभिभावक अपने बच्चों की फीस जमा कर सकें। प्रतिनिधि मंडल में जिला महासचिव सत्यनारायण शर्मा, मीडिया प्रभारी अर्पित जैन, आसफाबाद इकाई अध्यक्ष सौरव राठौर आदि मौजूद रहे।
Read More »कोरोना संक्रमण की रोकथाम हेतु लोगों को किया जागरूक
फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। जिलाधिकारी चन्द्र विजय सिंह ने शुक्रवार को शहर की पाॅश कालोनी विभव नगर कंटेनमेंट जोन का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होने स्वास्थ्य विभाग द्वारा घर-घर जाकर किये जा रहे सर्वे कार्य का सत्यापन किया। वहीं लोगों को कोरोना संक्रमण की रोकथाम हेतु जागरूक किया। वहीं पूरे क्षेत्र को सेनेटाइज कराया गया है।
जिलाधिकारी ने विभव नगर कंटेनमेंट जोन का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने कोरोना संक्रमण की रोकथाम हेतु लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि आप लोग बेवजह घर से बाहर न निकले। जरूरत पड़ने पर ही मास्क लगाकर ही घर से बाहर निकले। और सोशल डिस्टेसिंग का पालन करें। जिससे कोरोना संक्रमण के प्रभाव को कम किया जा सकता है। जिलाधिकारी ने बताया कि बढ़ते कोरोना संक्रमण पर एहतियात के तौर पर जनपद में हाउस टू हाउस सर्वे कराया जा रहा है। जिसके लिए स्वास्थ्य विभाग की 800 टीमें लगायी गयीं है और उनके ऊपर सुपरवायजर तथा जिलास्तरीय अधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, एसीएमओ, नगर मजिस्ट्रेट सम्बन्धित एसडीएम आदि पर्यवेक्षण कर रहे है। शहर में 18 कंटेनमेंट जोन हैं। जिले में लगभग 25 एक्टिव केस ही रह गये हैं। कई जगह कक्षा पांच से आठ तक के स्कूल खुलने कि शिकायत पर उन्होने कहा कि जहां भी ऐसे स्कूल खुलते पाये गये तो सम्बन्धितों के विरूद्ध कार्यवाही की जायेगी। निरीक्षण के दौरान सिटी मजिस्ट्रेट कुवंर पकंज और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों सहित नगर निगम की टीम मौजूद रहीं।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक ने किया वृक्षारोपण
फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। शुक्रवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ चंद्रनगर महानगर द्वारा नसिया जी मंदिर, जैन मंदिर एवं पीडी जैन इंटर काॅलेज के प्रांगण में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि आरएसएस के क्षेत्र प्रचार प्रमुख महेन्द्र जी, दिनेश लावानिया (धर्म जागरण प्रांत संयोजक), धर्मेन्द्र जी विभाग प्रचारक ने पौधारोपण कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। कार्यक्रम में अम्बेश शर्मा चंद्रनगर विभाग केंद्र प्रमुख, रोहित यदुवंशी, पंकज चतुर्वेदी, अमित, राजीव, देवांश, सुमित, अवनीश, दिनेश लवानिया आदि मौजूद रहे।
Read More »युवक ने लगाई जमुना में छलांग, मौत
फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। थाना नसीरपुर क्षेत्र के नौरंगी घाट पर एक युवक ने जमुना में छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिये जिला अस्पताल लायी हैं।
शिकोहाबाद के पंजाबी कालोनी निवासी महाराणा प्रताप पुत्र महंत ने थाना नसीरपुर क्षेत्र के नौरंगी घाट पुल के समीप जमुना में छलांग लगा दी। जिससे उसकी मौत हो गयी। पुलिस शव को जमुना से निकालकर पोस्टमार्टम के लिये जिला अस्पताल लायी है।
जागृति चुनी गई सुपर मॉम की विनर
शिकोहाबाद/फिरोजाबाद, जन सामना ब्यूरो। एक्शन डांस क्लासेज द्वारा सावन महोत्सव सुपर मॉम सीजन-2 का जिला स्तरीय प्रतियोगित का ऑनलाइन आयोजन किया गया। जिसमे सभी प्रतिभागियों द्वारा अच्छी परफॉर्मेंस दी गई। इसके बाद निर्णायकों द्वारा अपना निर्णय दिया गया। इसमें जागृति चौहान फर्स्ट यानी विनर रहीं। इसके अलावा सेकंड एवं थर्ड विनर भी चुनी गई ।
