Wednesday, June 17, 2026
Breaking News
Home » JAN SAAMNA DESK 2 (page 900)

खम्भा गिरने से श्रमिक की मौत

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। थाना सिरसागंज के नगला चैन में खम्भा गिरने उसके नीचे दबकर एक श्रमिक की मौत हो गयी। शव काेपोस्टमार्टम गृह में रखवाया गया है।
नगला चैन निवासी 50 वर्षीय सुखवीर पुत्र कालीचरण गुरूवार को गांव में ही खड़ा था। तभी अचानक एक विद्युत पोल गिर पड़ा। जिसके नीचे दबकर सुखवीर घायल हो गया। घायल को उपचार के लिये जिला अस्पताल लाया गया। जहां उसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। चिकित्सक ने शव को विच्छेदन ग्रह में रखवा दिया है।

Read More »

कृषि विभाग अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

कौशाम्बी, विकास सिंह। कौशाम्बी समर्थ किसान पार्टी जिलाध्यक्ष प्रेमचंद केशरवानी ने उप कृषि निदेशक को सौपा ज्ञापन में किसानों को शत प्रतिशत उचित सम्मान निधि देने की मांग की है। जनपद के प्रमुख बाजारों में बिक रही नकली अधिक मूल्य की खाद बीज की छापा मारी हो।किसानों को अनुदान में प्रदान किये गए उन्नतसील बीज के वितरण में स्थलीय जाँच हो।आत्मा योजना के अन्तर्गत कराए जा रहे, कृषि कार्य की स्थलिया जाच कराए जाए, साथ ही मृद परीक्षण एवम कृषि यंत्रों के वितरण में की जा रही, अनियमित पर कार्यवाही की जाए।
इस अवसर पर जयदीप सिंह, रवि केशरवानी, पंकज सिंह, मन्नू यादव, मो0 हासन, राजू सोनी आदि पार्टी के कार्यकर्ता लोग मौजूद रहे।

Read More »

गौ-माता का पूजन करते राष्ट्रीय सेवा समिति के पदाधिकारी

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। राष्ट्रीय चेतना सेवा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनीष गुप्ता का जन्मदिन सेवा संकल्प दिवस के रूप में श्री कृष्ण गौशाला शाहगंज आगरा में गौ-माताओं की सेवा कर मनाया गया।
शुक्रवार को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ सरिता खरे के निर्देशन में गौ-माताओं का पूजन कर हरा चारा खिलाया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ राष्ट्रीय अध्यक्ष मनीष गुप्ताने गौ-माताओं के तिलक लगाकर, माला एवं चुनरी पहनाकर पूजन किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय प्रवक्ता सचिन राज ने कहा कि गौमाता में 33 करोड़ देवी देवताओं का वास माना गया है। इसलिए गौ-माता की जब हम सेवा करते हैं तो सभी देवी देवताओं की सेवा हो जाती है। कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय सचिव दिनेश यादव ने की। कार्यक्रम में वरिष्ठ समाजसेवी संतोष खरे, आशीष पाण्डेय, मंडल अध्यक्ष आगरा मंडल प्रशांत गुप्ता, मंडल प्रभारी महिला प्रकोष्ठ आगरा मंडल उर्मिला गुप्ता, मंडल कोषाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ आगरा मंडल मधु पाण्डेय, अध्यक्ष यूनिट निर्मल आगरा निर्मला गुप्ता आदि मौजूद रही।

Read More »

कांग्रेस ने चलाया हस्ताक्षर अभियान

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। जिला कांग्रेस अल्पसंख्यक सेल के नेता वकार खालिक के नेतृत्व में जाटवपुरी चैराहे पर हस्ताक्षर अभियान चलाकर डा. कफील खान की रिहाई की मांग की गई। कार्यक्रम में कांग्रेस महानगर अध्यक्ष साजिद बेग ने कहा डा. कफील की यही गलती थी, कि वे गरीबों, बेसहारा की आवाज बन कर लगातार समाज के लिए खड़े थे। ये कैसा अन्याय है, कि उस जैसे जनसेवक के लिए सरकार थाली और दिया जलाने के बजाय जेल में डाल देती है। एनएसयूआई जिलाध्यक्ष आजम इरफान एवं सेवादल अध्यक्ष नूरुलहुदा लाला राईन ने कहा कि इस सरकार में बेगुनाह लोगो को जेल में डाला जा रहा है। प्रदेश की जनता आने वाले समय में इसका मुँह तोड़ जवाब देंगी। हस्ताक्षर अभियान में कासिम, हनीफ एडवोकेट, हमद बेग, अजीजुल्लाह खाँन, नूरुलहुदा अली, शिवम शर्मा आदि मौजूद रहे।

