Saturday, October 24, 2026
Breaking News

अज्ञात वाहन की टक्कर से बहरूपिया कलाकार की मौत

फिरोजाबाद। थाना मक्खनपुर क्षेत्र के जहांगीरपुर गेलरई निवासी 27 वर्षीय बाबू नागर की सड़क हादसे में मौत हो गई। बुधवार रात राजपुर से पैदल घर लौटते समय किसी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। गुरुवार सुबह घायल अवस्था में मिलने के बाद पुलिस और परिजन उसे उपचार के लिए सरकारी ट्रॉमा सेंटर लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। बाबू नागर पुत्र रमेश शादी-विवाह समारोहों में बहरूपिया का भेष बनाकर लोगों का मनोरंजन करता था। इसी के माध्यम से भिक्षा मांगकर वह अपने परिवार का पालन-पोषण करता था। परिजनों के अनुसार, बुधवार रात वह राजपुर से पैदल घर लौट रहा था। रास्ते में किसी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। गुरुवार सुबह करीब सात बजे वह घायल अवस्था में मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस और परिजन उसे सरकारी ट्रॉमा सेंटर लेकर पहुंचे।

Read More »

भव्य शुभारंभ के साथ दाऊजी मेले में उमड़ा आस्था और संस्कृति का रंग

हाथरस। ब्रज क्षेत्र की आस्था, लोक संस्कृति और ऐतिहासिक विरासत के प्रतीक 115वें एवं तृतीय प्रांतीय लक्खी मेला दाऊजी महाराज-2026 का गुरुवार को भव्य शुभारंभ हुआ। महिला कल्याण, बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार मंत्री तथा जनपद की प्रभारी मंत्री बेबी रानी मौर्य ने सांसद अनूप प्रधान वाल्मीकि, सदर विधायक अंजुला सिंह माहौर, सिकंदराराऊ विधायक वीरेंद्र सिंह राणा, जिलाधिकारी अतुल वत्स और पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा सहित अन्य जनप्रतिनिधियों के साथ दाऊजी मंदिर पहुंचकर दाऊ बाबा और रेवती मैया के दर्शन-पूजन किए। इसके बाद सरस्वती प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर मेले का विधिवत शुभारंभ किया गया। बीएलएस इंटर कॉलेज की छात्राओं ने ब्रज गीत और लोकनृत्य की आकर्षक प्रस्तुति देकर ब्रज की लोक संस्कृति की मनोहारी झलक प्रस्तुत की।

Read More »

मथुरा की तरंग भार्गव ने अमेरिका में जीता Miss Femina USA Global 2026 का खिताब

मथुरा। मथुरा की बेटी तरंग भार्गव ने अमेरिका में आयोजित Miss Femina USA Beauty Pageant में Miss Femina USA Global 2026 का खिताब जीतकर जिले का नाम रोशन किया है। वॉशिंगटन राज्य के सिएटल में आयोजित प्रतियोगिता में तरंग ने अपनी मंचीय प्रस्तुति, प्रतिभा और व्यक्तित्व के दम पर यह उपलब्धि हासिल की। तरंग भार्गव योगेश भार्गव और सरिता भार्गव की बेटी हैं। वह वर्तमान में सिएटल में रहती हैं और Senior Software Engineer के रूप में कार्यरत हैं। तकनीकी क्षेत्र में पेशेवर करियर के साथ ही वह मॉडलिंग, डांस, स्टैंड-अप कॉमेडी और एंकरिंग जैसे रचनात्मक क्षेत्रों में भी सक्रिय हैं।

Read More »

ग्राहक मिलन के साथ स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित

कानपुर। बर्रा स्थित केनरा बैंक की शास्त्री चौक शाखा में ग्राहक मिलन कार्यक्रम के साथ नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया गया। इसमें बैंक के ग्राहकों, स्थानीय नागरिकों और शाखा कर्मचारियों ने भाग लिया। शिविर का आयोजन धन्वंतरी हॉस्पिटल के सहयोग से किया गया। शिविर में धन्वंतरी हॉस्पिटल की विशेषज्ञ टीम ने लोगों की स्वास्थ्य जांच की। टीम में अंशुल त्रिपाठी, जीतू गुप्ता, दीप्ति, रिशु, श्वेता और चांदनी समेत अन्य स्वास्थ्यकर्मी शामिल रहे। चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों ने उपस्थित लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर (ग्लूकोज) और BMI की जांच की। इसके साथ ही सामान्य स्वास्थ्य संबंधी परामर्श भी दिया गया। इस अवसर पर शाखा के वरिष्ठ शाखा प्रबंधक संतोष सिंह तोमर ने कहा कि बैंक वित्तीय सेवाओं के साथ सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यक्रमों को भी महत्व देता है।

Read More »

भविष्य निधि में वेतन की अधिकतम सीमा 25,000 रुपये प्रति माह की गई

कविता पंत: नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने कर्मचारियों की दीर्घकालिक बचत के लिए अनिवार्य अंशदान की वेतन सीमा को 15,000 रुपये से बढ़ाकर 25,000 रुपये कर दिया है। इसके साथ ही, कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) में 51 लाख से अधिक कर्मचारियों के जुड़ने की उम्मीद है। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने आज संवाददाताओं को बताया कि 15,000 रुपये से 25,000 रुपये के वेतन वर्ग में आने वाले लोगों को इस बदलाव से लाभ होगा और वे अब संशोधित पीएफ नियमों के दायरे में आएंगे। इस उपाय पर सरकार का अनुमानित वार्षिक व्यय 11,339 करोड़ रुपये आएगा। उन्होंने कहा कि यह लंबे समय से चली आ रही मांग थी और प्रधानमंत्री ने आज कैबिनेट की बैठक में इसे मंजूरी दे दी।

