राजीव रंजन नाग: नई दिल्ली। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ को जिस बेरुखी के साथ विदा किया गया, उस पर से परदा उठना अभी बाकी है। उन्हें अपने विदाई भाषण की अनुमति तक नहीं दी गई। टॉप सोर्सेज के अनुसार, धनखड़ को इस्तीफा देने के लिए कहा गया। वह सरकार की रणनीति के विपरीत निर्णय लेने का साहस कर रहे थे। पिछले दिनों एक न्यायाधीश के घर से भारी मात्रा में नकदी बरामद होने के बाद उन्हें हटाने के लिए विपक्ष द्वारा लाया गया प्रस्ताव जब राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ द्वारा स्वीकार किया गया, तो यह घटना भाजपा सरकार को पच नहीं पाई। धनखड़ सरकार की योजना के खिलाफ चले गए। सभापति सचिवालय के वरिष्ठ अधिकारियों के अनुसार, धनखड़ के इस निर्णय से सरकार बेहद नाराज़ हो गई। नतीजतन, वह भाजपा सरकार के निशाने पर आ गए। आज उनके इस्तीफे को स्वीकार कर लिए जाने से सत्ता के गलियारों में खलबली मच गई है। धनखड़ को विदाई भाषण की अनुमति भी नहीं दी गई। किसी संवैधानिक पद पर बैठे पीठासीन अधिकारी के साथ ऐसा व्यवहार अभूतपूर्व है।
सेल ने ज़ोजिला सुरंग परियोजना में 31,000 टन से अधिक स्टील की आपूर्ति की
नई दिल्ली। भारत की सार्वजनिक क्षेत्र की सबसे बड़ी इस्पात उत्पादक महारत्न कंपनी, स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल), ज़ोजिला सुरंग परियोजना के लिए सबसे ज़्यादा स्टील आपूर्ति करने वाली कंपनी बनकर उभरी है। यह महत्वाकांक्षी परियोजना, जो अभी निर्माणाधीन है, भारत की सबसे लंबी सड़क सुरंग और एशिया की सबसे लंबी दो-तरफ़ा सुरंग बनने के लिए तैयार है। सेल “ज़ोजिला सुरंग परियोजना” में एक बेहद ज़रूरी पार्टनर है। सेल ने इस परियोजना में 31,000 टन से ज़्यादा स्टील दिया है, जिसमें टीएमटी री-बार, स्ट्रक्चरल स्टील और प्लेट्स शामिल हैं। यह प्रोजेक्ट 2027 तक पूरा होने की उम्मीद है और सेल लगातार स्टील सप्लाई कर रहा है, जो कंपनी की अटूट प्रतिबद्धता को दिखाता है। ज़ोजिला सुरंग जैसी बड़ी परियोजनाओं में सेल का योगदान देश के निर्माण में उसकी भूमिका को और मजबूत करता है। ज़ोजिला सुरंग जैसी मेगा परियोजनाएं सेल स्टील की गुणवत्ता और मजबूती पर हमेशा से भरोसा करती आई हैं, जो कंपनी की गुणवत्ता के प्रति समर्पण और भारत के भविष्य को आकार देने में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका का प्रमाण है।
मोदी का संसद में एकता का संदेश: “ऑपरेशन सिंदूर भारत की सैन्य ताकत का प्रतीक”
नई दिल्ली। संसद के मानसून सत्र की शुरुआत से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को सभी राजनीतिक दलों और संसद सदस्यों से एकता का संदेश देने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि यह सत्र देश की सैन्य, अंतरिक्ष और वैश्विक उपलब्धियों का उत्सव होना चाहिए।
प्रधानमंत्री ने जोर देकर कहा कि ऑपरेशन सिंदूर भारतीय सेना की एक बड़ी सफलता है, जिसने 22 अप्रैल को हुए पहलगाम आतंकी हमले का मुंहतोड़ जवाब दिया। उन्होंने बताया कि पाकिस्तान और पाक अधिकृत कश्मीर (PoK) में आतंकवादियों के ठिकानों पर की गई सैन्य कार्रवाई में लक्ष्य 100 प्रतिशत सफलतापूर्वक हासिल किया गया।
सीआईएसएफ ने रचा नया इतिहास – विश्व पुलिस और अग्निशमन खेलों में रिकॉर्ड पदक जीत