Read More »

मेधावी छात्रों के चयन के लिए ऑनलाइन परीक्षा 26 जुलाई को

शिकोहाबाद/फिरोजाबाद, जन सामना ब्यूरो। एसआरएस मेमोरियल इंटरनेशनल स्कूल के प्रबधक ठा. जयवीर सिह की सूचनानुसार नर्सरी से लेकर कक्षा 9 तक के पांच-पांच मेधावी बच्चों को कोरोना महामारी के दौरान फ्री में शिक्षा प्रदान की जायेगी। जिसके लिए विद्यालय द्वारा 26 जुलाई को सुबह दस बजे से 12 बजे तक ऑन लाइन परीक्षा का आयोजन किया जायेगा। परीक्षा का आयोजन ऑनलाइन गूगल मीट पर किया जायेगा। इच्छुक छात्र-छात्राऐं परीक्षा में प्रतिभाग कर सकते हैं।

Read More »

जिला संयुक्त चिकित्सालय में मेडिकल कराने आये दो पक्षों में हुआ विवाद

शिकोहाबाद/फिरोजाबाद, जन सामना ब्यूरो। थाना क्षेत्र के मोहल्ला मे रूकनपूर मे दो पक्षों मे विवाद हो गया जिसमे जमकर लाठी डण्डे चले। जिसके बाद पुलिस मेडिकल कराने दो पक्षों को अस्पताल मे ले आई। जहां इमरजेंसी में भी दोनों में विवाद हो गया। इस दौरान दोनों पक्षों ने इमरजेंसी में रखे बीपी मापन यंत्र, ऑक्सीजन सिलिंडर का रेगूलेटर व दवाइयों को इधर-उधर फेंक दिया। जिससे इमरजेंसी में हंगामा खड़ा हो गया। डॉक्टर ने 112 को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा कर शांत कराया।
रुकनपुर निवासी राजू और विजय पाल पक्ष में किसी बात को लेकर मंगलवार रात विवाद हो गया था। गाली गलौच के बाद दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। जिसमें दोनों पक्ष से चार लोग घायल हो गये। घटना के बाद दोनों पक्ष खून से लथपथ थाना पहुंचे। पुलिस ने दोनों पक्षों को मजरूबी में चिट्ठी देकर मेडिकल के लिए अस्पताल भेज दिया। दोनों पक्ष अस्पताल में पहुंचे तो यहां पर भी दोनों में कहा सुनी हो गई। गाली-गलौज के साथ दोनों में मारपीट शुरू हो गई। जिससे अस्पताल में भी हंगामा खड़ा हो गया। इस दौरान दोनों पक्ष के लोगों ने अस्पताल में रखी मेज, कुर्सीया, बीपी नापने कि मशीन, ऑक्सीजन सिलिंडर को एक दूसरे पर फेंकने लगे। जिससे इमरजेंसी में रखे यह यंत्र भी खराब हो गए। हंगामा बढ़ने पर डॉक्टर ने 112 पर फोन किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मेडिकल कराने आये लोगों को समझाबुझा कर शांत कराया।

Read More »

चेयरमैन प्रतिनिधि अब्दुल वाहिद ने किया सिरसा नदी का निरीक्षण

शिकोहाबाद/फिरोजाबाद, जन सामना ब्यूरो। नगर के रेलवे स्टेशन रोड पर स्थित सिरसा नदी को पुनर्जीवित करने के लिए चल रही सफाई का बुधवार को चेयरमैन प्रतिनिधि अब्दुल वाहिद ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पाया कि पुल के नीचे और आसपास सिरसा नदी की बेहद खराब स्थिति है। यहां कूड़ा-कचरा, जलकुंभी, जलीय घास से यह पूरी तरह अवरुद्ध है। प्रतिनिधि ने ठेकेदार से जल्द ही सफाई करने के आदेश दिए। इस दौरान अब्दुल वाहिद ने कहा कि शिकोहावाद क्षेत्र में खुदाई के बाद जहां किसानों को सिंचाई का लाभ मिलेगा तो वही जल स्तर में भी काफी सुधार आएगा। खारे पानी की समस्या से भी निजात मिलेगी। इस दौरान नगर पालिका के अधिकारियों के अलावा कर्मचारी गण उपस्थित रहे।

Read More »

