Monday, May 19, 2025
Breaking News

नगर आयुक्त ने शहर की सफाई व्यवस्था का लिया जायजा

फिरोजाबाद। नगर आयुक्त रिषीराज ने अधिकारियों संग नगर की सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। नगर आयुक्त ने वार्ड नं. 68 में सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त को जयकिशन व लक्की आउटसोर्सिग कर्मचारियों के स्थान पर अन्य व्यक्ति कार्य करते पाये गये। नगर आयुक्त ने दोनो आउटसोर्सिग कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से सेवाऐं समाप्त किये जाने एवं संबंधित सफाई नायक रजत का वेतन रोकने के साथ ही संबंधित स्वच्छता निरीक्षक अरविंद भारती को शिथिल पर्यवेक्षण के लिए कारण बताओं नोटिस जारी किये जाने के निर्देश दिए।

Read More »

भारतीय सैनिकों के शौर्य पराक्रम के सम्मान में भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा

फिरोजाबाद। गुरुवार की शाम भारतीय सेना के पराक्रम और ऑपरेशन सिंदूर की सफलता को लेकर सुहागनगरी में तिरंगा यात्रा निकाली गई। शहर की सड़कों पर भारत माता की जय के नारों की गूंज सुनाई दी। साथ ही ऑपरेशन सिंदूर की नायिका कर्नल सुफिया कुरैशी के साहस की सराहना की गई।
भाजपा की तिरंगा यात्रा जैन मंदिर से प्रारम्भ हुई। जो कि बस स्टेंड, गांधी पार्क चौराहा, सिनेमा चौराहा, गंज चौराह, सदर बाजार, घंटाघर होते हुए राधा कृष्ण मंदिर पर पहुंची। तिरंगा यात्रा में सभी धर्म, जाति, संप्रदाय और सभी वर्गों के लोग भारत माता की जय के गगनभेदी नारों लगाते हुए हाथों में तिरंगा थामे चल रहे थे।

Read More »

महात्मा गांधी मॉन्टेसरी सीनियर सेकेंड्री स्कूल के बच्चों ने हाईस्कूल में लहराया परचम

फिरोजाबाद। सीबीएसई बोर्ड हाईस्कूल में महात्मा गांधी मॉन्टेसरी सीनियर सेकेंड्री स्कूल के कक्षा दस की छात्राओं ने सफलता हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया। जिसमें अनन्या गुप्ता ने 91.83, अल्पी आनंद 89.67, आस्था वार्ष्णेय 89.67, गुंजन अग्रवाल 89.17, आरोही सिंघई 87.67, उलमा खान 86, पलक गुप्ता 85.17 प्रतिशत अंक प्राप्त किये है। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्य ने बच्चों ट्राफी, सर्टिफिकेट एवं फूल माला पहनाकर सम्मानित किया। साथ ही कहा कि बच्चों ने हाईस्कूल परीक्षा में 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। उन्होंने बच्चो को उत्साहवर्धन करते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की है।

Read More »

अन्तर्राज्यीय बच्चा चोर गिरोह का पर्दाफाश

पुलिस टीम ने विजयवाड़ा (आंध्र प्रदेश) से तीन दिन में अपहृत बालक को सकुशल किया बरामद
हाथरस। जिले की पुलिस ने एक संगठित अन्तर्राज्यीय बच्चा चोर गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए एक चार वर्षीय अपहृत बालक को आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा से सकुशल बरामद कर लिया है। इस मामले में पुलिस ने गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है, जिनमें दो महिलाएं भी शामिल हैं। घटना 9 मई की है, जब कोतवाली नगर क्षेत्र स्थित मोहल्ला जागेश्वर निवासी चार वर्षीय कविश की गुमशुदगी की सूचना दर्ज कराई गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा के निर्देशन में चार टीमें गठित की गईं, जिन्होंने बच्चे की तलाश शुरू की। पुलिस टीमों ने लगभग 500 सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग का गहन विश्लेषण किया। इसी जांच के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उन्हें विजयवाड़ा से गिरफ्तार किया गया।

Read More »

शुक्रवार को रहेगी सात घंटे बिजली बंद

हाथरस। 16 मई, शुक्रवार को शहर के कुछ हिस्सों में कुल सात घंटे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। आरडीएसएस योजना के तहत वितरण परिवर्तकों पर प्रोटेक्शन सिस्टम स्थापित किए जाने के चलते यह बाधा उत्पन्न होगी। इस संबंध में एसडीओ आशीष रत्न ने गुरुवार को जानकारी देते हुए बताया कि 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र सासनी प्रथम से जुड़े 11 केवी टाउन-द्वितीय फीडर को कार्य के दौरान बंद रखा जाएगा। यह फीडर शुक्रवार सुबह 8 बजे से 12 बजे तक और दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक बंद रहेगा। उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की है कि निर्धारित समय के दौरान बिजली से जुड़ा कोई कार्य स्वयं न करें, क्योंकि परीक्षण के दौरान विद्युत आपूर्ति कभी भी आ-जा सकती है। सुरक्षा की दृष्टि से विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है।

Read More »

प्रदेश अध्यक्ष ने की परिवहन मंत्री से मुलाकात

कानपुर। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के प्रदेश अध्यक्ष कुंवर मनोज भदौरिया ने लखनऊ स्थित प्रदेश कार्यालय में राष्ट्रीय वरिष्ठ महामंत्री राघवेन्द्र सिंह राजू की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया, जिसमें संगठन के पदाधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए गए।
बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष कुंवर मनोज भदौरिया ने कहा कि सभी पदाधिकारी जात-पात से ऊपर उठकर समाज के निर्बल और निर्धन वर्ग के उत्थान के लिए कार्य करें। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में कुछ अराजक तत्व समाज को भ्रमित करने का प्रयास कर रहे हैं, ऐसे में हम सभी को सजग रहना होगा और एकजुटता बनाए रखनी होगी।