Read More »

दोस्त की जिंदगी से मिली ‘सयोनी’ की सान्वी बनने की प्रेरणा

जाह्नवी – मेरी दोस्त बिना मां के बड़ी हुई, उसकी जिंदगी को करीब से देखने से किरदार की भावनाओं को समझने में मिली मदद

मुंबई। स्टार प्लस का नया धारावाहिक ‘सयोनी’ अपने प्रोमो जारी होने के बाद से ही दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। सरगुन मेहता के ड्रीमियाटा एंटरटेनमेंट के बैनर तले बन रहे इस शो के जरिए अभिनेत्री रश्मि देसाई लंबे अंतराल के बाद टेलीविजन पर वापसी कर रही हैं। वहीं, हाल में जारी प्रोमो में गौतम सिंह विग और जाह्नवी सोनी की झलक ने शो की कहानी को लेकर दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ा दी है। धारावाहिक में जाह्नवी सोनी सान्वी की भूमिका निभा रही हैं। सान्वी का बचपन अनाथालय में बीता है और उसे बचपन से ही मां के स्नेह से वंचित रहना पड़ा। जाह्नवी की वास्तविक जिंदगी सान्वी से अलग रही है, लेकिन अपनी एक करीबी दोस्त के जीवन को करीब से देखने के अनुभव ने उन्हें इस किरदार की भावनाओं को समझने में महत्वपूर्ण मदद दी।

Read More »

बीबीएयू में विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य और समग्र विकास पर मंथन

लखनऊ। बाबासाहेब भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में बुधवार को आयोजित राज्य स्तरीय विमर्श कार्यक्रम में शिक्षकों और विशेषज्ञों ने भारतीय दर्शन, पंचकोश की अवधारणा, मानसिक स्वास्थ्य और विद्यार्थियों के सामने आने वाली भावनात्मक चुनौतियों पर चर्चा की। बीबीएयू और एनसीईआरटी के मनोदर्पण प्रकोष्ठ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय कार्यक्रम की अध्यक्षता कुलपति प्रो. राज कुमार मित्तल ने की। कार्यक्रम में समग्र शिक्षा (माध्यमिक) के संयुक्त शिक्षा निदेशक विवेक नौटियाल, मनोदर्पण प्रकोष्ठ के प्रभारी प्रो. विनोद कुमार शनवाल और नोडल सेंटर के समन्वयक डॉ. अर्पित शैलेश मौजूद रहे। एनसीईआरटी के डिपार्टमेंट ऑफ एजुकेशनल साइकोलॉजी एंड फाउंडेशन ऑफ एजुकेशन के प्रमुख प्रो. प्रभात कुमार मिश्रा ऑनलाइन जुड़े।

Read More »

किसानों की समस्याओं के निस्तारण में लापरवाही पर भड़के जिलाधिकारी

चंदौली। कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग की अध्यक्षता में किसान दिवस का आयोजन किया गया। बैठक में किसानों ने विभिन्न समस्याएं उठाईं, जिनके त्वरित निस्तारण के लिए जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। बैठक के दौरान बंधी डिवीजन के सहायक अभियंता (एई) द्वारा जिम्मेदारी के निर्वहन में लापरवाही बरते जाने पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने एई को फटकार लगाते हुए स्पष्ट चेतावनी दी कि किसान अपनी समस्याओं को लेकर परेशान हैं और उनका समयबद्ध निस्तारण संबंधित अधिकारियों की प्राथमिक जिम्मेदारी है। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Read More »

महंगाई और बिजली की समस्या से परेशान है आम आदमी: अतुल सिंह

ऊंचाहार, रायबरेली। कांग्रेस प्रदेश सचिव एवं ऊंचाहार विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी अतुल सिंह ने विधानसभा क्षेत्र के जुड़वन सिंह का पुरवा, ब्रजनगर, सुरसना, पिपरी, जलालाबाद, भरसना, कंधरपुर, सराय लखनी और कुटिया चौराहा समेत कई गांवों में चौपाल एवं जनसंपर्क किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और जल्द समाधान का भरोसा दिलाया। अतुल सिंह ने कहा कि ऊंचाहार की जनता मूलभूत सुविधाओं से वंचित है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में बिजली की समस्या गंभीर बनी हुई है। 24 घंटे में पांच-छह घंटे से अधिक बिजली नहीं मिलने के कारण बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं उमस भरी गर्मी में परेशान हैं। उन्होंने कहा कि बच्चों की प्रतियोगी परीक्षाएं और छमाही परीक्षाएं चल रही हैं, लेकिन बिजली की समस्या के कारण उनकी पढ़ाई प्रभावित हो रही है।

Read More »

छात्रों को एड्स के प्रति किया जागरूक

फिरोजाबाद। तिलक इंटर कॉलेज में छात्रों को एड्स के प्रति जागरूक करने के लिए कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला अस्पताल के एड्स विभाग की काउंसलर रेनू तिवारी एवं नूतन गुप्ता ने छात्रों को एड्स से बचाव और इसके कारणों की जानकारी दी। प्रवक्ता पंकज भारद्वाज ने बताया कि एड्स (एक्वायर्ड इम्यूनो डिफिशिएंसी सिंड्रोम) एचआईवी (ह्यूमन इम्यूनो डिफिशिएंसी वायरस) के कारण होता है। एचआईवी शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली को कमजोर करता है। उन्होंने बताया कि संक्रमित रक्त चढ़ाने, संक्रमित व्यक्ति द्वारा इस्तेमाल की गई सुई या इंजेक्शन साझा करने, असुरक्षित यौन संबंध तथा संक्रमित मां से बच्चे में एचआईवी का संक्रमण हो सकता है।

Read More »