टुइंया मंदिर में सजाया गया फूल बंगला

शिकोहाबाद/फिरोजाबाद, जन सामना ब्यूरो। नगर के स्टेशन रोड मेला वाला बाग स्थित टुइयां वाला महादेव मंदिर प्राचीन मंदिर है। यहाॅ ऐसी मान्यता है कि यहां प्रतिदिन दर्शन करने वाले और सोलह सोमवार को पूजा करने वाले भक्त की मनोकामना पूर्ण होती है। जो भक्त सच्चे मन से यहां आकर बाबा से मांगता है, भोले बाबा उसकी इच्छा की पूर्ति करते हैं।
बुधवार को फूल बंगला का आयोजन किया गया। जिसमें भगवान शंकर को छप्पन भोग चढ़ाया गया। फूल बंगला को देखने के लिए शाम से देर रात तक लोग आते रहे। जहाॅ मंदिर का छोटा प्रवेश द्वार खोल दिया। जहाॅ भक्तों को सैनिटाइजर मशीन से गुजरना पडा। मंदिर के अन्दर परिसर में भक्तों के लिये हाथों को धोने के लिये साबुन भी रखा गया था। जहाॅ भक्तों ने सोशल डिस्टेसिंग का पालन करते हुये दर्शन किये। भगवान का सजा हुआ स्वरुप अलग ही नजर आ रहा था। भक्त पूरा आनन्द उठा रहे थे। वहीं मन्दिर में भगवान शिव जी का गुलाब, गेंदा आदि के फूलों से आकर्षक फूलबंगला सजाया गया। इस अवसर पर सूखे मेवे का व लड्डू का प्रसाद वितरित किया गया।

Read More »

नगर पालिका ने कराया सैनिटाइजर का छिड़काव

शिकोहाबाद/फिरोजाबाद, जन सामना ब्यूरो। नगर के मोहल्ला मिश्राना में मंगलवार को एक 50 वर्षीय वृद्व के कोरोना संक्रमित होने के बाद मोहल्ले मे हडकंप मच गया। नगर पालिका के कर्मचारियों के साथ स्वास्थ विभाग कि टीम ने मोहल्ले में पहुॅचकर गलियों में सैनिटाइजर का छिड़काव कराया। वहीं लोगों को घरों में रहने की अपील की।
मोहल्ला मिश्राना में एक 50 वर्षीय वृद्व व्यक्ति के मंगलवार देर रात कोरोना संक्रमित होने के बाद नगर पालिका अधिशासी अधिकारी अवधेश कुमार के निर्देशन में बुधवार को सफाई निरीक्षक दिनेश कुमार व स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कर्मचारियों के साथ में मोहल्ले पहुॅचकर गलियों में सैनिटाइजर का छिड़काव कराया। वही स्वास्थ विभाग ने उनके पुत्रवधु की सैम्पलिंग लेकर उनको होम क्वारंटाइन कर दिया। इसके साथ ही उन्होने लोगों को घरों में रहने की अपील की। उन्होने कहा कि इमरजेंसी में यदि अपने घरों में निकले तो मास्क का प्रयोग करें। वहीं घरों में रहकर समय-समय पर साबुन से हाथ धोते रहें। उन्होने कहा कि यह बहुत ही खतरनाक बीमारी है। आप लोग घरों में रहे और अपने परिवार के साथ सुरक्षित रहे।

Read More »

कांग्रेस की कार्यकारिणी कमेटी गठित

फिरोजाबाद, एस. के, चित्तौड़ी। उत्तर प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेस अजय कुमार लल्लू ने महानगर कांग्रेस कमेटी की कार्यकारिणी कमेटी की घोषणा की। महानगर अध्यक्ष साजिद बेग ने बताया कि आज महानगर की कार्यकारिणी गठित की गई जिसमें कोषाध्यक्ष अमित पचौरी , उपाध्यक्ष सौरभ पोरवाल, सुरेन्द्र नागर, कुसुम सिंह, अनिल कुमार, राजेश दिवाकर, को बनाया गया। साथ ही रानी बाल्मीकी, विद्याराम राजौरिया, अतुल पोरवाल, सुऐब सिद्दीकी, शोभित भारद्वाज, चमन राठौर, मो. शाकिर, इमरान कुरैशी, सुनीता गुप्ता, राहुल मिश्रा, मुकेश जोशी, सत्यप्रकाश वर्मा, नरूल हुदा अली, समीर खान को सचित की जिम्मेदारी सौपी गई है। शहर की नई कार्य कारणी गठित होने पर कांग्रेस कार्य कार्ताओं ने हर्ष व्यक्त किया है।

Read More »