डाक निदेशक केके यादव की बेटी अपूर्वा की ‘कोरोना को भगाना है’ कविता हो रही वायरल
लखनऊ, जन सामना ब्यूरो। कोरोना ने जहाँ लोगों को लॉक डाउन के चलते घरों में रहने पर मजबूर कर दिया है, वहीं बच्चे इसका उपयोग अपनी क्रिएटिविटी बढ़ाने में कर रहे हैं। सी.एम.एस स्कूल, अलीगंज, लखनऊ की कक्षा 4 की छात्रा अपूर्वा ने कोरोना को दूर भगाने के लिए एक कविता “कोरोना को भगाना है” लिखी, जो कि आजकल खूब वायरल हो रही है। इस कविता में अपूर्वा ने घर पर ही रहने, सोशल डिस्टेंसिंग, हाथ धुलने, छींक व खाँसी आने पर मुँह को ढकने, इम्युनिटी बढ़ाने के लिए बाहर की बजाय मम्मी के बनाये खाने, घर में ही पढ़ाई करने, इनडोर गेम्स खेलने की मासूम अपील की है। कविता की अंतिम पंक्तियाँ प्रधानमंत्री मोदी जी की बात मानने को लेकर है-
Read More »