ऊंचाहार/रायबरेली,पवन कुमार गुप्ता। कस्बा के ओवर ब्रिज स्थित रेलवे गेट को 29 जुलाई से 31 जुलाई तक तीन दिन के लिए बंद किया जाएगा। इस दौरान विभाग द्वारा इस गेट की मरम्मत और अनुरक्षण का कार्य किया जायेगा।यह जानकारी रेलवे विभाग के सीनियर सेक्शन इंजीनियर रेलवे मो. कलीम ने दी है। उन्होंने बताया कि कस्बा स्थित ओवर ब्रिज के पास वाले इस रेलवे गेट संख्या 44 ए का वार्षिक मरम्मत और अनुरक्षण का कार्य होना है। इसके लिए तीन दिन तक रेलवे गेट से आवागमन नहीं होगा। इस रेलवे गेट से आवागमन करने वाले वाहनों को कोतवाली स्थित छोटी रेलवे क्रॉसिंग गेट संख्या 43 सी से आवागमन करना होगा। यातायात में लोगों को किसी तरह की असुविधा ना हो इसके लिए स्थानीय प्रशासन को भी सूचित किया गया है।
Read More »
Jansaamna
ऊंचाहार/रायबरेली, पवन कुमार गुप्ता। एनटीपीसी इलेक्ट्रिक इम्प्लाइज यूनियन (एटक) की वर्ष 2022-23 के लिए कार्यकारिणी का चुनाव सम्पन्न हुआ। जिसमें रवीन्द्र सिंह कुशवाहा को महामंत्री एवं राजेन्द्र प्रसाद को अध्यक्ष चुना गया। कार्यकारिणी में वी पी यादव को संरक्षक चुना गया तथा राजेश्वर प्रसाद को सह संरक्षक, अनिल कुमार श्रीवास्तव को संयोजक, मोती लाल यादव को सह संयोजक, वीरेन्द्र कुमार यादव को कार्यवाहक अध्यक्ष, प्रवीण कुमार राय को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, श्रवण कुमार शुक्ला, राहुल दुबे एवं एम वेणुगोपाल को उपाध्यक्ष, रूपेश कुमार, देव नारायण मौर्या एवं राजेश कुमार को संयुक्त मंत्री, विजय शंकर अवस्थी, दिनेश कुमार वर्मा एवं ओम प्रकाश मौर्या को संगठन मंत्री, भगवान लाल प्रसाद को कोषाध्यक्ष, भीम राय, चतुरसेन एवं राम शरण सिंह को प्रचार मंत्री, अभिषेक कुमार यादव को कार्यालय मंत्री,राम लाल को ऑडिटर तो कार्यकारिणी सदस्य में सुनील कुमार सिंह, प्रेम शंकर लाल श्रीवास्तव, राम कुमार वर्मा, देश कुमार तिवारी, एस के एस राजपूत, अविनाश कुमार महेंद्रा, विपिन कुमार, विमलेश कुमार, लक्ष्मीकांत, देशराज कुशवाहा, विक्रम कौशल, जे के महतो, राधेमोहन, हज़ारी लाल गुप्ता, दया शंकर, राम कुमार मौर्या, राधेश्याम यादव, राकेश, शिव बालक, मनीराम एवं कालिका प्रसाद को चुना गया।
चकिया
कानपुर। कानपुर आउटर नर्वल थाना बना तालाब कुछ देर की बारिश में ही नर्वल थाना तालाब में तब्दील हो गया माल खाने से लेकर मुंशियाने में पानी ही पानी दिख रहा हो कानपुर आउटर के कई थाने की बिल्डिंग पूरी तरह से जर्जर हो चुकी है। बारिश में तमाम पुलिस कर्मी उन थानों में हादसे के बीच बैठ कर अपना फर्ज निभाने के लिए मजबूर है आम जनता की सदैव रक्षा करने वाले पुलिसकर्मियों की सुरक्षा के लिए आखिर शासन की नजर कब पड़ेगी कुछ देर की बारिश में ही थाने में बैठने की व्यवस्था नहीं है ऐसे में कहना गलत नहीं होगा कि अगर बारिश तेज हो जाये तो यह आम जनता की सुरक्षा करने वाले पुलिसकर्मी कहा बैठ कर जनता की सुनवाई करेंगे बीते साल पुलिस लाइन की छत गिरने से कई पुलिसकर्मी घायल हो चुके थे फिर भी इनकी तरफ जिम्मेदार अधिकारियों की नजर कब पड़ेगी यह बड़ा सवाल है। इस पूरे मामले पर कोई जिम्मेदार अधिकारी बोलने को तैयार नहीं है।