भोपाल। अमेरिका के बर्मिंघम में हाल ही में संपन्न विश्व पुलिस और अग्निशमन खेल 2025 में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 66 पदक जीतकर इतिहास रच दिया। वर्ष 2024-25 के दौरान सी आई एस एफ के एथलीटों ने कुल 159 पदक जीतकर बल की अब तक की सर्वाधिक पदक संख्या का रिकॉर्ड भी बनाया है।
भारत सरकार की ‘खेलो इंडिया’ नीति के तहत सी आई एस एफ ने खेल प्रतिभाओं को बढ़ावा देने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। इनमें खेल बजट में छह गुना वृद्धि, विशेष आहार भत्ता, आधुनिक खेल सुविधाएं, चोट प्रबंधन सेवाएं और वार्षिक टूर्नामेंट कैलेंडर जैसे प्रावधान शामिल हैं। मुख्यालय में खेल गतिविधियों की निगरानी के लिए सहायक महानिरीक्षक स्तर का अधिकारी भी नियुक्त किया गया है।
एडीएम फाइनेंस द्वारा अंत्योदय कार्ड बनवाने की फरियाद लेकर आई महिला का बनवाया गया अंत्योदय कार्ड
रायबरेली। तहसील डलमऊ में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान अपर जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व) अमृता सिंह की अध्यक्षता में जनसमस्याओं की सुनवाई की गई। समाधान दिवस में कुल 37 प्रकरण प्राप्त हुए, जिनमें से 06 का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया। शेष मामलों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। समाधान दिवस के दौरान ग्राम आंबा की निवासी रोहिणी सिंह, पत्नी स्वर्गीय विजय सिंह, ने अपना प्रार्थना पत्र प्रस्तुत कर अंत्योदय राशन कार्ड बनवाने की मांग की। अपर जिलाधिकारी अमृता सिंह ने प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए उप जिलाधिकारी अहमद फरीद खान को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।
आबकारी विभाग ने 330 किलोग्राम महुआ लहन नष्ट कराया, पांच पर की कार्रवाई
रायबरेली। जिलाधिकारी हर्षिता माथुर एवं पुलिस अधीक्षक यशवीर सिंह के कुशल मार्गदर्शन में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री एवं तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान के अंतर्गत आबकारी विभाग ने बड़ी कार्यवाही की है। आबकारी निरीक्षक अखिलेश कुमार, रोबिन आर्य एवं संबंधित थानों की पुलिस टीम द्वारा थाना गुरूबक्शगंज, शिवगढ़ एवं खीरो क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर दबिश दी गई। थाना शिवगढ़ के हरिहरपुर, ओसाह; थाना गुरूबक्शगंज के बसीगवा तथा थाना खीरो के शेमरी कछियारा और कमालपुर गांवों में अवैध कच्ची शराब बनाने वाले अड्डों और संदिग्ध घरों पर छापेमारी की गई। कार्रवाई के दौरान 80 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई तथा लगभग 330 किलोग्राम महुआ लहन जब्त कर मौके पर ही नष्ट कर दी गई। साथ ही पांच व्यक्तियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किए गए। जिला आबकारी अधिकारी दिनेश कुमार ने बताया कि जिले में अवैध शराब के निर्माण और बिक्री पर प्रभावी नियंत्रण के लिए ऐसी कार्रवाई लगातार जारी रहेंगी।
आरेडिका में महाप्रबंधक के आह्वान पर वृक्षारोपण की लहर
