हाथरस, नीरज चक्रपाणि। हाथरस की कोतवाली सदर इलाके के गाँव अईयापुर में एक सांड और दो गायों की मौत हो गई, गौवंश की मौत की सूचना पर ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जमा हो गई, ग्रामीणों के हंगामे की जानकारी पाकर मौके पर इलाका पुलिस पहुँच गई, ग्रामीणों का आरोप है की 2 गायों को आनन फानन में खेत मालिक द्वारा जेसीबी की मदद से दफना दिया गया, खेत मालिक राजू चक्रपाणी पर ग्रामीणों द्वारा जहरीली दवा खेत मे डालने के के गंभीर आरोप लगाए है, जिसके सेवन से 2 गाय और सांड और अन्य वनीय जीवो की मौत हो गई है, मौके पर पहुंची मुख्य पशु चिकित्साधिकारी की टीम सांड के पोस्टमार्टम में जुट गई। पोस्टमार्टम में मौत का कारण अगर जहर निकलता है, तो होगी विधिक कार्यवाही।
Read More »
Jansaamna
इंदौरः जन सामना ब्यूरो। किसी व्यक्ति की सहजता, समझ और गंभीरता क्या होती है इसे परखना हो तो कल्पेश विजयवर्गीय सबसे सही व्यक्ति हैं। उनकी सौम्यता, सरलता और समाजसेवा के प्रति उनकी गंभीर लगन अद्भुत है। उनके सहज व्यवहार में उनके वे संस्कार और उनसे मिली सीख झलकती हैं, वो सीख जो उन्हें परिवार से मिली हैं। विदेश से उच्च शिक्षित होने के बाद भी उनमें ऐसा कोई भाव नहीं कि वे यहाँ की शिक्षा कमतर आंकते हों! अपनी जमीन, अपने शहर और अपने परिवेश के प्रति उनका स्नेह और प्रतिबद्धता अक्षुण्ण है। अपने सामाजिक दायित्व के अलावा कल्पेश विजयवर्गीय अपने काम के प्रति भी लगनशील हैं और उनकी लगन स्पष्ट दिखती भी है।
कानपुरः अर्पण कश्यप। नौबस्ता थाना के अतंर्गत मुखबिर की सटीक सूचना पर नौबस्ता पुलिस ने सैनिक चैराहे से दो संदिग्ध लोगों को दो बाईक समेत पकड़ा। जांच करने पर पता चला कि गाड़ी के पेपर नहीं है। पता चला कि बाईके चोरी की थी। कड़ाई से पूछतांछ में दोनों युवकों से आठ वाहन चोरी के बरामद हुये। प्रेस वार्ता में एसपी साउथ अशोक कुमार वर्मा ने बताया कि पकड़े गये युवक जय प्रकाश गुप्ता पुत्र रामनाथ गुप्ता निवासी शुक्लागंज व यूसुफ खान उर्फ टाईगर निवासी शुक्लागंज के पास से आठ मोटरसाईकिलें बरामद की गयी। यह भी बताया कि दोनों शातिर भीड़भाड़ वाले इलाके मे खड़ी बाईकों में मास्टर चाभी लगा कर मौका पा कर बाईक लेकर चंपत हो जाते थे। इसके बाद गांव क्षेत्र में सस्ते दामों में बेच देते थे।
कानपुरः जन सामना ब्यूरो। उत्तर प्रदेश सरकार में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या छावनी विधानसभा के श्यामनगर स्थित एक गेस्ट हाऊस में भारतीय जनता पार्टी, कानपुर महानगर दक्षिण जिला द्वारा आयोजित उत्तर प्रदेश सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने पर एक वर्ष, नई मिसाल कार्यक्रम में भाग लेने पधारे। सर्वप्रथम दीप प्रज्वलित कर के कार्यक्रम की शुरूआत जिलाध्यक्ष अनीता गुप्ता, उत्तर जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र मैथानी, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष डॉ0 वीना आर्या, विधायक नीलिमा कटियार, विधायक अभिजीत सिंह साँगा, अरुण पाठक और भगवती सागर, पूर्व विधायक रघुनंदन सिंह भदौरिया ने किया। मंच पर प्रदेशमंत्री प्रकाश पाल ,पूर्व जिलाध्यक्ष राधेश्याम पाण्डेय, पार्षद अशोक पाल ने उपमुख्यमंत्री को स्मृति चिन्ह देकर और फूल माला पहनाकर स्वागत किया। