Wednesday, June 17, 2026
Breaking News
Home » JAN SAAMNA DESK 2 (page 934)

हैंड सैनिटाइजर मिलने के स्थान व रेट प्रशासन किये फिक्स

हाथरस, नीरज चक्रपाणि। अपर जिलाधिकारी जे.पी. सिंह ने अवगत कराया है कि कोरोना वायरस कोविड-के संक्रमण से बचाव हेतु बाजार में जन सामान्य को हैण्ड सेनिटाइजर की अनुपलब्धता के कारण जन सामान्य को सुलभता के साथ सस्ती दर पर स्टेण्डर्ड क्वालिटी का हैण्ड सेनिटाइजर उपलब्ध कराने हेतु जिला प्रशासन द्वारा ,कम्पनी मार्क का 200एमएल हैण्ड सेनिटाइजर जिसकी कीमत 100 रूपये अंकित है, गोयल मेडिकल एजेन्सी, नगर पालिका हाथरस होलसेलर्स के माध्यम से निम्नांकित मेडिकल स्टोर्स को जनसामान्य के लिये 55 रूपये में विक्री हेतु अधिकृत किया गया है।
उन्होंने बताया कि उक्त हैन्ड सेनेटाइजर हाथरस ड्रग हाउस घण्टाघर, माॅ कैला मेडिकल स्टोर नवीपुर, मेडिसीन चैम्बर नयागंज, ओम मेडिकल स्टोर मधुगढ़ी, गोयल मेडिकल स्टोर मुरसान, अनिल मेडिकल स्टोर मुरसान, गुप्ता मेडिकल स्टोर मेनरोड सादाबाद, गाॅधी मेडिकल स्टोर सासनी, भगवती मेडिकल स्टोर सासनी, तरून मेडिकल स्टोर राठी चैराहा सिकन्द्राराऊ, दयाल मेडिकल स्टोर जीटी रोड सिकन्द्राराऊ, जनता मेडिकल स्टोर सहपऊ, गिर्राज मेडिकल स्टोर मैंडू, शिवा मेडिकल स्टोर मैण्डू, राकेश मेडिकल स्टोर, लाढ़पुर तथा लक्ष्मी मेडिकल स्टोर, हाथरस जंक्शन पर उपलब्ध हैं।

Read More »

सुभाष तिराहे पर डीएम, एसएसपी साथ में नगर आयुक्त ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया

फिरोजाबाद, एस. के, चित्तौड़ी। गुरूवार को कोरोना के संक्रमण को रोकने के लिए सील किए क्षेत्र के इलाकों में सन्नाटा पसरा रहा। लोग घरों से भी एक दूसरे से बात करते नजर नहीं आए। एक ओर पुलिस क्षेत्रों में गश्त करती रही तो दूसरी ओर लोगों ने भी लॉक डाउन और सीलिंग का पूरी तरह पालन किया। वहीं सीलिंग एरिया में ना तो कोई बैंक खुली ना ही कोई दुकान।
सुहागनगरी में अब तक 11 कोरोना के संक्रमित मिल चुके हैं। इनको मेडिकल कालेज और एफएच मेडिकल कालेज टूंडला में आइसोलेट किया जा चुका है। क्षेत्र की सुरक्षा को बढ़ाते हुए प्रशासन ने पहले एक किमी का हिस्सा सील किया था। तब चार जमाती ही कोरोना संक्रमित मिले थे। इसलिए शीशग्रान मस्जिद, मोती मस्जिद इलाकों को सील किया था। इसके बाद तीन और मामले पाए जाने पर दुर्गेश नगर और शीशग्रान के उन इलाकों को भी सील कर दिया था। जहां संक्रमण फैल सकता था।

Read More »

प्रत्येक जिले में पर्याप्त संख्या में कम्युनिटी किचन अवश्य चालू रहें: मुख्य सचिव

लखनऊ, जनसामना ब्यूरों। उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव राजेन्द्र कुमार तिवारी ने कोविड(19) कोरोना वायरस की उच्च स्तरीय समीक्षा के क्रम में प्रदेश के समस्त मण्डलायुक्तों एवं जिलाधिकारियों तथा पुलिस आयुक्त एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक तथा पुलिस अधीक्षक को परिपत्र के माध्यम से निर्देश दिये हैं कि समस्त शासकीय एवं गैर शासकीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों तथा जनसामान्य को प्रेरित किया जाए कि वे जब घर से बाहर निकलें, अपने नाक व मुँह मास्क से अथवा मास्क उपलब्ध न होने पर तौलिया अगौंछा या दुपट्टे से ढक कर निकलें एवं ढकने वाले कपड़े को प्रतिदिन साबुन से धोयें।

Read More »