रायबरेली। आधुनिक रेल डिब्बा कारखाना (आरेडिका), रायबरेली में महाप्रबंधक प्रशान्त कुमार मिश्रा के आह्वान पर जुलाई माह में व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण अभियान चलाया गया। इस अभियान में अधिकारियों, कर्मचारियों, ज्ञानदा बाल मंदिर स्कूल, स्काउट्स एंड गाइड्स के बच्चों, यूनियनों एवं महिला संगठनों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और विभिन्न स्थानों पर पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान दिया। ग्रीन इनिशिएटिव के तहत टाइप-3 और टाइप-2 आवासीय कॉलोनी एवं तकनीकी प्रशिक्षण केंद्र में आँवला, अमरूद और जामुन के पौधे लगाए गए। एस एंड टी तथा आईटी विभाग के कर्मचारियों ने आरेडिका आवासीय परिसर स्थित टेलीफोन एक्सचेंज क्षेत्र में वृक्षारोपण किया।
वीरांगना झलकारीबाई शोभायात्रा के संयोजक बने शान्तिदास
फिरोजाबाद। वीरांगना झलकारी बाई शोभायात्रा समिति की बैठक में शोभायात्रा संयोजक का चुनाव हुआ। जिसमें बहुमत के आधार पर शांतिदास शंखवार को संयोजक चुना गया। समाज के लोगो ने उन्हे फूल माला पहनाकर भव्य स्वागत किया।
कबीर नगर स्थित महात्मा बुद्ध जूनियर हाईस्कूल में आयोजित बैठक में संयोजक के चयन के लिए चुनाव अधिकारी केशवदेव शंखवार, सहचुनाव अधिकारी सुनील कुमार की देखरेख में चुनाव प्रक्रिया शुरू हुई। संयोजक के लिए शांतिदास शंखवार, शिवकुमार शंखवार, गुलशन कुमार, संजीव शंखवार ने नामाकंन किया। शिवकुमार शंखवार, संजीव शंखवार के नाम वापिस लेने के बाद दो प्रत्याशी मैदान में रह गए।
पारदर्शिता के साथ शिकायतों का निस्तारण करें अधिकारीः डीएम
फिरोजाबाद। संपूर्ण समाधान दिवस में अधिकारियों ने फरियादियों की शिकायतें सुनते हुए उनका पारदर्शिता के साथ निस्तारण कराने के निर्देश अधीनस्थों को दिए। 47 शिकायतों में से 10 का मौके पर निस्तारण किया गया। तहसील शिकोहाबाद में आयोजित समाधान दिवस में डीएम रमेश रंजन, एसएसपी सौरभ दीक्षित ने जनता की शिकायतों को सुनकर उनके निस्तारण एक सप्ताह में कराने के निर्देश दिए। इस दौरान अधिकतर मामले राजस्व, कानून व्यवस्था, रजिस्ट्री, शिक्षा, पंचायत, चिकित्सा, नगर पालिका आदि से संबंधित मामले आए। जिनमें से कुछ का तत्काल निस्तारण किया। बाकी की शिकायतों को अधिकारियों को निस्तारण के आदेश दिए। एक फरियादी ने कहा कि उसके कूल्हे का ऑपरेशन होना है, परंतु उसके पिता के नाम से त्रुटि होने के कारण उसका इलाज संभव नहीं हो पा रहा है।
हादसे में शिक्षिका की मृत्यु, परिवार में कोहराम
शिकोहाबाद। स्कूल से घर जा रही एक शिक्षिका को बाइक सवार ने टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। आटो चालक उन्हें लेकर अस्पताल पहुंचा, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर फिरोजाबाद मेडिकल कॉलेज के लिए भेजा है।
शशि जादौंन (58) पत्नी सुभाष चंद्र निवासी मीर खलील माथुर कॉम्प्लेक्स नौशहरा स्थित लालश्री तोमर कन्या विद्यालय में शिक्षिका के पद पर तैनात हैं। शनिवार दोपहर 12 बजे के करीब विद्यालय की छुट्टी होने के बाद आटो में बैठ कर घर आ रहीं थीं। जब उनका आटो हाईवे पर पहुंचा, तभी एक बाइक सवार ने टक्कर मार दी। जिससे आटो में बैठी शिक्षिका सड़क पर गिर पड़ीं और उनके गंभीर चोटें आईं। हादसे के बाद चालक ने उन्हें ऑटो में रखा और सरकारी ट्रामा सेंटर ले गया। जहां परीक्षण के बाद चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।
Jansaamna