काकोरी के शहीद, विभाजन विभीषिका- स्मृति दिवस तथा सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 8 साल विषय पर चित्रों को प्रदर्शन
लखनऊ। केंद्रीय संचार ब्यूरो सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार द्वारा लखनऊ में आयोजित की जा रही तीन दिवसीय प्रदर्शनी के आज दूसरे दिन बड़ी संख्या में लोगो ने सहभागिता की . प्रदर्शनी की भव्यता और शोध से प्रभावित प्रसिद्ध इतिहासकार रवि भट्ट ने कहा कि देश सेवा के लिए हमें मौके और अवसर ढूंढने की जरूरत नहीं है ।दिन प्रतिदिन के कार्यकलापों के माध्यम से हम देश के लिए अपना योगदान दे सकते हैं। रामाधीन सिंह महाविद्यालय के शिवाजी सभागार में आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री रवि भट्ट ने कहा कि छात्र-छात्रायें और जनमानस अपनी छोटी-छोटी आदतों में बदलाव लाकर बिजली और पानी बचाकर देश के विकास में अपना योगदान दे सकते हैं।
Read More »
Jansaamna
कानपुर।सीएम योगी आदित्यनाथ द्वारा पिछले सप्ताह 150 बीएस-6 डीजल बसों को हरी झंडी दिखाकर यूपी के नागरिकों को सौगात दी थी।इनमें से दो बसें कानपुर के आजाद नगर डिपो को मिली हैं। विधायक नीलिमा कटियार ने आजाद नगर बस डिपो में दोनों बसों की पूजा अर्चना कर यात्रा का शुभारंभ किया।बीएस 6 डीजल बसों के कानपुर से गोरखपुर तक शुरुआत होने से यात्रियों को राहत मिली है।पहले यात्रियों को गोरखपुर जाने के लिए लखनऊ जाना पड़ता था। नई बसों के शुभारंभ होने से अब यात्रियों को परेशान नही होना पड़ेगा।अब यहां से प्रतिदिन सुबह 7 और 8 बजे गोरखपुर के लिए सीधी सेवा शुरू हो गई है। कानपुर से गोरखपुर तक का किराया 476 रुपए रखा गया है। बीएस-6 मॉडल की आधुनिक तकनीक की बस होने की वजह से इसमें सड़क के गड्ढों का अहसास भी नहीं होगा, क्योंकि उच्च तकनीक होने के कारण झटका भी यात्रियों को नही लगेगा। बसों के शुभारंभ के इस मौके पर क्षेत्रीय प्रबंधक, सेवा प्रबंधक तुलाराम और एआरएम आजादनगर योगेंद्र प्रताप सिंह ने मुख्य अतिथि विधायक नीलिमा कटियार को पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया।
मैनपुरी । भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कुंअर बासित अली पहुंचे करहल। भाजपा नेता मोहम्मद आसिफ के आवास पर किया गया जोशील स्वागत।कार्यकर्ताओं ने फूल मालाएं पगड़ी एवं प्रतीक चिन्ह देकर किया सम्मानित।पत्रकारों से वार्ता करते प्रदेश अध्यक्ष बोले देश प्रदेश की जनता मोदी एवं योगी के कार्यो में पूर्ण विश्वास रखती है, आगामी 2024 में भी केंद्र में भाजपा की ही सरकार बनेगी।’भाजपा मंडल अध्यक्ष कल्पेद्र भारतीय, मयंक राठौर, संजय जैन,मोहम्मद ओवैस,डॉक्टर शहीद शाह, जिला कार्यालय प्रभारी जनक सिंह, एवं नरेंद्र काला, बॉबी छाबड़ा राशिद खान, विवेक शविता,हिमांशु गुप्ता, राहुल यादव,मोहम्मद अजहर, हाशिम खान, आर्यन राठौर, लाखन सिंह राठौर, अनुसूचित मोर्चा के मंडल अध्यक्ष कन्हैया रावल आदि तमाम कार्यकर्ता साथ दिखे मौजूद।
– पत्रकारों ने तिरंगा यात्रा रैली निकालकर दिखाई एकजुटता
⇒क्षेत्रीय विधायक महेश त्रिवेदी ने किया भूमि पूजन
नई दिल्ली। भारत में कोरोना वायरस के नए मामलों में 19 फीसदी का उछाल देखने को मिला है। पिछले 24 घंटे में 20,139 नए मामले दर्ज किए गए हैं। देश में अब तक कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 43, 689,989 हो गई है। वहीं, कोरोना से पिछले 24 घंटे में 28 लोगों ने कोविड-19 की वजह से जान गंवाई है।
कानपुर देहात।उ०प्र० खेल निदेशालय के तत्वाधान में जिलाधिकारी नेहा जैन के निर्देशानुसार 15 अगस्त को स्वतन्त्रता दिवस के पावन पर्व एवं 75वीं आजादी के अमृत महोत्सव पर कानपुर देहात में 5 किलो मीटर ओपेन क्रॉस कन्ट्री रेस का आयोजन किया गया। यह रेस दो वर्गों में ओपेन पुरुष एवं ओपेन महिला वर्ग में आयोजित कराई गई। क्रॉस कन्ट्री रेस प्रातः 9ः00 बजे स्टेडियम के मुख्य द्वार से प्रारम्भ हुई, इस रेस को घनश्याम चौरसिया अपर पुलिस अधीक्षक, वगीश शुक्ला उप जिलाधिकारी सदर एवं अरविन्द द्विवेदी जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा हरी झण्डी दिखा कर संयुक्त रूप से किया गया, तथा प्रतियोगिता के समापन के अवसर पर मुख्य अतिथि जिलाधिकारी नेहा जैन ने खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरण किया। मुख्य अतिथि ने खिलाडियों को अपने संबोधन में कहा कि खिलाड़ी ऊर्जावान होते है, तथा इस बारिश के खराब मौसम में अधिक संख्या में खिलाड़ियों का प्रतिभाग करना अपने आप में जनपद के लिए एक गौरव की बात है तथा क्रीड़ाधिकारी की सराहना की, इस मौके पर अपर जिला अधिकारी वित्त एवं राजस्व जे०पी० गुप्ता एवं अपर जिला अधिकारी प्रशासन केशव प्रसाद एवं अरविन्द द्विवेदी जिला विद्यालय निरीक्षक उपस्थित थे।
कानपुर देहात।आजादी का अमृत महोत्सव एवं 15 अगस्त स्वतन्त्रता दिवस के शुभ अवसर पर जवाहर नवोदय विद्यालय नबीपुर में बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम व वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अकबरपुर लोक सभा सांसद देवेन्द्र सिंह भोले ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी नेहा जैन, मुख्य विकास अधिकारी सौम्या पाण्डेय ने भी प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में बच्चों द्वारा बनायी गयी पेन्टिंग का सांसद, जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी ने अवलोकन किया। कार्यक्रम के दौरान सर्वप्रथम मुख्य अतिथियों ने नवोदय विद्यालय परिसर में दैविक मन्त्रोउच्चारण के साथ हरीशंकरी का पौधरोपण किया। कार्यक्रम में बच्चों द्वारा बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओं पर आधारी एक नाटक प्रस्तुत किया गया, जिसका सभी ने प्रसंसा की।
स्वतन्त्रता दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी ने जिला अस्पताल पहुंच मरीजों को वितरित किये फल व मिष्ठान