डीएम ने धर्मगुरुओं के साथ बैठक की

इटावा, राहुल तिवारी। डीएम ने लॉक डाउन का उलंघन करने बालों पर कड़ी कार्यवाही के दिए निर्देश शहर के गणमान्य नागरिकों धर्मगुरुओं के साथ बैठक में उनकी समस्यायों को सुनकर लिया निर्णय डीएम ने कहा हम डीएम नही एक इंसान की तरफ से अपील करते है अगर इंसानियत है तो लॉक डाउन का उलंघन न करे वर्ना होगी कड़ी कार्यवाही एसएसपी ने पुलिस को सख्ती से निपटने के लिए दिए आदेश इस बैठक में शहर के सभी धर्मगुरु समाजसेवी व्यापार मंडल डॉक्टर जिला प्रशासन रहा मौजूद।जिलाधिकारी इटावा एसएसपी ने की विकास भवन सभागार में लॉक डाउन एवं कोरोना वायरस के संक्रमण व बचाव के संबंध में धर्म गुरुओं एवं समाज के संभ्रांत व्यक्तियों के साथ बैठक की गई बैठक में उपस्थित व्यक्तियों को कोरोना वायरस से बचाव एवं लॉक डाउन के नियमों का सही रूप से पालन करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए इस बैठक में शहर के गणमान्य जिला प्रशासन के सभी अधिकारी मौजूद रहे इस बैठक में शोसल डिटेन्स का पूरा ख्याल रखा गया।

Read More »

समाजसेवी ने 250 जरूरतमंदों को उपलब्ध कराया खाद्यान्न

चकिया/चन्दौली, दीपनरायण यादव। देश में कोरोना जैसी महामारी से सभी लोग जूझ रहे है जिससे बचने के लिए प्रधानमंत्री ने पूरे भारत को 21 दिनों के लिए लॉकडाउन किया है। ऐसे में गरीब व असहाय परिवारों को खाने पीने के सामानों के लिए आ रही दिक्कतों को देखते हुए ग्राम प्रधान लालपुर सुरेन्द्र द्विवेदी के छोटे भाई रोशन द्विवेदी ने लालपुर गांव के आलावा क्षेत्र के कौडिहार व लोदावर की गरीब बस्तियों में पहुंच कर लगभग 250 गरीब असहायों को खाद्य सामाग्रियों का वितरण किया।आपको बता दें कि अभी तीन दिन पहले एक बड़े सहायतार्थ अभियान के तहत ग्राम लालपुर में जरूरतमंदों के बीच खाद्यान्न का वितरण ग्राम प्रधान द्वारा कराया गया था, लेकिन समाजसेवा में तत्पर रहने के लिए पहचाने जाने वाले द्विवेदी परिवार ने अपने गांव सभा के बाहर भी जरूरतमंदों की आवश्यकताओं को समझा और गरीब बस्तियों में पहुंच कर तीन किलो चावल, दो किलो आटा, आधा किलो सरसों का तेल, आधा किलो अरहर दाल, आधा किलो नमक, दो साबुन व मास्क का वितरण किया तथा वहां के जरूरतमंदों को विश्वास दिलाया कि आगे भी हम आपकी मदद करने के लिए तैयार है केवल आप लोग लॉकडाउन का पालन करते हुए अपने घरों में रहे। इस मौके पर उ०नि०राजकुमार शुक्ला, विवेक द्विवेदी, विजय दूबे आदि लोग मौजूद रहे।

Read More »

अज्ञात कारणों के चलते कई बीघा गेहूं की फसल और भूसा जलकर राख

फायर ब्रिगेड पहुंचने से पहले ही फसल जलकर राख
फिरोजाबाद/टूंडला। अज्ञात कारणों से लगी आग में कई बीघा गेहूं की फसल और भूसा जलकर राख हो गया। ग्रामीणों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया लेकिन सफल नहीं हो सके। जब तक फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची तब तक फसल जलकर राख हो गई।
मामला शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे का है। थाना नगला सिंघी क्षेत्र के गांव बास झरना (नगला बड़रिया) निवासी भोगीराम पुत्र श्रीचंद के खेत में खड़ी गेहूं की फसल में अज्ञात कारणों के चलते आग लग गईं। तेज हवा के झोंके से पप्पू व चीपू पुत्रगण बांकेलाल के खेतों में खड़ी गेहूं की फसल और भूसे की बुर्जी में आग लग गई। इससे पहले कि ग्रामीण आग पर काबू पाते आग ने राधाकिशन पुत्र लोकमन सिंह के ईंधन और भूसे को भी अपने आगोश में ले लिया। ग्रामीणों के काफी प्रयासों के बाद भी आग पर काबू नहीं पाया जा सका। बाद में पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया लेकिन जब तक अनाज, भूसा, उपले जलकर राख हो गए।

Read More »