डॉलर के मुकाबले रुपया लगातार कमजोर होते जा रहा है क्योंकि बाजार में डॉलर की मांग ज्यादा है काफी समय से मंदी के कारण देश की अर्थव्यवस्था चरमराई हुई है और अन्य देशों की तुलना में भारत का रुपया तेजी से गिर रहा है हम जितना निर्यात करते हैं उससे ज्यादा वस्तुओं और सेवाओं का आयात करते हैं करीब 83% डॉलर में वस्तुओं का आयात करते हैं और 14% निर्यात करते हैं इसी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि डॉलर क्यों मजबूत हो रहा है।
सिकंदराराऊ।कारगिल विजय दिवस के पावन दिवस के अवसर पर व्यापरी नेता विपिन वार्ष्णेय एवं संयुक व्यापार मण्डल के जिलाध्यक्ष जयपाल सिंह चौहान, अलीगढ़ के उद्योगपति ललित कुमार वार्ष्णेय ने अपने परिवार के साथ समुद्र तल से 15000 फीट की ऊँचाई पर स्थित रिठांगला बीर योध्दा स्मारक पर पहुँच कर देश के प्रथम परमवीर चक्र विजेता ब्रिगेडियर शैतान सिंह और उनकी पूरी शहीद प्लाटून को श्रद्धांजलि अर्पित की एवं उसके उपरांत स्मारक के अधिकारियों व उनके सहयोगियों को प्रतीक चिन्ह भेंट कर कारगिल विजय दिवस की बधाई दी ।इस अवसर पर व्यापारी नेता विपिन वार्ष्णेय ने कहा कि हमारे देश में भारतीय जवानों की अनेक वीरगाथाएँ प्रचलित हैं। लेकिन कारगिल विजय दिवस के रूप में भारतीय जवानों ने अनूठी मिसाल प्रस्तुत की थी , वह बहुत ही अनूठी है।जयपाल चौहान ने कहा कि देश आज यदि सुरक्षित है तो वह भारतीय सेना की बजह से है।इस अवसर पर सभी भारतीय सेनिकों ने अपने स्वागत एवं सम्मान पर आभार व्यक्त किया व सभी को सुभकामनाएँ दी और अस्वस्त किया कि वे इसी तरह देश की सेवा करते रहेंगे ।
रायबरेली,पवन कुमार गुप्ता। शिवगढ़ थाना क्षेत्र भवानीगढ़ चौराहा स्थित जूते चप्पल जूते की दुकान में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लगने से दुकान में रखा लाखों का सामान जलकर राख हो गया।ग्रामीणों की मदद से किसी तरह आग पर काबू पाया गया लेकिन तब तक लाखों का सामान जलकर खाक हो चुका था। जानकारी अनुसार शिवगढ़ थाना क्षेत्र के भवानीगढ़ चौराहा स्थित रजबहा निकट शिवगढ़ निवासी छोटू की चप्पल जूते की दुकान है जो रोज की तरह शाम करीब 8 बजे दुकान बन्द करके घर चले गए। रात 9 बजे दुकान से तेजी से धुआं निकल रहा था एवं जूते चप्पल के जलने से उठती तेज गंध को लेकर पड़ोसी दुकानदारों को दुकान में आग लगने का अंदेशा हुआ तो पड़ोस के एक व्यापारी ने दुकान मालिक को फोन लगाया लेकिन फोन नहीं उठा तो व्यापारी उनके घर पहुंचा तो दुकानदार का भाई मुन्ना आया और जैसे ही उसने दुकान को खोला, आग की तेज लौ बाहर निकलने लगी, तब तक आग ने अपना विकराल रूप धारण कर लिया था दुकान में रखा सारा सामान धू-धू कर जल चुका था।