1,829.71 करोड़ रुपए के स्वास्थ्य अनुदान प्रस्ताव को मिली मंजूरी ग्रामीण क्षेत्र के लिए 1334.79 करोड़ रुपये व शहरी क्षेत्र हेतु494.92 करोड़ रुपये का प्रस्ताव शामिल
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा की अध्यक्षता में आज आयोजित 15वें वित्त आयोग की राज्य स्तरीय समिति की बैठक में वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए 1,829.71 करोड़ रुपये के स्वास्थ्य अनुदान प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान की गई है। इसमें ग्रामीण क्षेत्र के लिए 1334.79 करोड़ रुपये व शहरी क्षेत्र हेतु 494.92 करोड़ रुपये के प्रस्ताव शामिल हैं। मुख्य सचिव ने कहा कि स्वीकृत धनराशि से ग्रामीण क्षेत्रों में पीएचसी पर प्राथमिक जांच सुविधाओं की बढ़ोत्तरी की जायेगी। शहरी हेल्थ वेलनेस सेंटर्स का निर्माण होगा। सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में पीएचसी और सीएचसी के भवन निर्माण कराया जायेगा। ब्लॉक स्तर पर पब्लिक हेल्थ यूनिट की स्थापना होगी।
Read More »
Jansaamna
करछना, प्रयागराज। इलाहाबाद डिस्टिक कोऑपरेटिव बैंक शाखा करछना की ओर से बैंक परिसर में आजादी महोत्सव के अंतर्गत किसान भागीदारी प्राथमिकता हमारी नामक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस मौके पर उप महाप्रबंधक राम आसरे यादव मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। गोष्ठी में मौजूद किसानों को बैंक संबन्धी योजनाओं के बारे में जानकारी देते हुए वरिष्ठ शाखा प्रबंधक संजय जैसवार ने कहा कि बैंक हर स्तर पर किसानों का मददगार है ।अधिक से अधिक किसान भाई बैंक योजनाओं का लाभ लेने के लिए अपनी भागीदारी को लेकर आगे आयें।सहायक विकास अधिकारी सोनल ने बताया कि जीवन ज्योति बीमा योजना, अटल पेंशन योजना, किसान सम्मान निधि के अलावा किसानों के नए क्रेडिट कार्ड बनाने के लिए कोऑपरेटिव बैंक सतत प्रयासरत है। इसके लिए किसानों को समय-समय पर बैंक द्वारा चलाई जा रही सरकारी योजनाओं की जानकारी कर उसका लाभ लेने की जरूरत है।
रायबरेली,पवन कुमार गुप्ता।नगर पालिका परिषद रायबरेली सर्वसाधारण को सूचित किया जाता है कि ग्रीष्म ऋतु को देखते हुए शिरोपरी जलाशय की सफाई कराया जाना आवश्यक है। सफाई के दौरान सायंकाल की वाटर सप्लाई (जलापूर्ति) सम्बन्धित क्षेत्र की बाधित रहेगी। जिसमें राजकीय कालोनी में 30 अप्रैल से 01 मई 2022 तक सफाई के दौरान वाटर सप्लाई बाधित रहेगी।इसी प्रकार आवास विकास में 4 मई से 06 मई तक, आनन्द नगर में 07 से 10 मई तक, एम0जी0आई0 सी0 में 11 से 14 मई तक, गुलाब रोड में 15 से 18 मई तक, प्रगतिपुरम में 19 से 21 मई तक, शिवाजी नगर सी0 डब्ल्यू0 आर0 में 22 से 24 मई तक, आनन्द नगर सी0डब्ल्यू0आर0 में 25 से 27 मई तक, खसपरी सी0डब्ल्यू0आर0 में 27 से 29 मई तक, तिलक नगर में 30 से 31 मई तक, इन्दिरा नगर 01 जून से 04 जून तक एवं जवाहर बिहार में 05 जून से 07 जून 2022 तक सफाई के दौरान सायंकाल की वाटर सप्लाई (जलापूर्ति) बाधित रहेगी।
डीएम-एसपी ने अलविदा जुम्मा के मद्देनजर शहर के क्षेत्रों का भ्रमण कर लिया जायजा
€युवाओं एवं कुशल कारीगरों को चिन्हित कर उन्हे बेहतर संस्थाओं और रोजगार से जोड़े जाने पर विशेष जोर
ऊंचाहार/रायबरेली,पवन कुमार गुप्ता। बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा पंचायत ऊँचाहार के द्वारा क्षेत्र के हटवा ग्राम पंचायत में किसान भागीदारी गोष्ठी का आयोजन किया गया।क्षेत्र में बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा द्वारा किसानों के हितों के लिए समय-समय पर विभिन्न गांवो में योजनाओं की समुचित जानकारी दी जाती रहती है। इसी के क्रम में क्षेत्र के हटवा गांव में “किसान भागीदारी प्राथमिकता हमारी” अभियान के अंतर्गत गोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। गोष्ठी में जिला अग्रणी बैंक के प्रबंधक राजीव कुमार पांडे ने बताया कि किसानों को बैंक से अधिक से अधिक जोड़ने के उद्देश्य से कैंप का आयोजन किया गया है। किसानों को जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि किसान क्रेडिट कार्ड, पशुपालन क्रेडिट कार्ड, जीवन सुरक्षा बीमा योजना, तथा प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा आदि का लाभ ले सकते हैं।