झारखंड़ का नशा बिकता है यूपी मे, करोड़ों का Intoxication का खरीदार बरेली में
बरेली का इनलमत से पुलिस के हाथ दूर,अब यूपी एसटीएफ की नजर मे बरेली इनलमत
कानपुर दक्षिण,अर्पण कश्यप। एसटीएफ टीम से नौबस्ता थाने की कमान संभालने वाले नवआगन्तुक नौबस्ता इंसपेक्टर मानवेन्द्र सिंह ने आज अपने मुखबिर तंत्र के जरिये करोड़ों की अफीम के साथ दो तस्करो को पकड़ा। नौबस्ता इंसपेक्टर मानवेन्द्र सिंह ने बताया कि आज दोपहर लगभग 2ः30बजे मुखबिर की सूचना पर यशोदा नगर हाईवे पर स्थित प्रताप होटल पर दो संदिग्ध युवको के होने की सूचना मिली, सूचना पर पहुंची एसटीएफ टीम के साथ नौबस्ता पुलिस ने दोनों संदिग्धों को पकड़ा। पकड़े गये युवकों के पास दो छोटे बैग में रखी काली रंंग की चीज पाई गई। जिसकी जाँच करने पर वह अफीम निकली।अफीम निकलने के बाद दोनों युवकों को एसटीएफ टीम नौबस्ता थाने लेकर आई,जहाँ पुछताछ मे दोनों युवकों ने अपना नाम नासिर आलम, पुत्र कासिम मियाँ व गुलाम सरवार अब्दूल खुदा निवासी नौगर,बलियारि पलामू झारखंड़ बताया,साथ ही ये भी बताया कि यह आर्डर बरेली निवासी अशरफ को देने जा रहे थे।
Read More »
Jansaamna
Kanpur Nagar: जिलाधिकारी कानपुर नगर विशाख जी ने आज विकास भवन के सभागार में विकास कार्यो की समीक्षा बैठक करते हुए समस्त सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जनपद में किए जा रहे विकास कार्यो को युद्ध स्तर पर पूर्ण कराया जाए जिसकी प्रगति रिपोर्ट साप्ताहिक उपलब्ध कराई जाती रहे। बैठक में अधिशाषी अभियंता विद्युत के अनुपस्थित होने पर कारण बताओ नोटिस निर्गत करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने निर्देशित करते हुए कि कहा जनपद में की 590 ग्राम पंचायतों में से 200 ग्राम पंचायतों में मॉडल स्कूल बनाए गए है। जिनमे मुख्य रूप से स्मार्ट क्लास, पोषण वाटिका, खेल का मैदान, दिव्यांग छात्र छात्राओं के शौचालय, पेयजल व्यवस्था छात्रों की आयु के अनुसार नल लगाए गए है आदि 22 पैरामीटर पर विद्यालय को मॉडल विद्यालय के रूप में विकसित किया जा रहा है।
Kanpur Nagar: किसान देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। उनके उत्थान, सामाजिक और आर्थिक सुरक्षा के लिए देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कई योजनायें संचालित की है। जिनमें प्रमुख रूप से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना है, जिसके अंतर्गत किसानों को वार्षिक 6000 रू0 देते हुए किसानों को आर्थिक सम्बल प्रदान किया है। उसी तरह केन्द्र सरकार ने प्रधानमंत्री श्रमयोगी मानधन योजना आरम्भ किया है। जिसके अंतर्गत किसानों को 60 वर्ष के बाद 3000 रू0 मासिक 36 हजार रूपये सालाना पेंशन दी जाती है। केन्द्र सरकार की इस योजना को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने प्रदेश में लागू कर किसानों को लाभान्वित कर रहे हैं। किसानों को वृद्धावस्था में किसी के सामने रूपयों के लिए हाथ न फैलाना पड़े, वे आत्मनिर्भर रहे, उनका मान-सम्मान बना रहे, सरकार ने इस पर विशेष ध्यान दिया है।