नगर के मैनपुरी रोड स्थित गार्डेनिया इंटर कॉलेज में सावन महोत्सव सुपर मॉम सीजन-2 संपन्न हुआ। एक्शन डांस क्लास की डायरेक्टर आशा भट्ट द्वारा यह पूरी प्रतियोगिता कराई गई। उक्त प्रतियोगिता राउंड में हुई। इसके बाद मेगा फाइनल का आयोजन हुआ, जिसमें फर्स्ट, सेकंड तथा थर्ड विनर चुनी गई। फर्स्ट विनर के खिताब पर जागृति चौहान ने अन्य सभी प्रतियोगियों को पछाड़ते हुए अपना कब्जा जमाया। सेकंड विनर का खिताब पूजा उपाध्याय तथा तीसरी विनर के रूप में पूनम जैन एवं पारुल जादौन ने जीत हासिल की। निर्णायक मंडल में ऐश्वर्या भट्ट, प्रद्युमन यादव, निहारिका भट्ट, जयपुर से मनीषा शर्मा ने भूमिका निभाई। सभी प्रतियोगियों को आशा भट्ट द्वारा गिफ्ट एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। साथ ही सभी का आभार व्यक्त किया। संचालन हर्ष भट्ट और महेश शर्मा ने किया। इस अवसर पर अश्विनी जैन, सुरभि, मोनिका गुप्ता, पल्लवी जैन, गीता विश्वास, रंजना सिंह, रीमा यादव, मीनाक्षी यादव थे।
बीडीएम कॉलेज में किया उपजिलाधिकारी ने वृक्षारोपण
शिकोहाबाद/फिरोजाबाद, जन सामना ब्यूरो। बीडीएम गल्र्स इंटर कॉलेज में श्रीवासुदेव फाउंडेशन द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अतिथियों के रूप में एसडीएम देवेन्द्र सिंह, समाजसेवी डॉ अजय कुमार आहूजा, बीडीएम इंटर कॉलेज की प्रिंसिपल सुहालिया परवीन रही। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी देवेंद्र पाल सिंह ने कहा कि पेड़ों से हमें शुद्ध वायु मिलती है। लोगों को वृक्षारोपणके साथ ही उनकी देखभाल करने का भी संकल्प लेना चाहिए। वृक्षारोपण कार्यक्रम में फाउंडेशन के जिलाध्यक्ष रविंद्र सिंह, समाजसेवी हरिचरण सिंह चन्नी, सोनी गंभीर, मोहन यादव, कृष्णकांत, सुमित यादव, भोला यादव, वरुण गौड, सुदीप शर्मा, सहायक लिपिक पंकज शर्मा समेत स्कूल के कर्मचारी भी मौजूद रहे।
Read More »एमएलसी प्रत्याशी ने किया कॉलेजों में जनसंपर्क
शिकोहाबाद/फिरोजाबाद, जन सामना ब्यूरो। अटेवा मंडल अध्यक्ष खंड से शिक्षक एमएलसी प्रत्याशी धर्म सिंह भदौरिया ने आज कॉलेजों में जाकर जनसंपर्क अभियान शुरू किया। इस दौरान जनपद के शिक्षकों द्वारा उनका जोशीला स्वागत किया गया। सभी शिक्षकों ने एक स्वर में कहा कि शिक्षक एमएलसी हमारे बीच का सेवारत साथी होना चाहिए। उन्होंने इंटर कॉलेज डंडियामई, चौ. लाल सिंह इंटर कॉलेज खटुआमई, श्री कृष्ण आदर्श इंटर कॉलेज मुजफ्फरपुर तिलियानी आदि कॉलेजों का दौरा किया। इस मौके पर सभी शिक्षकों ने आगामी चुनाव में पूर्ण समर्थन करने का वादा किया। जनसंपर्क के दौरान जिला संयोजक धर्मेंद्र कुमार कृष्णज, उपेंद्र यादव, विपिन यादव, विनोद कुमार आदि उपस्थित रहे।
Read More »लेखपाल द्वारा फर्जी दस्तावेज तैयार करने के खिलाफ, धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज
शिकोहाबाद/फिरोजाबाद, जन सामना ब्यूरो। लेखपाल द्वारा फर्जी और बनावटी दस्तावेज तैयार कर आवंटन की कार्यवाही की गई। फर्जी दस्तावेजों के आधार पर लेखपाल ने राजस्व अभिलेखों में फर्जी तरीके से आवंटन प्रक्रिया को दर्ज कर दिया। जिसे अपर जिलाधिकारी कोर्ट ने निरस्त कर आरोपी लेखपाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराये जाने के निर्देश दिये।
राजस्व निरीक्षक अनुरुद्ध सिंह ने अपर जिलाधिकारी कोर्ट के आदेश पर अपने अधीनस्थ लेखपाल और उसके बेटे के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है। राजस्व निरीक्षक ने थाने में दी तहरीर में कहा है कि न्यायालय अपर जिलाधिकारी के न्यायालय में एक वाद जयश्याम बनाम राजेंद्र सिंह धारा 128 अधिनियम उत्तर प्रदेश राजस्व संहिता 2006 मौजा आसदेवमई नूरपुर दर्ज था। जिसकी सुनवाई अपर जिलाधिकारी न्यायालय में हुई। अपर जिलाधिकारी द्वारा तीन जुलाई को पारित आदेश के द्वारा फर्जी एवं बनावटी दस्तावेजों के आधार पर तैयार की गई आवंटन की कार्यवाही चार अगस्त 2004 के आधार पर राजस्व अभिलेखों में फर्जी तरीके से दर्ज की गई एंट्री को उक्त फर्जी तथाकथित आवंटन कार्यवाही मानते हुए निरस्त कर दी। इतना ही नहीं उन्होंने राजस्व निरीक्षक को संबंधित लेखपाल और उसके पुत्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के निर्देश दिये। जिसके आधार पर राजस्व निरीक्षक अनुरुद्ध सिंह ने थाने में तहरीर दी। इस संबंध में इन्सपेक्टर क्राइम अरविंद कुमार ने बताया कि राजस्व निरीक्षक की तहरीर पर लेखपाल शंभूदयाल गुप्ता एवं उनके पुत्र मंगल उर्फ भवानीशंकर निवासी शंभूनगर के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Jansaamna