व्यापारियों ने जमकर की नारेबाजी, बांधी काली पट्टी, सीओ सिटी के आश्वासन पर धरना हुआ समाप्त
फिरोजाबाद। बुधवार की रात्रि उत्तर क्षेत्र के टाट वाले बाबा कोटला चुंगी के पास सराफा व्यवसायी को गोली मारकर लूटपाट की गई थी। गुरूवार को सराफा बाजार कमेटी आसफाबाद ने सराफा व्यापारी के साथ हुई लूट के मामले में गुस्सा जताकर अपने प्रतिष्ठानों को बंद कर व्यापारियों के साथ धरने पर बैठ गए। काफी देर तक नारेबाजी हुई। इस दौरान सीओ सिटी ने पहुंच अपराधियों की गिरफ्तारी शीघ्र करने और लूट का माल बरामद करने का आश्वासन दिया, तब जाकर धरना समाप्त हुआ।
सराफा बाजार कमेटी आसफाबाद द्वारा बुधवार को टाट वाले बाबा कोटला चुंगी चौराहा के पास सराफा व्यवसाई के गोली मारकर लूट के अपराध के खिलाफ गुरूवार को व्यापारियों का एक विशाल धरना साईं मार्केट आसपास रेलवे क्रॉसिंग पर शुरू हुआ। इस दौरान काफी देर तक नारेबाजी होती रही। धरना स्थल पर महानगर अध्यक्ष अंबेश शर्मा अपनी टीम के साथ पहुंचे। सुफियान कुरैशी युवा महानगर अध्यक्ष, राजपाल यादव, मनोज कटारिया, अभिषेक दीक्षित, अनिल गुप्ता अमीना, सुभाष यादव के साथ धरना स्थल पर पहुंचकर व्यापारियों की समस्या को सुना और फिर धरना स्थल पर बैठ गए। क्षेत्राधिकारी हरिमोहन सिंह को अवगत कराया। हरि मोहन सिंह ने व्यापारियों से वार्ता कर अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। सीओ हरिमोहन सिंह के साथ थाना रसूलपुर इंस्पेक्टर, थाना उत्तर प्रभारी, थाना रामगढ़ प्रभारी, एसओजी प्रभारी की पुलिस भी मौजूद रही। वहीं व्यापारियों को आश्वासन दिया कि उनकी पूर्ण रूप से सुरक्षा की जाएगी। अपराधियों को गिरफ्तार किया जाएगा। सीओ सिटी के आश्वासन पर व्यापारियों ने धरना समाप्त किया। सीओ सिटी द्वारा धरना पर बैठे बाजार कमेटी के अध्यक्ष, महामंत्री, कोषाध्यक्ष को जूस पिलाकर धरना समाप्त कराया। धरना में राम लखन चौहान अध्यक्ष, अनुज यादव, हरेश्वर यादव, सोनू राठौर, गोपाल चौहान, मोहन चौहान, गजेंद्र चौहान, गोविंद चौहान, दयाल, नाथूराम मुनीमजी, सोनू यादव, मोनू यादव, सचिन चक, राजकुमार वर्मा आदि व्यापारी मौजूद रहे।
Read More »
Jansaamna
फिरोजाबाद। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष रमेशचंद्र चंचल के नेतृत्व में गुरूवार को दबरई स्थित जिला कार्यालय पर दलितों शोषितों, गरीबों एवं नारी मुक्ति दाता भारत रत्न बाबा साहब डा. भीमराव अंबेडकर की 131 वीं जन्म जयंती धूमधाम से मनाई गई। तत्पश्चात आयोजित विचार गोष्ठी में बाबा साहब के जीवन पर प्रकाश डाला। इस मौके पर शिकोहाबाद विधायक डा. मुकेश वर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष रामसेवक यादव, महानगर अध्यक्ष योगेश गर्ग, वीर सिंह प्रधान, गुलाब सिंह प्रधान, कमलेश यादव, गौरव यादव, चंद्रकांत, अशोक यादव, संजय मलिक, दीपू यादव, अकील अंसारी, राजू यादव, जगमोहन यादव, सम्मी कपूर, योगेंद्र यादव उर्फ सोनू, रविंद्र, अखिलेश यादव, सतीश, नीरज यादव आदि मौजूद रहे।
फिरोजाबाद। बार एसोसिएशन द्वारा बार हॉल में संविधान शिल्पी, भारत रत्न बाबा साहब डा. भीमराव आंबेडकर की 131 वीं जयंती मनाई गई। इस अवसर बार एसोसिएशन पदाधिकारियों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया।इस अवसर पर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रतन सिंह ने कहा कि डा. भीमराव अम्बेडकर ने गरीब, दलितों की आवाज को सड़क से ससंद तक पहुंचाने का काम किया। धर्मसिंह यादव एडवोकेट ने कहा कि गीता, कुरान, बाइबिल की तरह अधिवक्ता का ग्रंथ संविधान है। बाबा साहब अंबेडकर ने संविधान में सभी को आर्थिक व समाजिक रूप से समानता की व्यवस्था दी है। कार्यक्रम में बार एसोसिएशन के महासचिव, देवेंद्र यादव, चुनाव अधिकारी कुंवर बहादुर यादव, के.के. चौहान, ज्ञान सिंह, श्रीनिवास, उदय राम, संजय सिंह, गिरेंद्र सिंह, घनश्याम यादव, क्षत्रपाल बाबा आदि ने संबोधित किया।
फिरोजाबाद। संविधान शिल्पी, भारत रत्न बाबा साहब डा. भीमराव आंबेडकर की 131 वीं जयंती भारतीय जनता पार्टी द्वारा सामाजिक समरसता दिवस के रूप में अंबेडकर महाविद्यालय नगला करन सिंह में मनाई गई।कार्यक्रम में सांसद डा. चंद्रसेन जादौन, विधायक सदर मनीष असीजा, महापौर नूतन राठौर ने बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन करते हुए कहा कि भारत के सर्वसमावेशी संविधान के शिल्पकार, उत्कृष्ट विधिवेत्ता, अशक्त, शोषित व वंचित समाज के प्रखर स्वर, भारत रत्न बाबा साहब डा.. भीमराव आंबेडकर थे। इस दौरान जिला संयोजक वृंदावन लाल गुप्ता व महानगर अध्यक्ष राकेश शंखवार ने कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी द्वारा पूरे देश व प्रदेश में ऐसे महान विद्वान, दार्शनिक, समाजसेवी एवं धैर्यवान व्यक्तित्व के धनी भारत रत्न से अलंकृत बाबा साहब डा. भीमराव अंबेडकर की जयंती को सामाजिक समरसता दिवस के रूप मना रहे है।
सिकंदराराऊ, हाथरस। जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर की जयंती गुरुवार को श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर नगर के जैन मंदिर में पारंपरिक रूप से भक्तों ने पूजन-अर्चन कर महावीर स्वामी के वचनों को जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।