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने अपने उद्बोधन में केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार और प्रदेश की योगी सरकार की जनहितकारी योजनाओं की चर्चा करते हुये कहा हमारी सरकारें सदैव गरीबों, किसानों, युवाओं, बालिकाओं और मजदूरों के उत्थान के लिये ही योजना लाती हैं और विकास से बिना किसी भेदभाव के समाज के सभी वर्गों को प्रभावित करती हैं। उन्होंने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि उनके पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 राजीव गांधी ने कहा था कि केंद्रीय सरकार से जब 1रुपये चलता है तब वह नीचे जनता तक आते ,आते 10 पैसे ही रह जाता है। मतलब साफ है कि कांग्रेस सरकारों में बेईमानी का राज्य रहता था, समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी की सरकारों में भी बंदर बाँट होता था, जनता त्रस्त रहती थी आज हमारी सरकार में डिजिटल इंडिया के कारण सरकार से चलने वाला 100 रुपये बिना किसी भी बिचैलिए के सीधे लाभार्थियों के बैंक खाते में जाता है। भाजपा के कार्यकर्ताओं को पार्टी का हनुमान बताते हुये कहा आपकी ही मेहनत और दम पर पार्टी ने देश और प्रदेश में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने का काम किया है। गाँव तहसील कार्यालय और जिला मुख्यालय को 18, 20 और 24 घण्टे बिजली पूरे प्रदेश को हमारी सरकार दे रही है। प्रदेश की कानून व्यवस्था एकदम चाक चौबंद है आज अपराधी जेल में रहना पसंद करता है, पुलिस का भय अपराधियों को हैं, प्राथमिक विद्यालयों के बच्चों को सरकार ने पहली बार जूते, मोजे बैग और स्कूल ड्रेस मुफ्त देने का काम किया एक लाख किलोमीटर से अधिक सड़कों को गड्ढ़ा मुक्त कर दिया गया है।
राज्यसभा सांसद डा. अनिल जैन के समक्ष हजारों कार्यकर्ताओं संग ली सदस्यता
लाखों रूपये कीमत के आभूषण व दस हजार नगद गायब
कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक रतन कान्त पाण्डेय, मुख्य विकास अधिकारी केदारनाथ सिंह, एडीएम वित्त एवं राजस्व विद्याशंकर सिंह, एडीएम प्रशासन शिव शंकर गुप्ता, एडीएम न्यायिक संदीप कुमार गुप्ता, सहायक निदेशक सूचना प्रमोद कुमार, सीएमओ डा. सुरेन्द्र रावत, अपर सीएमओ डा. बीपी सिंह ने जनपद वासियों को रामनवमी के पर्व पर हार्दिक बधाई देते हुए सुख, समृद्धि की कामना की है। विधायक प्रतिभा शुक्ला, निर्मला संखवार, विनोद कटियार, अजीत सिंह पाल, जिला अध्यक्ष राहुल देव अग्निहोत्री ने भी रामनवमी की हार्दिक बधाई दी है। रामनवमी के पर्व पर जनपदवासियों को मान्यता प्राप्त पत्रकार प्रेसक्लब के अध्यक्ष जयकुमार मिश्रा, महामंत्री हनुमान गुप्ता, सदस्य हरीशंकर श्रीवास्तव, संजय दीक्षित, अनुराग शुक्ला, अरविन्द शुक्ला, राघव अग्निहोत्री, चन्द्रसेन भारती, योगेन्द्र यादव, रामनेश त्रिपाठी, भगवानदास गुप्ता वरिष्ठ पत्रकार आशीष अवस्थी, सुबोध मिश्रा, अंकित त्रिवेदी, अंजनी पाण्डेय, उपदेश पाण्डेय, रविकान्त दुबे, वीरेन्द्र शर्मा, लाल दुबे, रामलखन पाण्डेय, पीयूष दीक्षित, करूणासागर दुबे, संजय राजपूत, मयंक शुक्ला, रोहित शुक्ला, अजय तिवारी, रणविजय शर्मा, तिरूपरेश अवस्थी, अमित कुशवाहा, गौरव सिंह, रियाज अहमद, ज्योति शुक्ला, प्रिया गुप्ता, भारती सचान, प्रीती बाथम, मीना कुशवाहा, नितिन परिहार आदि ने भी हार्दिक बधाई दी है।