Read More »

अत्याधुनिक कन्वेंशन सेंटर का कार्य पूरा, जल्द होगा जनता को समर्पित

कानपुर। शहर को जल्द ही एक भव्य और अत्याधुनिक कन्वेंशन सेंटर की सौगात मिलने जा रही है। गुरुवार को महापौर प्रमिला पाण्डेय ने चुन्नीगंज स्थित निर्माणाधीन कन्वेंशन सेंटर का औचक निरीक्षण किया और निर्देश दिया कि इसे जून के पहले सप्ताह तक नगर निगम को हैंडओवर कर दिया जाए। निरीक्षण के दौरान नगर निगम के वरिष्ठ अधिकारी और परियोजना से जुड़े इंजीनियर भी मौजूद रहे। महापौर ने निरीक्षण के पश्चात बताया कि यह कन्वेंशन सेंटर उनके कार्यकाल की एक महत्वाकांक्षी और स्वप्न परियोजना है, जो शीघ्र ही शहरवासियों को समर्पित की जाएगी। उन्होंने कहा कि यह परियोजना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘आत्मनिर्भर भारत’ और ‘मेक इन इंडिया’ अभियानों के अनुरूप है तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में प्रदेश के विकास के लिए एक मॉडल के रूप में प्रस्तुत होगी।

Read More »

सीबीएसई दसवीं बोर्ड परीक्षा में 99.2% अंक प्राप्त करने पर किया सम्मानित

कन्नौज। फिजिक्स वाला (पीडब्ल्यू) ने कन्नौज की छात्रा वैभवी टंडन की शानदार उपलब्धि का जश्न मनाया, जिन्होंने सीबीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा 2025 में 99.2% अंक (500 में से 496) प्राप्त कर सभी को गौरवान्वित किया। वैभवी को दो विषयों में पूर्णांक 100 मिले, जबकि हिंदी और सामाजिक विज्ञान में 99-99 अंक अर्जित किए। वैभवी अपने माता-पिता के साथ कन्नौज में रहती हैं। उनके पिता पेशे से वकील हैं और माता गृहिणी हैं। वैभवी ने बताया कि उसने नियमित पढ़ाई का सख्त रूटीन अपनाया और कॉन्सेप्ट्स को गहराई से समझने पर ज़ोर दिया। उसने एनसीईआरटी की किताबों, पिछले वर्षों के प्रश्नपत्रों, सैंपल पेपर्स और मॉक टेस्ट्स की मदद से निरंतर अभ्यास किया।

Read More »

गुरु पूर्णिमा मेला/मुड़िया पूर्णिमा मेला की तैयारियों को लेकर अधिकारियों ने किया गोवर्धन परिक्रमा मार्ग का निरीक्षण

मथुरा। गोवर्धन में आगामी गुरु पूर्णिमा मेला, जिसे मुड़िया पूर्णिमा मेले के नाम से भी जाना जाता है, की तैयारियों को लेकर प्रशासन सक्रिय हो गया है। उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के उपाध्यक्ष शैलजा कांत मिश्र, जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह, मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष श्याम बहादुर सिंह, अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे राजेश कुमार, अपर जिलाधिकारी न्यायिक सुरेंद्र कुमार, प्राधिकरण के सचिव अरविंद द्विवेदी, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता अजय कुमार, उप जिलाधिकारी गोवर्धन नीलम श्रीवास्तव सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने गोवर्धन परिक्रमा मार्ग का संयुक्त निरीक्षण किया।
यह सात दिवसीय मेला 4 जुलाई से 11 जुलाई 2025 तक आयोजित होगा, जिसमें देश-विदेश से करोड़ों श्रद्धालु श्री गिरिराज महाराज की 21 किलोमीटर लंबी परिक्रमा करने के लिए गोवर्धन पहुंचते हैं। दिन-रात चलने वाली इस परिक्रमा में श्रद्धालुओं की सुरक्षा, स्वच्छता और मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु प्रशासन जुट गया है।

Read More »

आरेडिका में आचार्य महावीर प्रसाद द्विवेदी पर साहित्यिक व्याख्यान का आयोजन

रायबरेली। आरेडिका में राजभाषा विभाग के तत्वावधान तथा प्रधान मुख्य कार्मिक अधिकारी एवं मुख्य राजभाषा अधिकारी रूपेश श्रीवास्तव के नेतृत्व में आचार्य महावीर प्रसाद द्विवेदी पर आज साहित्यिक व्याख्यान एवं वाक् प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि महानिरीक्षक सह प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त रमेश चन्द तथा अतिथि वक्ता डा0 चम्पा श्रीवास्तव (पूर्व विभागाध्यक्ष एवं प्राचार्य फिरोज गाँधी कॉलेज रायबरेली) ने आचार्य महावीर प्रसाद द्विवेदी जी के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान की।
वाक् प्रतियोगिता के अन्तर्गत आरेडिका के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने महावीर प्रसाद द्विवेदी जी के जीवन एवं साहित्यिक परिचय पर बोलते हुए बताया कि किस प्रकार उन्होने गद्य एवं पद में हिंदी भाषा को परिष्कृत किया।

Read More »