वाहन स्वामी अपने बकाया कर की अदायगी जमा करे : आर.के. सरोज
रायबरेली,पवन कुमार गुप्ता। उत्तर प्रदेश परिवहन आयुक्त, लखनऊ द्वारा दिये गये निर्देशों के अनुपालन में कार्यालय सहायक संभागीय परिवहन रायबरेली राजस्व हित में 27 मार्च 2022 को खुला रहेगा। कार्यालय में राजस्व वसूली सम्बन्धित समस्त कार्य व प्रवर्तन कार्यवाही में बंद/चालान की गयी वाहनों को प्रशमित व अवमुक्त करने की कार्यवाही की जायेगी। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) आर.के. सरोज ने जानकारी देते हुए वाहन स्वामियों से अनुरोध किया है कि राजस्व हित में अपने वाहनों के प्रति देय बकाया कर की अदायगी करें।
Read More »
Jansaamna
कानपुरः अखिलेश सिंह/प्रभात गुप्ता। समस्त तहसीलों में भू माफियाओं को चिन्हित करते हुए उनके खिलाफ कठोरतम कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। तालाब, पोखर आदि को चिन्हित करते हुए उनमें हुए अवैध कब्जों को तत्काल खाली कराते हुए उनका जीर्णाेद्धार सुनिश्चित कराया जाए। समस्त विभाग अपने तालाब, पोखर की भूमि का चिह्नकन करते हुए उनकी जियो टैगिंग कराए एवं उनकी फीडिंग सुनिश्चित करें। समस्त तहसील के पोर्टल पर लंबित संदर्भ को तत्काल निस्तारित कराया जाये। ज्यादा समय से लंबित सन्दर्भों का निस्तारण ना होने पर संबंधित कर्मचारी/अधिकारी की जिम्मेदारी तय की जाए। एक सप्ताह के अंदर अभियान चलाकर अविवादित वरासत के मामलों को अभियान चलाकर दर्ज कराया जाए।
⇒अवैध कब्जेधारकों ने ग्राम समाज की भूमि पर कर लिये पक्के निर्माण
सादाबाद, हाथरस। नगर के प्रगतिपुरम स्थित ब्राइट स्टार पब्लिक स्कूल में शिक्षा मंत्रालय के अधीन कार्यरत नेशनल अचीवमेन्ट सर्वे द्वारा एक परीक्षा जिला शिक्षण एवं प्रशिक्षण संस्थान से आये प्रशिक्षु शिक्षकों द्वारा आयोजित की गयी।
सिकंदराराऊ, हाथरस। अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ विजेंद्र सिंह द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदराराऊ के कार्यक्षेत्र में अगसोली तथा पचों आयुष्मान भारत हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर का निरीक्षण कर क्षय रोग स्क्रीनिंग तथा संभावित मरीजों का निरीक्षण किया गया। ज्ञातव्य है कि आशा तथा आंगनबाड़ी कार्यकत्री के माध्यम से जिले में 24 मार्च से लेकर 13 अप्रैल तक क्षय रोग खोजी अभियान चलाया जा रहा है तथा 2025 तक भारत को टीवी मुक्त करना है। इस मौके पर निरीक्षण किए गए क्षेत्रों में सभी लोग कार्य करते हुए मिले तथा अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा आवश्यक निर्देश चिकित्सा अधीक्षक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदराराऊ डा रजनेश यादव के साथ टीमों को भी उपलब्ध कराए गए और इसी प्रकार कार्य में गति बनाए रखने पर जोर दिया गया।
कानपुर: जन सामना ब्यूरो। उत्तर प्रदेश सरकार के शपथ गृहण समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य व बृजेश पाठक के साथ कैबिनेट मंत्रियों, स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्रियों व राज्य मंत्रियों ने लखनऊ स्थित अटल बिहारी बाजपेई इकाना स्टेडियम में शपथ ली। इस अवसर पर भारत के माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, माननीय राज्यपाल उत्तर प्रदेश श्रीमती आनंदीबेन पटेल के साथ कई केंद्रीय मंत्री मौजूद रहे। साथ ही अन्य राज्यों के भी मुख्यमंत्री उपस्थित रहे।
सलोन, रायबरेली । विकासखंड सलोन के विद्यालय यूपीएस कन्या सलून में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सलोन की टीम द्वारा 12 से 14 वर्ग के अध्ययनरत बच्चों को कोविड-19 का टीकाकरण किया गया। जिसमें ए एन एम प्रतिमा पांडे एवं अवध नारायण मौर्य वेरी फायर के द्वारा निर्धारित 12 से 14 वर्ष की 40 बच्चों एवं 30 बच्चियो को वैक्सीन लगाया गयाा। विद्यालय में अध्यनरत 268 छात्रों के सापेक्ष 229 बच्चे मौजूद रहे। इस अवसर पर सभासद प्रतिनिधि मोहम्मद शरीफ प्रधानाध्यापक डॉ. साधना शर्मा, माधुरी लता ,आयशा कफील ,रीता देवी एवं मोहम्मद मैसर मौजूद रहे।
⇒लेखापाल ने पैसे भी लिए और ढहा दिया आशियाना