2023 तक प्रदेश के हर गरीब के सर पर छत का संकल्प पूरा है करना
नए या विस्तार के प्रोजेक्ट का अवशेष कार्य अविलंब पूरा कराया जाए
उत्तर प्रदेश ने गरीबों को आवास देने की दिशा में अच्छा काम किया
उत्तर प्रदेश को अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन को रखना है जारी
लखनऊ। प्रदेश के मुख्य सचिव श्री दुर्गा शंकर मिश्र ने कहा कि प्रदेश में हर गरीब को आवास उपलब्ध कराना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) शहरों की सूरत बदलने का काम है, इसमें कोई भी लापरवाही नहीं की जाए। वर्ष 2023 तक प्रदेश के हर गरीब के सर पर छत का संकल्प को पूरा करना है। उत्तर प्रदेश ने पहले भी गरीबों को आवास देने की दिशा में अच्छा काम किया है। इस काम में और तेजी लाने की जरूरत है। नए या विस्तार के प्रोजेक्ट का अवशेष कार्य अविलंब पूरा कराया जाए।
Read More »
Jansaamna
फिरोजाबाद। भारतीय जन चेतना के संवाहक, प्रख्यात स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. हेमवती नंदन बहुगुणा की जयंती पर हेमवती नंदन बहुगुणा स्मृति समिति के पदाधिकारियों ने सरोजिनी नायडू जूनियर हाई स्कूल बोधाश्रम में बच्चों को फल वितरित किये।समिति के जिलाध्यक्ष करुणा निधि गर्ग ने कहा कि स्व. बहुगुणा ने भारत के स्वतंत्रता संग्राम में भाग लेकर महत्वपूर्ण भूमिका अदा की और भारतीय राजनीति को नई दिशा देकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के पद को शुशोभित किया। प्रधानाचार्य भगवानदास शंखवार ने कहा कि हमे बहुगुणा के व्यक्तित्व और कृतित्व से प्रेरणा लेनी चाहिए।
फिरोजाबाद। नगर निगम द्वारा सुभाष तिराहे पर कराएं जा रहे सौंदर्यीकरण कार्य का महापौर नूतन राठौर ने क्षेत्रिय पार्षद विजय शर्मा के संग निरीक्षण किया।सोमवार को मेयर नूतन राठौर निगम अधिकारियों संग सुभाष तिराहा पहुंची। जहॉ उन्होंने सुभाष तिराहे पर चल सौंदर्यीकरण कार्य का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित ठेकेदार को तय समय सीमा के अंदर गुणवत्ता पूर्वक कार्य करने के निर्देश दिए। इस दौरान मुख्य अभियंता संजय कुमार, अवर अभियंता विभोर कुमार आदि मौजूद रहे।
फिरोजाबाद। भारतीय जनता पार्टी के तीन दिवसीय जिला प्रशिक्षण वर्ग एस.एस. मैमोरियल महाविद्यालय उसायानी में आयोजित हुआ। जिसमें जिले के पदाधिकारियों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया।प्रशिक्षण वर्ग के उद्घाटन सत्र को भाजपा ब्रज क्षेत्र के महामंत्री राकेश कुमार मिश्रा व द्वितीय सत्र में ब्रज क्षेत्र के नि. क्षेत्रीय मंत्री उदय प्रताप सिंह व तृतीय सत्र को क्षेत्रीय उपाध्यक्ष आलोक गुप्ता ने संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा सबका साथ और सबका विकास को चरितार्थ करने वाली पार्टी है। जिसमें समाज के सभी वर्गों का सम्मान और स्वाभिमान सुरक्षित है। सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के प्रण को चरितार्थ करते हुए भाजपा सरकार ने बिना किसी भेदभाव पंक्ति के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाया। “सरकार का समर्पण” और “जनता की कृतज्ञता” का सही मेल तो ‘मोदी’ और ‘योगी’ ने ही करवाया है।
रायबरेली,पवन कुमार गुप्ता।ऐसी इबादत जिसमें केवल मुल्क की सलामती और तरक्की और खुशहाली की दुआ मांगी गई। कौमी एकता के लिए परवरदिगार के सामने हाथ फैलाए गए। ये अद्भुद और मिसाल पेश करने वाला आयोजन मुस्तफाबाद कस्बे में रविवार शाम को इफ्तार और उससे पहले नमाज में देखने को मिला, जहां हर इंसान केवल हिंदुस्तानी नजर आ रहा था।ऊंचाहार के मुस्तफाबाद कस्बे में रहने वाले असद हुसैन एक सामाजिक कार्यकर्ता है। सामाजिक सद्भाव के लिए हमेशा काम करने वाले असद ने रविवार को रोजा इफ्तार का आयोजन किया था। उन्होंने इस इफ्तार को मुल्क की सलामती और तरक्की के लिए समर्पित किया था। उनके आमंत्रण पर सैकड़ों की संख्या में रोजेदार एकत्र हुए।
ऊंचाहार/रायबरेली,पवन कुमार गुप्ता। जिला पंचायत अध्यक्ष रंजना चौधरी की अध्यक्षता में संचारी रोग नियंत्रण अभियान। मिशन शक्ति एवं स्कूल चलो अभियान रैली का आयोजन जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी की उपस्थिति में कम्पोजिट विद्यालय विकई विकासखंड ऊंचाहार जनपद रायबरेली में आयोजित किया गया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शिवेंद्र प्रताप सिंह ने संचारी रोग के नियंत्रण एवं रोकथाम के प्रचार-प्रसार पर जोर दिया । स्कूल चलो अभियान रैली के माध्यम से जन जागरूकता फैलाने हेतु सभी शिक्षक एवं कार्यक्रम में उपस्थित अभिभावकों से अपील की। उन्होंने कहा कि शासन द्वारा निर्धारित लक्ष्य की प्राप्ति हर हाल में तीस अप्रैल तक पूर्ण करना है। जिसके लिए हम सबको एक साथ काम करने की आवश्यकता है। कार्यक्रम का संचालन जिला रिसोर्स पर्सन बालिका शिक्षा एस एस पांडे जी द्वारा किया गया।