कानपुर दक्षिण| नौबस्ता पुलिस की शर्मनाक हरकत रिक्शा चालक नशेबाज पिता की शिकायत लेकर थाने पहुंचे नाबालिग बेटे ने माँ को बचाने के लिये रो रो कर गुहार लगाई| बेटे ने बताया कि उसके पिता रिक्शा चलाते है|और नशे के लती है|शराब पीकर माँ व मुझे दोनो को मारते पीटते है|आज दोपहर भी वह शराब के नशे मे घर आये तो माँ ने टोक दिया, जिसके बाद पापा मम्मी को लोहे के पाईप से पीटने लगे, जिसका मैने भी विरोध किया तो मुझे भी मारा पीटा|
शिकायत करने पहुंचा थाने तो इस कमरे से उस कमरे भेजा गया
बच्चे ने बताया की पापा मम्मी को मार रहे है, जिसकी शिकायत लेकर रोता बिलखता बच्चा भागते हुये पहुंचा और मौजूद पुलिसकर्मियों से मदद मांगते हुये बोला मम्मी को बचा लो पापा मार रहे, तो मौजूद पुलिस वालो ने बच्चे को कभी इस कमरे तो कभी उस कमरे कभी उस कुर्सी तो कभी उस कुर्सी के चक्कर कटवा कर लट्टू बना दिया|वही बच्चा इंसपेक्टर मानवेंद्र सिंह के पास जाना चाहा, तो पहरा पर मौजूद सिपाही ने साहब मीटिंग मे है कह कर रोकना चाहा| पर मीडिया को मौजूदगी मे उसे मिलने दिया गया| जिसके बाद इंसपेक्टर के आदेश पर सरकारी जीप मे पीडित बच्चे को उसके घर ले जाकर उसके पिता को पकड़ कर लाई|
Read More »
Jansaamna
रायबरेली,पवन कुमार गुप्ता। जिलाधिकारी माला श्रीवास्तव व पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी द्वारा जनपद में शान्ति/सुरक्षा व कानून-व्यवस्था बनाये रखने के उद्धेश्य से रायबरेली के नगर क्षेत्र में कहारों का अड्डा,गुलाब रोड,किला बाजार,खाली सहाट,अली मियां चौक,राजघाट,गोराबाजार आदि क्षेत्रों में आमजनमानस से वार्ता करते हुए भ्रमण किया गया तथा सम्बन्धित अधिकारी/कर्मचारीगण को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये । इस अवसर पर प्रशासन/पुलिस के अन्य अधिकारी/ कर्मचारीगण उपस्थित रहे ।
नवगठित कार्यकारिणी कर्मचारियों के प्रति और अधिक जवाबदेही के साथ करेगी काम और जीतेगी विश्वास- आज्ञाशरण सिंह
पवन कुमार गुप्ता, रायबरेली। दरगाह हजरत सैय्यद महबूब आलम शाह चिश्ती र0उ0अ0 बस स्टेशन कानपुर रोड रायबरेली का तीन दिवसीय सालाना उर्स की शुरूआत बाद नमाजे फज्र सुबह 6 बजे कुरानख्वानी से हुआ। शाम को बाद नमाजे मगरिब जश्ने ईद मिलादुन्नबी स0अ0व0 मुनक्किद किया गया। जिसमें मकामी और बहरूनी उलमाए किराम ने भाग लिया, जिसमें जलसे की सदारत मौलाना मुफ्ती गुलाम रसूल साहब ने की, जिसमें कई बच्चों ने नात शरीफ सुनाई जिसमें जनाब मौलाना नासिर साहब ने हजरत महबूब आलम शाह के बारे में रोशनी डाली और कहा कि आस्ताने में हर धर्म और जाति के लोग बड़ी आस्था से आते हैं और उनकी मुरादें भी पूरी होती हैं।
पवन कुमार गुप्ता, रायबरेली। शहर कोतवाली क्षेत्र के इंदिरा नगर मोहल्ले से बीती रात चोरों ने एक ही घर से सोने चांदी के जेवरात और नकदी समेत 5 लाख रुपए का माल पार कर दिया। सुबह पड़ोसियों ने घर का गेट खुला देखा तो सूचना भवन स्वामी को दी। मौके पर पहुंचे घरवालों ने घर के अंदर बिखरा सामान देखकर दंग रह गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरु कर दी है।
पवन कुमार गुप्ता, रायबरेली। गंगा नदी में अचानक जलस्तर बढ़ने लगा है। बीते 24 घंटे में करीब दो फिट जलस्तर बढ़ गया है। जिससे गंगा नदी के रेत में बोई सब्जियों पर डूबने का संकट मंडराने लगा है।