
(अब सीएमओ और सभी एसीएमओ किसी न किसी स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर करेंगे ओपीडी)
रायबरेली। उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक के निर्देशानुसार आज सीएमओ डॉ वीरेंद्र सिंह ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हरचंदपुर में सुबह 10:15 से 1:30 तक ओपीडी किया, जिसमें कुल 25 रोगियों की जांच कर उन्हें दवा दिलवाई गई। इन रोगियों में सर्दी जुकाम के 05, बुखार के 04,पेट दर्द के 03, डायबिटीज के 02, ब्लड प्रेशर के 02, आंख के रोगी 03, खांसी के 05 की प्राथमिक जांच कर उनका उपचार किया गया। तत्पश्चात सीएमओ डॉ वीरेंद्र सिंह द्वारा स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती सभी रोगियों का निरीक्षण कर उपस्थित चिकित्सकों को निर्देशित किया गया कि आने वाले रोगियों की देखरेख और उपचार सही तरीके से करें। जिला स्वास्थ्य एवं सूचना अधिकारी अस्थाना ने बताया कि उपमुख्यमंत्री ने निर्देशित किया था की सीएमओ और सभी एसीएमओ किसी न किसी स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर ओपीडी करेंगे, जिसकी पहल आज सीएमओ डॉ वीरेंद्र सिंह द्वारा की गई है। यह प्रक्रिया निरंतर चलती रहेगी, इससे इन अनुभवी विशेषज्ञ के ज्ञान का लाभ आम जनमानस में पहुंचेगा और उनको लगातार स्वास्थ्य लाभ मिलता रहेगा और स्वास्थ्य केंद्रों की व्यवस्थाओं में भी सुधार होता रहेगा।
Read More »
Jansaamna
कानपुरः जन सामना डेस्क। घाटमपुर विधान सभा क्षेत्र में कुछ गांवों में इन दिनों बाढ़ का प्रभाव दिख रहा है।
राजीव रंजन नाग, नई दिल्ली। भारत के 49वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ लेने से पहले अदालतों के पारंपरिक कार्यों में सुधार लाने की तीन घोषणाएं की हैं। एन वी न्यायमूर्ति रमना के विदाई समारोह में कल न्यायमूर्ति ललित ने कहा कि लगभग तीन महीने के अपने कार्यकाल के दौरान वह तीन प्रमुख क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित करेंगे और उनकी सर्वोच्च प्राथमिकताओं में से एक मामलों की सूची को सरल, स्पष्ट और यथासंभव पारदर्शी बनाना होगा।न्यायमूर्ति उदय उमेश ललित ने सर्वोच्च न्यायिक पद से न्यायमूर्ति एनवी रमना के सेवानिवृत्त होने के एक दिन बाद आज भारत के 49वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज सुबह राष्ट्रपति भवन में न्यायमूर्ति ललित को भारत के मुख्य न्यायाधीश के पद की शपथ दिलाई। न्यायमूर्ति ललित का भारत की न्यायपालिका के प्रमुख के रूप में 74 दिनों का संक्षिप्त कार्यकाल होगा और 8 नवंबर को सेवानिवृत्त होंगे। न्यायमूर्ति रमना ने परंपरा और वरिष्ठता के मानदंडों को ध्यान में रखते हुए न्यायमूर्ति ललित को उनके उत्तराधिकारी के रूप में सिफारिश की थी।
कानपुर। जाजमऊ थाना प्रभारी अभिषेक शुक्ला की संयुक्त टीम द्वारा अपराधी की धरपकड़ हेतू चेकिंग अभियान चलाकर संदिग्धों को रोककर पूछताछ करने के दौरान प्रभारी द्वारा एक संदिग्ध युवक को रोका गया। जिसकी तलाशी के दौरान युवक के पास से एक 315 बोर का तमंचा व एक जिन्दा कारतूस बरामद हुआ। पुलिसिया पूछताछ मे युवक ने अपना नाम सोनू यादव पुत्र प्रमोद यादव निवासी पुराना गौशाला बताया गया,जिसपर जाजमऊ पुलिस द्वारा आमर्स एक्ट का धारा मे मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा गया।
कानपुर। 90दिवस की पैरोल पर छूटा आरोपी को पनकी पुलिस ने पकड़कर जेल भेजा।आरोपी शेखर उर्फ चन्द्र शेखर पुत्र नंद किशोर {60} पनकी कटरा निवासी को बीती 7/12 /2021 को कानपुर जिला जेल से पैरोल पर मुक्त किया गया थ,जिसे 8/3/2022 को जिला कारागार मे आत्मसमर्पण करना था,जो कि फरार चल रहा था, जिस पर प्रशासन द्वारा 15000 का इनाम घोषित किया गया था। जिसे पनकी पुलिस की सयुंक्त टीम ने मुखबिर की सूचना पर पनकी भाटिया चौराहे से घेरा बंदी कर गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।