लॉक डाउन के बीच गौशाला में खिलाया गोवंशों को चारा

फिरोजाबाद/टूंडला। लॉक डाउन को लेकर आम आदमी ही नहीं बल्कि जानवर भी परेशान हैं। ग्रामीण क्षेत्र की गोशालाएं ग्रामीणों के सहयोग से चल रही हैं। पचोखरा के श्रीनगर में संचालित अस्थाई गोशाला में समाजसेवी कैलाश उपाध्याय ने अपने भाई राजीव उपाध्याय और आसकृपास के लोगों के सहयोग से गोवंशों के लिए हरे चारे की व्यवस्था की। उन्होंने गायों को चारा खिलाया और क्षेत्रीय जनता से भी अपील की कि वह भी बेजुआन जानवरों की मदद को आगे आएं। इस मौके पर भूरा उपाध्याय, रिंकू पुंडीर, गोविंद उपाध्याय, करू उपाध्याय, वेदप्रकाश, रमाकांत शर्मा आदि मौजूद रहे।

Read More »

राशन डीलर के पुत्र पर उपभोक्ताओं ने लगाया मारपीट का आरोप

राशन लेने गई महिलाओं और बच्चों के साथ की गई मारपीट
फिरोजाबाद/टूंडला।राशन लेने आए ग्रामीणों ने डीलर के पुत्र पर मारपीट का आरोप लगाते हुए एसडीएम से शिकायत की है। पूर्ति निरीक्षक ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की।
तहसील क्षेत्र के गांव जाजपुर में गीता देवी के नाम से राशन की दुकान है। शुक्रवार को ग्रामीण राशन लेने डीलर के यहां पहुंचे थे। आरोप है कि डीलर ने राशन लेने आईं महिलाओं कमलेश पत्नी रघुवीर सिंह, नैमा देवी के अलावा अरूण कुमार और गौरव पुत्र ओमप्रकाश को राशन देने से इंकार कर दिया। इसका कारण पूछने पर राशन डीलर के पुत्र विष्णु ने अभद्रता करते हुए मारपीट शुरू कर दी और धक्का मारते हुए वहां से भगा दिया। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत एसडीएम केपी सिंह तोमर से की। एसडीएम के निर्देश पर पूर्ति निरीक्षक आनंद गौतम ने गांव पहुंचकर पूर मामले की जांच पड़ताल की।

Read More »

कोरोना संक्रमित व्यक्ति की जानकारी होने पर प्रशासन को दे जानकारी-डीएम

सभी लोग सावधानी सजगता एवं सोशल डिस्टेंसिंग का गंभीरता रखे पूर्ण ध्यान
फिरोजाबाद, एस.के. चित्तौड़ी। जिलाधिकारी चंद्र विजय सिंह ने समस्त जनपद वासियों से अपील करते हुये कहा है कि वह सावधानी सजगता एवं सोशल डिस्टेंसिंग का गंभीरता पूर्ण ध्यान रखे। क्योंकि अब सबसे अधिक खतरा माईग्रेट लेबर को लेकर है। जो अन्य राज्यों से जनपद में वापस आये है। उनको अगले 15 दिन तक अपने घर के अन्दर ही रहने को प्रोत्साहित करें तथा मण्डली बनाकर अपने गाॅव अथवा अपने क्षेत्रों मे न घूमें। कोई भी इस बीमारी को छिपायं नही क्योकि इसे छिपाना दण्डनीय अपराध है। इसे छिपाने एवं छिपाने मे सहयोग करने वाले व्यक्ति के लिये दो वर्ष तक की जेल की सजा का प्राविधान है।

Read More »

मण्डलायुक्त, आई0जी0 व जिलाधिकारी ने जिला अस्पताल शिकोहाबाद का निरीक्षण किया

एस0पी0 सिटी कार्यालय पर जनपद के आला अधिकारियों के साथ की बैठक, दिये आवश्यक दिशा निर्देश
फिरोजाबाद, एस.के. चित्तौड़ी। कोरोना वायरस के संक्रमण के फैलाव को रोकने के बचाव हेतु सम्पूर्ण भारत में चल रहे लाॅकडाउन के दौरान आज शुक्रवार को मण्डलायुक्त अनिल कुमार व आई0जी0 ऐ0 सतीश गणेश एवं जिलाधिकारी चन्द्र विजय सिंह ने जिला अस्पताल व संयुक्त चिकित्सालय शिकोहाबाद का निरीक्षण कर एस0पी0 सिटी कार्यालय में जिले के सम्बन्धित आला अधिकारियों, मेडिकल टीम व पुलिस प्रशासन को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।
अपने निरीक्षण के दौरान व संयुक्त चिकित्सालय, शिकोहाबाद पहुंचे जॅहा उन्होनें दिल्ली के निजामुद्दीन से आये जमातियों में चार कोरोना वायरस पोजिटिव पाये जाने पर उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराये जाने के निर्देश दिये गये बाकि 03 जमाती नेगेटिव होने पर उन्हें वही चिकित्सालय में क्वोंरनटीन वार्ड में रखने के निर्देश दिये गये। उन्होने मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को निर्देश दिये गये कि वह चिकित्सालय का गेट बन्द रखे और वहा सिपाईयों की तैनाती करें। इसी प्रकार उन्होने जिला अस्पताल का निरीक्षण किया जंहा उन्होनें आएसुलेशन वार्ड, क्वोरनटीन वार्ड, वेंटीलेटर व कन्ट्रोल रूम आदि का निरीक्षण किया।

Read More »